×

राशिफल 28 फरवरी:ये 4 राशियां न करें यात्रा व वाहन से रहें सावधान,जानें बाकी का हाल

माह- फाल्गुन, तिथि- पंचमी, दिन- शुक्रवार, पक्ष- शुक्ल, नक्षत्र-, सूर्योदय- 06.54, सूर्यास्त-18.12।जानिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा  12 राशियों के लिए।

suman
Published on: 28 Feb 2020 12:38 AM GMT
राशिफल 28 फरवरी:ये 4 राशियां न करें यात्रा व वाहन से रहें सावधान,जानें बाकी का हाल
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

जयपुर: माह- फाल्गुन, तिथि- पंचमी, दिन- शुक्रवार, पक्ष- शुक्ल, नक्षत्र-, सूर्योदय- 06.54, सूर्यास्त-18.12।जानिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए।

मेष 28 फरवरी शुक्रवार जातक के लिए खुशियों से भरा होगा। शारीरिक और मानसिक सेहत भी अच्छी रहेगी।जातक को आज के हर काम में सफलता मिलेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। मायके से भी लाभ व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। दोस्तों या जीवनसाथी के यात्रा पर जाएंगे।

वृष 28 फरवरी शुक्रवार जातक के लिए शुभ फलदायी नहीं है। सेहत से परेशान रहेंगे। परिवार के साथ विवाद खड़े हो सकते हैं।घर में माहौल खराब और लड़ाई-झगड़े वाला रहेगा। आज सतर्क घर या ऑफिस में काम को अधूरा छोड़ सकते हैं। किसी कारणवश खर्च भी अधिक होगा। आज जातक के लिए दिन मनहुसियत से भरा रहेगा। इसका असर ऑफिस या बिजनेस के काम पर पड़ा। निजी संबंधों से आज दूर रहे तो बेहतर होगा।

मिथुन 28 फरवरी शुक्रवार जातक के लिए अनेक रूप से लाभ देगा। इसकी वजह से परिवार में खुशियां दोगुनी होगी। संतान या जीवनसाथी की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। दोस्तों से हुई मुलाकात खुशी देगी। शादी योग्य लोगों को अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है। बिजनेस शुरू करने लिए बेहतरीन दिन है।

कर्क 28 फरवरी शुक्रवार जातक के लिए बिजनेस में लाभ देने वाला है। ऑफिस में जातक पर बॉस का कृपा होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में मां के साथ खुशियां बांटेंगे जो अच्छा रहेगा। आज धन संपत्ति – मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर के इंटीरियर में बदलाव करेंगे। व्यस्तता के बावजूद जातक परिवार व संतान के लिए समय निकालेंगे।

यह पढ़ें...ऐसे लोगों का होता है भाग्योदय, इन्हें जरूर करनी चाहिए शादी, जानिए और भी

सिंह 28 फरवरी शुक्रवार जातक के लिए धार्मिक कामों में बिताने वाला होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व अधिकारियों की अप्रसन्नता काम मे रुकावट का कारण बनेगी।सेहत मध्यम रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन रुक जाएगा। प्रेम संबंधों में बात बिगड़ेगी ।

कन्या 28 फरवरी शुक्रवार जातक के लिए वाणी पर संयम रखना जरूरी है। किसी नए काम की शुरुआत न करें और गुस्से का ध्यान रखें। परिवार के साथ विवाद के कारण दुख होगा। आज किसी भी यात्रा पर न जाएं और ना ही वाहन चलाएं। नौकरी व बिजनेस में मौन रहे नहीं तो काम बिगड़ेगा।

तुला 28 फरवरी शुक्रवार जातक की वजह से खुशी का दिन रहेगा। यात्रा के योग हैं। आज जातक मनोरंजन साधनों व कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं। सेहत अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है। बच्चे खुशियां देंगे। ऑफिस में सब काम की सराहना करेंगे। प्रेम संबंधों व जीवनसाथी के साथ खुशियों से भरा रहेगा।

वृश्चिक 28 फरवरी शुक्रवार जातक के लिए एनर्जेटिक होगा। कुछ दोस्तों से सतर्क रहे, आपके प्रयासों के असफल कर सकते हैं। ऑफिस में में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। महिला मित्र से दोस्ती प्रणय संबंध में वृद्धि का कारण बनेगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलेगी। बिजनेस में आंख ना मूंदे।जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लें।

यह पढ़ें..जानिए किस दिन कौन से समय रहता है राहुकाल, लोग क्यों नहीं करते इसमें शुभ काम

धनु 28 फरवरी शुक्रवार जातक सावधान रहें। काम न बने या सफलता न मिले तो हताश न हो। गुस्से पर संयम रखें। संतान के संबंध में चिंताग्रस्त रहेंगे। आज कोई यात्रा न करें। बिजनेस में नुकसान होगा। ऑफिस में सामान्य दिन रहेगा। जीवनसाथी व परिवार के साथ काम से काम रखें तो सबकुछ सामान्य रहेगा। वाहन से दूर रहे।

मकर 28 फरवरी शुक्रवार जातक के लिए दिन अशुभ हैं। सेहत से परेशान रहेंगे। घर में परिवार के साथ अशांति होगी। समयानुसार भोजन न मिलने से सहेत पर असर पड़ेगा।नींद पूरी ना होने से बेचैनी रहेगी।आज किसी काम से अपयश मिलेगा। संभलकर रहें। वाहन से दूरी बनाकर चले। ऑफिस में मन लगे ना लगे काम करें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। प्रेम में अलगाव की स्थिति है।

कुंभ 28 फरवरी शुक्रवार जातक के लिए परेशानियां कम होगी। इससे जातक मानसिक रुप से हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बहनों व परिवार से घनिष्टता बढ़ेगी। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। किसी यात्रा पर जा सकते है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी।

मीन 28 फरवरी शुक्रवार जातक के लिए चेतावनी हैं कि वाणी पर संयम रखें। नहीं तो लड़ाई-झगड़े की संभावना बनी रहेगी। खर्च पर भी संयम रखे। धन के लेन-देन में भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत खराब हो सकता है।खान-पान में भी संयम बरतें। परिवारजनों से मनमुटाव हो सकते हैं। प्रेम संबंध से दूर रहें।

suman

suman

Next Story