×

राशिफल 21 फरवरी: कैसा रहेगा इन जातकों के लिए महापर्व शिवरात्रि का दिन, जानिए

  माह – फाल्गुन तिथि –त्रयोदशी ,पक्ष – कृष्ण, वार –शुक्रवार, नक्षत्र –उ.षा/श्रावन, सूर्योदय – 06:05, सूर्यास्त –18.06। जानते हैं आज कैसा रहेगा महाशिवरात्रि वाला शुक्रवार का दिन 12 राशियों के जातक के लिए...

suman
Published on: 21 Feb 2020 12:30 AM GMT
rashi
X
आज ड्राइविंग का आनंद लेंगे। बिजनेस में यश मिलेगा। नए कपड़ें और ज्वैलरी पर धन का व्यय होगा। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं हैं।

जयपुर: माह – फाल्गुन तिथि –त्रयोदशी ,पक्ष – कृष्ण, वार –शुक्रवार, नक्षत्र –उ.षा/श्रावन, सूर्योदय – 06:05, सूर्यास्त –18.06। जानते हैं आज कैसा रहेगा महाशिवरात्रि वाला शुक्रवार का दिन 12 राशियों के जातक के लिए...

मेष 21 फरवरी महाशिवरात्रि को जातक किसी खास से झगड़ा होने से घर में मनमुटाव का माहौल रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर की वजह से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। शादी की समस्या का समाधान होगा, शिवरात्रि पर जागरण और व्रत करें।

वृष 21 फरवरी महाशिवरात्रि को जातक का परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा करेंगे।विदेश यात्रा के योग है। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में मेहनत करें। कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। सेहत का ख्याल रखें।शिवरात्रि आपके लिए खुशियों का भंडार लेकर आने वाली है।

यह पढ़ें.........इस दिन भगवान शिव योगी से बने गृहस्थ, जानिए क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि का महापर्व

मिथुन 21 फरवरी महाशिवरात्रि को जातक नए काम करेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बिजनेस में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व मस्ती करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगा। बस खान पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों मे बात बनते-बनते बिगड़ेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। आज रात्रि जागरण करें। शिवचालीसा का जप करें।

कर्क 21 फरवरी महाशिवरात्रि को जातक के लिए फलदायी है। परिवार मे सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी।माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता व लाभ दोनों मिलेगा। पढने वाले बच्चों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कला की तरफ झुकाव होगा। गरीबों को भोजन कराएं।

सिंह 21 फरवरी महाशिवरात्रि को जातक सेहत से परेशान रहेंगे।नींद व खानपान की समस्या से परेशान रहेंगे। आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखेंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। पड़ोसी से संबंध बेहतर होंगे। किसी पार्टी या शादी में जाना होगा। अविवाहितों के विवाह होंगे। शिव तांडव का जाप करें।

कन्या 21 फरवरी महाशिवरात्रि को जातक गुस्सा व क्रोध से मन भरा रहेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर काम बिगड़ सकता है। सब आपके विरोध में होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। जहां परिवार भी साथ होगा। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति मेहनत से बनेगी।शिव के नाम पर गरीबों को दान दें।

तुला सोमवार को नौकरी में सबकुछ आपके मन मुताबिक होगा। प्रमोशन होने से काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साहित्य व कला में नाम व सम्मान मिलेगा। प्रेम सच्चे साथी तलाश पूरी होगी। वैवाहिक संबंध बनेंगे। धर्म कर्म करें।

वृश्चिक 21 फरवरी महाशिवरात्रि को जातक दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। क्रिएटीविटी में मन लगेगा। नौकरी में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी उत्सव में शामिल होंगे ।इससे जीवन समृद्ध होगा।शिव रात्रि पर पूजा व और व्रत भी करें।

यह पढ़ें..........महाशिवरात्रि के मौके पर फूलों से सजा मनकामेश्वर मंदिर

धनु 21 फरवरी महाशिवरात्रि को जातक सेहत से परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेहत भी परेशान करने वाली है। परिवार के साथ अनबन होगी। बिजनेस में सामान्य स्थिति है। नौकरी में खुद को साबित करने के लिए मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करेंगे। धर्म कर्म व दान-पुण्य पर खर्च करेंगे।

मकर 21 फरवरी महाशिवरात्रि को जातक परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते है। साथ ही मनोरंजन में दिन व्यतीत करेंगे। समाज मे सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक कार्य में दान-पुण्य करेंगे।बिजनेस व नौकरी में लाभप्रद स्थिति है शिव भगवान के मंदिर जाए लाभ मिलेगा।

कुंभ 21 फरवरी महाशिवरात्रि को जातक का दिन पूरी तरह से लाभप्रद है। घर में मांगलिक काम होने से समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। साथ ही नई नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। शिव को जल अर्पित करें।

मीन 21 फरवरी महाशिवरात्रि को जातक धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। इसमें धन भी व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। खासकर परिवार के साथ बोलते वक्त ध्यान दें। नौकरी में मेहनत ज्यादा व लाभ कम मिलेगा।सेहत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन होगी। पार्वती शिव की पूजा करें।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story