×

इस राशि के जातक को कोई अपना पहुंचा सकता है चोट, जानिए आज का राशिफल

11 अप्रैल रविवार के दिन जो जातक नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखते है उन लोगों के लिए अनुकूल दिन है।

Suman  Mishra
Published By Suman Mishra
Published on: 11 April 2021 6:02 AM IST (Updated on: 11 April 2021 6:03 AM IST)
आज का राशिफल
X

सोशल मीडिया से फोटो

लखनऊ: चैत्र कृष्ण पक्ष अमावस्या, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, अमावस्या, नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 08:58 AM तक उपरांत रेवती अप्रैल 11 रविवार को राहु 05:08 PM से 06:42 PM तक है। चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा । जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल।

कैसा रहेगा इन 4 राशियों के लिए....


मेष 11 अप्रैल रविवार के दिन जातक का काम विलंब से होगा। आज जातक के मन में उत्साह का अभाव रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का भोग बनना पड़ेगा। सरकारी काम में बाधा पहुंचेगी। महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज न लें। संतान के साथ मतभेद होगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहना आवश्यक है।

वृष 11 अप्रैल रविवार के दिन जो जातक नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखनेवाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाए खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी।

मिथुन 11 अप्रैल रविवार के दिन जातक को किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। शारीरिक रुप से कष्ट हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जातक वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। आज किया गया निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

कर्क 11 अप्रैल रविवार के दिन जातक के घर के सदस्यों के स्वास्थ्य चिंता का कारण होगी। विद्यार्थीयों के लिए सफलता वाला दिन रहेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज यात्रा मनोरंजक रहेगी।बुरे लोगों से दूरी बनाए रखें। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।


कैसा रहेगा इन 4 राशियों के लिए....


सिंह11 अप्रैल रविवार के दिन जातक हानि पहुंच सकता हैं। जातक को दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जातक का कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी।

कन्या 11 अप्रैल रविवार के दिन जातक सुख के साधन जुटाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जातक के पराक्रम में वृद्धि होगा। जातक के लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। जातक के कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

तुला 11 अप्रैल रविवार के दिन जातक के घर में अतिथियों का आगमन होगा। जातक को दूर से शुभ समाचार मिलेगा। साहसिक काम करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। जातक की आय बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक 11 अप्रैल रविवार के दिन जातक आंखों का ख्याल रखें। जातक को अज्ञात भय सताएगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसायिक यात्रा सफल होगी आज जातक को अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।


धन और सेहत के लिए कैसा रहेगा इन 4 राशियों के लिए

धनु 11 अप्रैल रविवार के दिन जातक का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। दोस्तों के साथ विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है।

मकर 11 अप्रैल रविवार के दिन जातक को शारीरिक तकलीफ हो सकती हैं। सुख के साधन बढ़ेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। बकाया धन की वसूली के प्रयास सफल होंगे। जातक को लाभ के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ 11 अप्रैल रविवार के दिन जातक चोट व रोग से परेशानी संभव है। आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। जातक के व्यापार में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मीन 11 अप्रैल रविवार के दिन जातक की अध्यात्न में रुचि बढ़ेगी। कानूनी काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दोस्तों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जातक के विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!