×

इन लोगों के लिए करियर और पढ़ाई के लिहाज से बेहतर है आज का दिन, जानें राशिफल

24 फरवरी बुधवार के दिन जातक आसानी से काम को पूरा करने में ध्यान देंगे। जातक का आज का लिया गया निर्णय भविष्य के लिए फलदायी है।

suman
Published on: 24 Feb 2021 2:12 AM GMT
इन लोगों के लिए करियर और पढ़ाई के लिहाज से बेहतर है आज का दिन, जानें राशिफल
X
धन में वृद्धि , सौभाग्य वृद्धि और नए काम की शुरुआत के लिए कैसा रहेगा आज ,जानें 12 राशियों की किस्मत का हाल

जयपुर : माह- माघ, तिथि- द्वादशी/त्रयोदशी, नक्षत्र- पुनर्वसु ., पक्ष- शुक्ल सूर्योदय- 07:11, सूर्यास्त- 18:26, राहुकाल 12:40 से 2:0 6 बजे तक है। चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा। आज बुधवार है , आज के दिन गणेश जी की आराधना के साथ शिव की पूजा के लिए सर्वोत्तम दिन है। प्रदोष व्रत भी है, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष, वृष,मिथुन,व कर्क...

मेष 24 फरवरी बुधवार के दिन जातक को परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखना होगा। पिता की सेहत को लेकर जातक परेशान रहेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी। पढाई में सफलता मिलेगी।

वृष 24 फरवरी बुधवार के दिन जातक को शुक्र की वजह से धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे। नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में बुद्धि का विकास होगा और मेहनत का परिणाम मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा।

मिथुन 24 फरवरी बुधवार के दिन जातक घर में जरूरी समानों की खरीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत से ज्यादा परेशान नहीं होंगे। कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी में सतर्क रहें। कोई फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा।

कर्क 24 फरवरी बुधवार के दिन जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें।वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव लगा रहेगा। लेकिन सूझ-बूझ से काम निकाल लें। सेहत का ख्याल रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

rashi

यह पढ़ें....कातिल शबनम की तकदीर: क्या धर्म होने देगा फांसी, क्या वाकई आ जाएगी प्रलय

सिंह. कन्या, तुला व वृश्चिक...

सिंह 24 फरवरी बुधवार के दिन जातक आत्मविश्वास से काम को सरलतापूर्वक पूरा करेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में भी बुद्धि से काम लेंगे। जिसके लिए सम्मानित भी किया जाएगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न होंगे और पदोन्नति होने की भी संभावना बढ़ेगी। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों से धन मिलेगा।

कन्या 24 फरवरी बुधवार के दिन जातक के लिए धार्मिक रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक काम में शामिल होंगे। जातक का व्यवहार भी कुछ न्यायप्रिय रहेगा। क्रोध पर संयम रखना होगा। लेकिन दोपहर के बाद दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा। बिजनेस में अधिकारियों का प्रोत्साहन उत्साहवर्धक होगा। नौकरी पदोन्नति होगी।

तुला 24 फरवरी बुधवार के दिन जातक को सेहत का ख्याल रखने की जरुरत है। आकस्मिक खर्च के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। दोपहर के बाद परिस्थिति सामान्य हो सकती है। एक-दो धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। जो मन को शांति देगी। स्वभाव में क्रोध रहेगा, फिर भी उस पर संयम रखें। नौकरी व बिजनेस में काम बिगड़ेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

वृश्चिक 24 फरवरी बुधवार के दिन जातक के दांपत्यजीवन में उथल-पुथल वाला रहेगा। समाज की बातों को जातक अनदेखा करेंगे तो अच्छा रहेगा। कानूनी दांवपेंच से बचें। जातक आज नए काम ना शुरू करें। आज के दिन जातक उर्जा से लबरेज रहेंगे। आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे। नौकरी में अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी।

rashi

यह पढ़ें....मेरठ में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर फायरिंग, महिला की मौत, कई घायल

धनु, मकर, कुंभ व मीन...

धनु 24 फरवरी बुधवार के दिन जातक आसानी से काम को पूरा करने में ध्यान देंगे। जातक का आज का लिया गया निर्णय भविष्य के लिए फलदायी है। उसे अच्छा मान कर उन पर अमल करें। संतान की वजह से दुखी होंगे। आस-पड़ोस में जातक को सम्मान मिलेगा। नौकरी व बिजनेस पर ध्यान दें। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी।

मकर 24 फरवरी बुधवार के दिन जातक का व्यवहार व खूबसूरती मन की सकारात्मकता को बनाए रखने के लिए काफी है। इससे अच्छा लाभ होगा। धन को पाने की प्रबल इच्छा होगी। नौकरी के मामले में यात्रा करनी होगी। महिला सहयोगी की मदद से काम बनेगा। रिश्तें व परिवार के लिए दिन बेहतर है।

कुंभ 24 फरवरी बुधवार के दिन जातक सोच–समझकर बोलेकुछ नयी योजनाएं बनेगी। ऑफिस व बिजनेस में सतर्क रहें। कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। परिवार व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।समाज में सम्मान मिलने से आज के दिन प्रसन्न रहेंगे।

मीन 24 फरवरी बुधवार के दिन जातक वाहन की खराबी के चलते कुछ परेशान हो सकते हैं। आज का दिन सामान्य रहने वाला है। धन को लेकर सजग और सक्रिय रहेंगे तो इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।

suman

suman

Next Story