×

Tulsi Vivaah 2022 Panchanmrit : तुलसी विवाह पर पंचामृत का भोग लगाने से प्रसन्न होते हैं आराध्य , जानें इसे बनाने का सही तरीका

Tulsi Vivaah 2022 Panchanmrit : इस खास दिन पर पूजा के बाद पंचामृत (Panchamrit or panchamrut) का भोग जरूर लगाकर इसे प्रसाद के तौर पर ग्रहण किया जाता है। बता दें कि इस पंचामृत में 5 चीजों को शामिल करना धार्मिक लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण होने के साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन होती हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 2 Nov 2022 10:26 AM GMT
Panchamrit
X

Panchamrit (Image credit: social media)

Tulsi Vivaah 2022 Panchanmrit : हिंदू पंचांग के अनुसार तुलसी विवाह के दिन लोग तुलसी जी का पूजा करते हुए उन्हें लाल चुनरी चढ़ाते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम का देवी तुलसी से विवाह (Tulsi Vivah) होने की परंपरा है। इस खास दिन पर पूजा के बाद पंचामृत (Panchamrit or panchamrut) का भोग जरूर लगाकर इसे प्रसाद के तौर पर ग्रहण किया जाता है। बता दें कि इस पंचामृत में 5 चीजों को शामिल करना धार्मिक लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण होने के साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन होती हैं।

पंचामृत प्रसाद बनाने का तरीका

सामग्री

- आधा कप गाय का दूध

- आधा कप गाय का दही

- 1 चम्मच गाय का घी

- 1 चम्मच शहद

- 1 चम्मच चीनी या बूरा

- 1 चम्मच घी

- 1 तुलसी पत्ता

- ड्राई फ्रूट्स

- चाँदी के कटोरी

पंचामृत प्रसाद बनाने की विधि

तुलसी विवाह के दिन पंचामृत प्रसाद (Panchamrit Prasad) बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही लेकर उसे अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसमें दूध डालकर इसमें शहद, बूरा और देसी घी मिला दें। अपनी इच्छानुसार इसमें गुलाब जल और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। अंत में इस तैयार हो चुके पंचामृत प्रसाद में तुलसी का एक पत्ता भी डाल दें। उल्लेखनीय है कि सबसे पहले इसे पूजा में शामिल कर इससे पहले भगवान जी को भोग लगाकर पूजा के समापन के बाद प्रसाद के रूप में दूसरों को बाँट कर खुद भी ग्रहण करें।

गौरतलब है कि भोग प्रसाद बनाने के लिए शुद्धता का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए बर्तन एवं किचन की सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

पंचामृत से भगवान को स्नान कराते समय इस मंत्र का करें जप

पयोदधिघृतं चैव मधु च शर्करायुतं।

पंचामृतं मयानीतं स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम ॥

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story