×

27 फरवरी राशिफल: पैसों की लेन-देन से दूर रहें ये 3 राशियां, जानिए बाकी का भाग्य

माह-फाल्गुन,  पक्ष-शुक्ल, दिन-बृहस्पतिवार,  नक्षत्र-रेवती , तिथि- चतुर्थी, सूर्योदय- 06.56, सूर्यास्त- 18.10। बृहस्पतिवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए राशिफल...

suman
Published on: 27 Feb 2020 12:50 AM GMT
27 फरवरी राशिफल: पैसों की लेन-देन से दूर रहें ये 3 राशियां, जानिए बाकी का भाग्य
X

जयपुर माह-फाल्गुन, पक्ष-शुक्ल, दिन-बृहस्पतिवार, नक्षत्र-रेवती , तिथि- चतुर्थी, सूर्योदय- 06.56, सूर्यास्त- 18.10। बृहस्पतिवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए राशिफल...

मेष 27 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन जातक का मन धर्म-कर्म में लगेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आज पैसे की लेन-देन ना करें। सेहत परेशान रहेंगे। बेचैनी का अनुभव करेंगे। विदेश में रहने वालें शुभचिंतकों की अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन तय है। बिजनेस में सतर्क रहे। प्रेम संबंध के लिए दिन सामान्य है।

वृष 27 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन जातक के बिजनेस में वृद्धि होगी। साथ ही व्यापारिक समझौते लाभदायक होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों व दोस्तों से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संतोष और आनंद रहेगा। यात्रा पर जाएंगे। महिलओं से लाभ और मान- सम्मान मिलेगा। वैवाहिक योग है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन 27 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन जातक सेहत चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। नौकरी बिजनेस में परिश्रम का लाभ मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी से मिला प्रोत्साहन उत्साह बढ़ाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य में सरलता रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुख और आनंद अनुभूति रहेगी।

कर्क 27 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन जातक के भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने वाले लोगों के प्रयास सफल होंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। धार्मिक कामों में या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और अधिकारियों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा। संतान की चिंता न करें। सही मार्गदर्शन उन्हें सफलता दिलाएगा।

यह पढ़ें...ऐसे लोगों का होता है भाग्योदय, इन्हें जरूर करनी चाहिए शादी, जानिए और भी

सिंह 27 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन जातक को सेहत का ध्यान रखना होगा। बीमारी पर धन खर्च होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें, गलत रास्ते पर न जाए, उसका ध्यान रखें,पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। गलत काम से बचें, बदनामी होने का योग है। धार्मिक काम मे मन लगाए ईश्वर आपकी हर मनोकामना पूरा करेंगे। जीवनसाथी की सेहत परेशानी खडी करेगी।

कन्या 27 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन जातक दांपत्यजीवन के अच्छे क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक ख्याति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मनोरंजन के कामों में भाग लेंगे। आज शॉपिंग करेंगे। कपड़ें या वाहन की खरीद कर सकते है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ का परिचय प्रणय में परिवर्तित होगा। बिजनेस में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा।

तुला 27 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन जातक की सेहत अच्छी रहेगी और बीमार व्यक्ति की भी तबीयत में सुधार होगा। घर में सुख- शांति का समय बितेगा। काम में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में खुशी का समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। गर्लफ्रेंड से मुलाकात होगी। बिजनेस में विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

वृश्चिक 27 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन जातक किसी यात्रा पर न जाएं। सेहत परेशान रहेंगे।। संतान की वजह से परेशान रहेंगे। धन व नौकरी के लिए समय अच्छा है। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में भाग न लें। शेयर बाजार से दूर रहें। बिजनेस में ज्यादा विश्वास नुकसान देगा। परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे। किसी के सामने प्रेम का इजहार करना है तो दिन सामान्य है। सोच-समझकर कदम उठाएं।

यह पढ़ें..जानिए किस दिन कौन से समय रहता है राहुकाल, लोग क्यों नहीं करते इसमें शुभ काम

धनु 27 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन जातक को अधिक संवेदनशीलता का अमुभव करेंगे। इससे घरेलू मामलों में मानसिक तनाव खड़ा होगा। मन में उठनेवाले विचार मानसिक तनाव देंगे। सेहत के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। नींद की समस्या सताएगी। नदी तलाब से बचकर रहें। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। प्रेम के लिए दिन बढ़िया है। साथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

मकर 27 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन जातक खेल या किसी भी प्रतियोगिता में हार का सामना करेंगे। नए कामों के शुरूआत के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। शेयर- बाजार में लगाए हुए पैसे लाभ देंगे। परिवार और भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध आपके लिए नहीं बने है ऐसा अनुभव होगा।

कुंभ 27 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन जातक के मन में कई उलझने रहेगी।इस वजह से कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होंगे। धार्मिक कामों धन व समय खर्च होगा। सेहत भी खराब रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है। नकारात्मक विचार को दूर रहें। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे। प्रेम में धोखा खाने का दिन है।

मीन 27 फरवरी बृहस्पतिवार के दिन जातक के मन में आनंद- उत्साह बना रहेगा। तन-मन की प्रसन्नता जीवन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेगी। नए काम हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक कामों में शामिल होंगे। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। यात्रा पर जाएंगे। दांपत्यजीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी व बिजनेस में ईश्वरीय कृपा बनी रहेगी।

suman

suman

Next Story