×

राशिफल 27जनवरी:इन राशियों के जातक का फिल्मों में होगा नाम, जानिए बाकी का हाल

माह-माघ, तिथि- तृतीया, पक्ष-शुक्ल, नक्षत्र-शतभिषा, दिन सोमवार, सूर्योदय- 07.15, सूर्यास्त-17.50, राहुकाल-8.35-9.54, शुभ मुहूर्त-12.12-12.54। आज सोमवार है ,आज के दिन भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम है। जानते हैं 12 राशियों के सितारे क्या कहते हैं...

suman
Published on: 27 Jan 2020 12:16 AM GMT
राशिफल 27जनवरी:इन राशियों के जातक का फिल्मों में होगा नाम, जानिए बाकी का हाल
X

जयपुर : माह-माघ, तिथि- तृतीया, पक्ष-शुक्ल, नक्षत्र-शतभिषा, दिन सोमवार, सूर्योदय- 07.15, सूर्यास्त-17.50, राहुकाल-8.35-9.54, शुभ मुहूर्त-12.12-12.54। आज सोमवार है ,आज के दिन भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम है। जानते हैं 12 राशियों के सितारे क्या कहते हैं...

यह पढ़े...आज से बदलेगा आपका जीवन, अपनी प्रिय राशि में 30 साल बाद आ रहे हैं शनि

मेष 27 जनवरी सोमवार को जातक को आकस्मिक धन लाभ होगा। आध्यात्मिकता में मन लगने के लिए उत्तम दिन है। सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा। नदी, तलाब और बाहर की महिलाओं से सावधान रहें। ईश्वर भक्ति औऱ गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। फिल्म सीरियल में काम करने वालों के लिए दिन उत्तम है।

वृष 27 जनवरी सोमवार को जातक के लिए आज परिवर्तन से भरा दिन रहेगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन करेंगे। इसमें परिवार व दोस्तों का साथ मिलेगा। समाजिक जीवन में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कपड़े और वाहन खरीद सकते हैं। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में सुख होगा। बच्चों का ख्याल रखें। सहयोगी की चाल की वजह से नौकरी जा सकती है। सतर्क रहें।

मिथुन 27 जनवरी सोमवार को जातक को मवार को नौकरी के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मी आपको सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी शत्रुता निभाने में असफल साबित होंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।कला के क्षेत्र में काम करनेवालों को नई फिल्म, सीरियल का ऑफर मिलेगा।

कर्क 27 जनवरी सोमवार को जातक का कला-साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगा। व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान देंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक को दुनिया के सामने लाएंगे। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। पार्टनर से मुलाकात अंतरंग होगी। निवेश, शेयर- सट्टा से लाभ होगा। संतानों की समस्याओं का समाधन करेंगे। दोस्तों से लाभ होगा।

सिंह 27 जनवरी सोमवार को जातक के स्वभाव में भावुकता अधिक होने से बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। आज शॉपिंग पर पैसे खर्च करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीपन रहेगा।

यह पढ़े...होना है कामयाब तो बहुत छोटी मगर काम की है ये बातें, अनदेखा ना करें

कन्या 27 जनवरी सोमवार को जातक को काम में सफलता पाने और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उत्तम दिन है। जातक के विचारों में स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी काम अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को कला के क्षेत्र में बेहतरीन मौका मिलेगा।और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम बरकरार रहेगा। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चों का अच्छा मार्गदर्शन करेंगे।

तुला 27 जनवरी सोमवार को जातक का परिवार और काम के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार से विवाद टलेगा। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा करेंगे। महिलाओं को लाभ होगा। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा। समाजिक काम में सहयोग करेंगे। अगर आप आर्टिस्ट है तो बेहतर एक्टर बनने के पूरा चांसेज हैं। ट्राई करें।

वृश्चिक 27 जनवरी सोमवार को जातक को वाणी पर नियंत्रण रख कर काम करेंगे तो लाभ होगा। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। जातक का अपनी कलात्मकता में निखार लाने का बेहतर समय है। मनोरंजन पर खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा। धन लाभ की आशा हैं।

धनु 27 जनवरी सोमवार को जातक को वाणी या व्यवहार के साथ संतुलन बनाने की जरूरत है। परिवार के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग बनेगा। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च बढ़ेगा। बिजनेस का नुकसान होगा। पढ़ाई में मन लगेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

मकर 27 जनवरी सोमवार को जातक को आर्थिक लाभ होगा।नए काम की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। बिजनेस, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। परिवार ,दोस्तों व संतान से शुभ समाचार मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। वैवाहिक योग है। बाहर वालों से सावधान रहे। कोई चीज चोरी हो सकती है।

कुंभ 27 जनवरी सोमवार को जातक को नौकरी व बिजनेस के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। ऑफिस में अपने काम से वर्चस्व और प्रभाव जमाएंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से हर काम आसानी से पूरा होगा। ऑफिस में अधिकारी जातक के काम की कदर करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

मीन 27 जनवरी सोमवार को जातक जमीन की खरीद करेंगे। नौकरी के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। आफिस में अधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक सेहत बनी रहेगी। विदेश यात्रा के योग है। बच्चों की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।

suman

suman

Next Story