×

Tula Rashi Ki Bhavishyavani 2022: जानिए तुला राशि के लिए कैसा रहेगा पूरा साल, क्या खुलेगा किस्मत का ताला, मिलेगा मनचाहा साथ ?

Tula Rashi Ki Bhavishyavani 2022: साल 2022 तुला राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है।तुला राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 Dec 2021 3:30 AM GMT (Updated on: 26 Dec 2021 3:07 PM GMT)
Varshik Rashifal 2022  Tula Rashi
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

तुला राशि के लिए साल 2022 (Varshik Rashifal 2022 Tula Rashi )

कोरोना वायरस ( Corona Virus) के दो साल होने और उसकी त्रासदी झेलने के बाद हम अब नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2022 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2022 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2021को अलविदा कहने के साथ साल 2022 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2022 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे। साल 2022 तुला राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। तुला राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2022 तुला राशि वालों के ( Tula Rashi) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

तुला राशि 2022 कैसा रहने वाला है

साल 2022 की शुरुआत में तुला राशि के जातकों के लिए यह साल काफ़ी महत्वपूर्ण रहने वाला है। सकारात्मक बदलाव होंगे। साल के शुरुआत में आप भरपूर जोश और ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे। वहीं दूसरी ओर आपको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत होगी, क्योंकि क्रोध आपकी राह में रोड़ा बन सकता है और आपका बना-बनाया काम बिगड़ सकता है।

2022 में तुला राशि के लिए आर्थिक स्थिति ( Money Conditions )

साल 2022 तुला राशि वालों के लिये व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देगा । इस साल नौकरी में भी अच्छे अवसर और प्रमोशन- पदोन्नति की कर सकते हैं। तुला राशि के जातक यदि बिजनेस कर रहे हैं, तो सामाजिक सरोकार से जुड़े काम में लाभ और पहचान में वृद्धि करेंगे। यह साल आपको प्रत्याशित मुनाफ़ा देने वाला साबित होगा। आपके कॅरियर में कई अहम बदलाव होंगे और पैसों की आवक अच्छी रहेगी। सच्ची लगन की बदौलत आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस साल आय के कई नए स्रोत सामने आएँगे। साथ ही विदेश की यात्रा भी सफल रहेगी। कला, अभिनय, डिज़ाइनिंग, फ़ैशन, आर्किटेक्ट , प्रिटिंग, मीडिया और कॉस्मेटिक से जुड़े कारोबार में बेहतर लाभ प्राप्त होगा। कुछ उतार-चढ़ाव के बाद, एक बार फिर से, जून से जुलाई के मध्य में, आपकी किस्मत आपका साथ देगा। नौकरी में बदलाव और ट्रांसफर की भी संभावना है।पढ़ाई के लिए किसी नामी संस्थान में दाखिला लेंगे और छात्रवृत्ति भी मिल सकती है।

तुला राशि के लिए साल 2022 में लव लाइफ ( Saal Me Tula Rashi Love Life)

तुला राशि वालों के लिये साल 2022 में जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। आप वैवाहिक और गृहस्थ जीवन का आनंद लेना चाहते हैं तो कहासुनी से बचें और परिवार के सदस्यों के साथ मिल-जुल कर रहें। परिवार के साथ समय बिताने में आप असफल रहेंगे और आपके पार्टनर के नाख़ुश रहने का एक कारण यह भी हो सकता है। परिवार पर ध्यान देना इस समय बेहद ज़रूरी होगा। माता जी की सेहत पर ध्यान देना होगा।वैवाहिक जीवन में अब नन्हा मेहमान खुशी देगा। घर का माहौल धार्मिक रहेगा और घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।

प्यार के मामले में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इस साल आपको वही मिलेगा जिसे आप सच्चे दिल से चाहते हैं।जो लोग कुंंवारे हैं और शादी करना चाहते हैं तो उनके भी हाथ पीले होंगे। मनचाहे पैसे वाले घर में शादी होगी।

तुला राशि की सेहत ( 2022 Me Tula Rashi Ki Sehat)

तुला राशि के जातक 2022 में जातक आपकी कुण्डली में ग्रहों की स्थिति बता रही है कि सेहत का ध्यान रखें। आपको चोट लगने की संभावना है, नेत्र रोग से आप कुछ समये के लिए परेशान हो सकते हैं। बदलते मौसम का असर भी आपकी सेहत पर पड़ सकता है। मधुमेह, सिरदर्द और पीठ दर्द की शिक़ायत हो सकती है। नियमित रूप से योग और ध्यान करना आपके लिए फ़ायदेमंद होगा। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और एकाग्रता में वृद्धि होगी। अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि वाले करें साल 2022 में उपाय

साल 2022 में तुला राशि वाले जातक गणेश पूजा करें दान दे। सारे काम बनेंगे। पूजा स्थल पर लक्ष्मी यंत्र स्थापित करें और गाय को हरा चारा खिलायें। शनिदेव को प्रसन्न रखें। छल-कपट और फरेब से दूर रहें। श्रीसूक्त का नियमित पाठ देगा लाभ।आपके लिए शुभ रंग --नीला, आसमानी और भूरा, गुलाबी।

तुला राशि के लिए 2022 में चेतावनी

आने वाले साल में तुला राशि के जातक अपनी बातों को किसी से भी शेयर करने से बचें वरना परिणाम नुकसान देय रहेगा। इस साल धैर्य बना कर चलें कोई अपना साथ छोड़ सकता है। अपनी गाड़ी की देखभाल खुद करें। कीमती चीजों को दूसरों को देने से बचें।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

तुला राशि का भविष्य 2022, Love Life,तुला राशि विवाह योग्य 2022, सरकारी नौकरी, Tula Rashifal January 2022, Tula Rashifal February 2022, Tula Rashifal March 2022, Tula Rashifal April 2022, Tula Rashifal May 2022, Tula Rashifal June 2022, 2022 Ka Rashifal, 2022 नवंबर का राशिफल,2022 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2022 Ka, horoscope 2022 का व्यवसायिक राशिफल, 2022 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, सिंह राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi ,Tula Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2022 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,तुला राशि 2022 की भविष्यवाणी,तुला राशि 2022 कैसा रहने वाला है,


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story