×

Tulsi Plant: घर में कौन सी तुलसी होती है ज़्यादा शुभ, रामा या श्यामा?

Tulsi Plant: अगर आपके मन में भी ये सवाल आता है कि आपको अपने घर पर रामा या श्यामा में से कौन सी तुलसी लगनी चाहिए तो आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 2 Dec 2023 1:30 AM GMT (Updated on: 2 Dec 2023 1:30 AM GMT)
Tulsi Plant
X

Tulsi Plant (Image Credit-Social Media)

Tulsi Plant: हिन्दू धर्म में तुलसी का काफी महत्त्व है साथ ही हर घर में तुलसी का पौधा शुभ भी माना जाता है। वहीँ तुलसी दो तरह की होती है रामा तुलसी और श्यामा तुलसी। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आपके घर के लिए कौन सी तुलसी ज़्यादा शुभ होती है। आइये जानते हैं।

रामा तुलसी या श्यामा तुलसी कितनी है शुभ

तुलसी का पौधा न सिर्फ अपना धार्मिक महत्त्व रखता है बल्कि इसका वैज्ञानिक महत्त्व भी है। वहीँ घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन वहीँ तुलसी का ये पौधा दो तरह का होता है एक रामा तुलसी और एक श्यामा तुलसी। जो अधिकतर आपने घरों में लगी देखी होगी। जहाँ रामा तुलसी पूरी तरह से हरे रंग की होती है वहीँ श्यामा हल्के बैंगनी रंग की होती है। अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि आपको अपने घर पर रामा या श्यामा में से कौन सी तुलसी लगनी चाहिए तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

रामा या श्यामा में से कौन सी तुलसी का पौधा ज़्यादा भाग्यशाली होता है साथ ही किसे घर में लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। आपने अक्सर देखा होगा कि ज़्यादातर लोगों के घरों में रामा तुलसी लगाई जाती है। जिसका रंग पूरा हरा होता है। आपको बता दें कि रामा तुलसी को उज्जवल तुलसी, श्री तुलसी और लकी तुलसी भी कहा जाता है। इसके लिए ये भी कहा जाता है कि ये हर तरह के कष्ट दूर करता है और घर में सुख समृद्धि का वातावरण लेकर आता है।

वहीँ अगर बात श्यामा तुलसी की करें तो ये हल्की बैंगनी रंग की होती है। इसको कृष्णा तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। वहीँ श्यामा तुलसी रामा तुलसी की तुलना में थोड़ी कम मीठी होती है वहीँ इसको आयुर्वेद में औषधि के रूप ज़्यादा प्रयोग किया जाता है।

वहीँ आपको बता दें कि घर में रामा तुलसी लगाना बहुत शुभ माना जाता है,लेकिन वहीँ आयुर्वेदिक गुणों के चलते आपको श्यामा तुलसी को भी अपने घर में लगाना सही रहता है। इसके साथ ही साथ आपको बता दें कि तुलसी का पौधा पूजनीय होता है ऐसे में इसके लिए एक विशेष दिशा भी निर्धारित की गयी है। वास्तु के अनुसार आपको तुलसी का पौधा घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए भी कहा जाता है कि उत्तर दिशा कुबेर की दिशा मानी जाती है और अगर आप इस दिशा में तुलसी का पौधा लगते हैं तो ये घर में धन, सुख, शांति और समृद्धि लाता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story