×

राशिफल 4 मार्च: आज इन 2 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए बाकी का हाल

माह –फाल्गुन,  तिथि – नवमी ,पक्ष – शुक्ल,वार – बुधवार, नक्षत्र – मृगशिरा ,सूर्योदय – 06:18, सूर्यास्त – 18:50, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए बुधवार का दिन।

suman
Published on: 4 March 2020 12:51 AM GMT
राशिफल 4 मार्च: आज इन 2 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए बाकी का हाल
X
अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा

जयपुर : माह –फाल्गुन, तिथि – नवमी ,पक्ष – शुक्ल,वार – बुधवार, नक्षत्र – मृगशिरा ,सूर्योदय – 06:18, सूर्यास्त – 18:50, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए बुधवार का दिन।

मेष 4 मार्च बुधवार को जातक के घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संचित धन की स्थिति मजबूत होगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। जातक का झुकाव एंटिक चीजों और कला की ओर होगा। आज आप काफी संवेदनशील होंगे और कोई छोटी बात भी आपका दिन दुखा सकती है। नौकरी में आपके अनुकूल माहौल रहेगा।

वृष 4 मार्च बुधवार को जातक को मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कुछ पुरानी बातें याद आ सकती हैं। ऐसे में आप आज कुछ पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से बात करेंगे या उनसे मिल भी सकते हैं। बिजनेस में परिवार का सहयोग बना रहेगा।

मिथुन 4 मार्च बुधवार को जातक का मन अशान्त रहेगा। आलस में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खुद से मिलते-जुलते रहने वाले लोगों से मिलकर आपका समय अच्छा बितेगा। आज काम में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ज्यादा व्यवहारिक रहें और आगे बढ़ें।

कर्क 4 मार्च बुधवार को जातक के आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। पिछले कई दिनों से शांत है लेकिन आज मानसिक तौर पर और शारीरिक तौर पर भी तमाम थकानों को दूर करने में कामयाब होंगे। शाम को ज्यादा उत्साह में होंगे और किसी दोस्त की मदद करेंगे। नौकरी छोड़ने का मन बना सकते हैं।

यह पढ़ें...बनना है धनवान तो जान लीजिए, देव उपासना में मंत्र, माला व जप का सही विधान

सिंह 4 मार्च बुधवार को जातक के साथ किसी अनहोनी के योग बने हुए हैं थोडा सचेत रहे, वाणी पर संयम रखे। मन में गुस्से कि भावना पैदा होगी जो कि नुकसान का कारण बनेगी। प्रेम संबंध को लेकर चर्चा में बने रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। पड़ोसी से मधुर संबंध बनाएं। नौकरी में लाभ के आसार है। ऑफिस में तनाव होगा।

कन्या 4 मार्च बुधवार को जातक अपने सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन कुछ ख़ास अच्छा नहीं है, प्रतियोगिताओं में आशातीत परिणाम नहीं मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा । आज किसी दोस्त या रिश्तेदार कि बातों में आकर किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें अन्यथा नुकसान होगा उठाना पड़ सकता है।

तुला 4 मार्च बुधवार को जातक को परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपने सेहत के प्रति विशेष सावधानी रखे। आपके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है, इसीलिए सचेत रहे। मान- सम्मान का ध्यान रखें। पति-पत्नी सुखद पल बिताएंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगे। बिजनेस व नौकरी के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक 4 मार्च बुधवार को जातक के ऑफिस में उनके काम की सराहना होगी। जातक में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होंगे। आज के दिन माता की सेहत को लेकर परेशानी होगी। धन खर्च के योग बने हुए हैं आज किसी को पैसे उधार ना दें । बिजनेस में कदम सोच समझ कर उठाएं।

यह पढ़ें...3-9 मार्च की अवधि में करते हैं ये सारे काम तो होगा आपका ही नुकसान, जानें क्यों?

धनु 4 मार्च बुधवार को इस राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। कड़ी मेहनत से काम सिद्ध होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

मकर 4 मार्च बुधवार को जातक जो रिसर्च से जुड़े है उन लोगों के लिए समय अनुकूल है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें।

कुंभ 4 मार्च बुधवार को जातक का दिन शुभ रहेगा। पुनर्निर्माण की योजनाएं बनाएंगे। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पूरा दिन मेहनत करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। पैसा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सेहत का ख्याल रखें।

मीन 4 मार्च बुधवार को जातक के धन लाभ होने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे।

suman

suman

Next Story