×

राशिफल 25 जनवरी: इन 4 राशियों को होगा नुकसान, रहें सावधान, पढ़ें बाकी का हाल

माह-माघ, तिथि- प्रथमा/प्रतिपदा, पक्ष-शुक्ल, नक्षत्र-श्रवण, दिन शनिवार, सूर्योदय- 07.22, सूर्यास्त-17.38, राहुकाल-9.53-11.13, शुभ मुहूर्त-12.12-12.55। आज शनिवार के दिन किसी भी पीपल के पेड़ में दिया जलाएं लाभ मिलेगा।

suman
Published on: 25 Jan 2020 12:26 AM GMT
राशिफल 25 जनवरी: इन 4 राशियों को होगा नुकसान, रहें सावधान, पढ़ें बाकी का हाल
X
सुबह की शुरूआत सूर्य हैं।आज कल्‍याणकारी योग गजकेशरी योग बन रहा हैं। इसका कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। कैसा रहेगा गुरुवार 12 राशियों के लिए

जयपुर : माह-माघ, तिथि- प्रथमा/प्रतिपदा, पक्ष-शुक्ल, नक्षत्र-श्रवण, दिन शनिवार, सूर्योदय- 07.22, सूर्यास्त-17.38, राहुकाल-9.53-11.13, शुभ मुहूर्त-12.12-12.55। आज शनिवार के दिन किसी भी पीपल के पेड़ में दिया जलाएं लाभ मिलेगा।

यह पढ़ें...करोड़पति बनना है आसान! नहीं विश्वास तो आज से शुरू करें ये काम, दिखेगा चमत्कार

मेष 25 जनवरी शनिवार को इस राशि के जातक प्रेम संबंधों में पार्टनर की भावनाओं को पूरा महसूस करेंगे। नौकरी पाने के लिए अधिक परिश्रम करनी होगी तभी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक में शामिल होंगे। जरूरी काम के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। बिजनेस में नुकसान होगा। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

वृष 25 जनवरी शनिवार को इस राशि के जातक अपने काम से लोकप्रियता हासिल करेंगे, बिजनेस कमाई बढ़ेगी और लोगो से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में नौकरशाहों के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो सोच रहे हैं, वह आज पूरा होगा। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। पत्नी व परिवार का ख्याल रखें। घर के जरूरी चीजों की खरीददारी करेंगे।

मिथुन 25 जनवरी शनिवार को इस राशि के जातक भाग्य के सहारे सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। एक नई पार्टनरशिप कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें, नहीं तो काम बिगड़ेगा। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जायें। मौज-मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। बोलने की कला से ऑफिस में लोग आपके प्रशंस होंगे। जीवनसाथी का ख्याल रखें।

कर्क 25 जनवरी शनिवार को इस राशि के जातक के नौकरी के लिए भी काम के संबंध में सुधार संभव है। अच्छे संबंध विकसित होंगे। लंबे समय से चली आ रही बिजनेस की समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न करने दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्ज से मुक्ति संभव है।

सिंह 25 जनवरी शनिवार को इस राशि के जातक नौकरी में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। जिन जातकों का बॉस के साथ ऑफिस में संबंध अच्छे है।दोस्तों से संबंध बनाकर चलें उन्हें नाराज न करें। भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। काम से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। बिजनेस में सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं लाभ होगा। घर में संतान की वजह से परेशानी बढ़ेगी। ख्याल रखें।

कन्या 25 जनवरी शनिवार को इस राशि के जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संपत्ति के मामले में लाभ मिलेगा। नौकरी वाले जातकों के लिए तरक्की संभव हैं। बिजनेस में विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। क्रोध से बचें,आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। प्रेम संबंधों में अलगाव की संभावना है।

तुला 25 जनवरी शनिवार को इस राशि के जातक को आर्थिक मामलों में समय अच्छा नही है।यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। अत्यधिक सावधानी बरतें, किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं। दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे हुए काम समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। इससे तनाव नहीं रहेगा। दोस्तों से दूर रहे।

वृश्चिक 25 जनवरी शनिवार को इस राशि के जातक को मेहनत करना होगा। बिजनेस में कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे। वैवाहिक संबंधों में मजबूती आयेगी। ऑफिस में मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ो का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते है। पैसों का लेनदेन आसानी से करें। प्रेम संबंधों मे साथी का साथ मिलेगा। पढ़ाई करने वाले जातक सफल रहेंगे। मंदिर जातक दान दें। काम बनेगा।

यह पढ़ें.. इस मंत्र में है मनुष्य की मौत का राज, नहीं विश्वास तो कर लें जाप….

धनु 25 जनवरी शनिवार को इस राशि के जातक लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। जातक के काम के लिए सराहना मिलेगी और उनकी छवि अच्छी होगी। सुख-सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। परिवार व जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाएं। घर में मेहमान आएंगे।

मकर 25 जनवरी शनिवार को इस राशि के जातक को काम की प्रशंसा होगी। जातक काम में सफल होंगे। किन्तु थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते पीछे रह जायेंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र में जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। न्यायपक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक मामलों में तनाव रहेगा। बच्चों के साथ मस्ती करेंगे।

कुंभ 25 जनवरी शनिवार को इस राशि के जातक अपनी वाणी में मधुरता लाएं। मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। ऑफिस में मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी काम में रुकावटें आयेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। प्रेम संबंध में है तो रिश्ते को नाम देने का उचित समय है।

मीन 25 जनवरी शनिवार को इस राशि के जातक धन, व्यवहार और निवेश के सन्दर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें, क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। तनाव न लें। पूरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई कार्यक्रम का आयोजन होगा। धन खर्च होगा। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

suman

suman

Next Story