×

राशिफल 24 अप्रैल: जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए

माह-वैशाख, शुक्ल पक्ष, दिन शुक्रवार, तिथि-प्रतिपदा/ द्वितीया,नक्षत्र-भरणी, सूर्योदय-5.30, सूर्यास्त-18.36। जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए...

suman
Published on: 24 April 2020 2:08 AM GMT
राशिफल 24 अप्रैल: जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए
X
बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

जयपुर : माह-वैशाख, शुक्ल पक्ष, दिन शुक्रवार, तिथि-प्रतिपदा/ द्वितीया,नक्षत्र-भरणी, सूर्योदय-5.30, सूर्यास्त-18.36। जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए...

मेष 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को जातक किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं आज जल्दबाजी ना करें,निराशा मिलेगी। सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। परिवार में किसी नए मेहमान का आना होगा। भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य बने रहेंग। छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद होंगे।

वृष 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को जातक की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। पारिवारिक जावन में सामंजस्य बनेगा। आर्थिक मामलों में भी सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें नहीं तो धन हानि होगी। बाहर जाने से बचें और सेहत का ख्याल रखें।

यह पढ़ें....रामायण की खास बात: मां सीता से भी अधिक था इस सती का त्याग

मिथुन 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को जातक का मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस के क्षेत्र में भागीदारी के लिए समय अच्छा है। कोई अच्छी नौकरी मिल सकता है। किसी से कोई वादा सोच कर करें। फिजूल खर्च से बचें। जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। संबंधों में निकटता के क्षणों का आनंद लेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

कर्क 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को जातक के खर्च में वृद्धि होगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। किसी भी तरह के कम्यूनिकेशन के लिए सक्रिय रहेंगे। सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन कमजोरी हो तो थोड़ा ध्यान रखें।आर्थिक स्थिति बढ़ाने के लिए नये बिजनेस की शुरूआत करने को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

सिंह 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को जातक रिश्तों को लेकर असमंजस में रहेंगे। दोस्तों के साथ फोन पर अच्छा समय बिताएंगे। सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर जाने से बचें। कलात्मक अंदाज में साथी से प्यार का इजहार करेंगे। सार्वजनिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। बिजनेस में लाभ होगा।

कन्या 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को जातक का स्वभाव उसकी वृद्धि में बाधा डालेगा। प्रोफेशनल मामलों में हम होने से बचें। नौकरी में अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही से परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। धैर्य से काम लें।

तुला 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को जातक को नौकरी में अधिकारियों की आलोचना सहनी पड़ सकती है। बिजनेस में कुछ नुकसान होगा। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देंगे। परिवार और बच्चों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

यह पढ़ें....रामायण में वनवास के दौरान कहां-कहां रुके थे श्रीराम, जिसका आज भी मिलता है प्रमाण

वृश्चिक 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को जातक कुछ नया करेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। जातक आज उतावलेपन से बचें, अन्यथा दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। परिवार का ख्याल रखें आज शोक की खबर मिल सकती हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बाहर जाने से बचें।

धनु 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को जातक की वाणी और गुस्से वाले स्वभाव से नुकसान हो सकता है। कोई नया बिजनेस या काम शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। ऑफिस में आपकी प्रतिभा देखकर विरोधी आश्चर्यचकित रहेंगे।आज जातक ताजगी से भरपूर रहेंगे कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं।

मकर 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को जातक अपने साथी पर पूरा विश्वास रखें। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। नए स्रोत बनाने में गंभीरता से सोचेंगे और उस दिशा में प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से बहस की आशंका बनी रहेगी। धैर्य रखें और भावनाओं को समझने की कोशिश करें। ज्यादातर समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को जातक रिश्ते को विशेष बनाए रखने के लिए प्यार में पारदर्शित रखें। ऑफिस में साथी कर्मचारियों के साथ बहस हो सकती है। अधिकारी से संबंध सामान्य बने रहेंगे। कई मौके ऐसे आएंगे, जब अहंकार रिश्तों में आगे बढ़ने से रोकेगा। बच्चों क ख्याल रखें।

मीन 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को जातक किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। काम को सहा दिशा मिलेगी और शुरुआत में आर्थिक लाभ भी हो सकता हैं। मान-सम्मान प्राप्त होगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।

suman

suman

Next Story