×

Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह पर भूलकर भी न करें ये गलती, दिक्कतों का करना पड़ सकता है सामना

Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह पर आपको कुछ चीज़ों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा जिससे आप पर माता तुलसी और महालक्ष्मी की विशेष कृपा रहे।

Shweta Srivastava
Published on: 21 Nov 2023 3:04 PM GMT
Tulsi Vivah 2023
X

Tulsi Vivah 2023 (Image Credit-Social Media)

Tulsi Vivah 2023: 24 नवंबर को तुलसी विवाह है ऐसे में आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। आइये जानते हैं आखिर कौन सी वो बातें हैं जिसका आपको ख्याल रखने की ज़रूरत है।

तुलसी विवाह पर भूलकर भी न करें ये गलती

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को सबसे ज़्यादा पवित्र और शुभ समझा जाता है। यही वहज है कि आपको भारत के हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा ज़रूर मिलेगा। कहा जाता है कि जहाँ तुलसी में इतने गुण मौजूद हैं वहीँ ये आपके आस पास के वातावरण को भी शुद्ध करती है। इतना ही नहीं ये घर में पॉजिटिव एनर्जी को भी बढाती है। साथ ही साथ तुलसी के पौधे में स्वास्थ सम्बन्धी कई चमत्कारी गुण भी हैं। कहते हैं कि इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से आप बचे रह सकते हैं। यूँ तो भारतीय परंपरा में तुसली की रोज़ पूजा की जानी बताई गयी है लेकिन तुलसी विवाह पर इसका विशेष महत्व है।

इसकी पत्तियां भी आपके लिए काफी फायदेमंद होतीं हैं। कई महिलाएं प्रतिदिन तुलसी की पूजा करती हैं क्‍योंकि ये भगवान विष्णु को अति प्रिय है। मान्यता है कि अगर आप तुलसी की पूजा करते हैं तो भगवान् विष्णु का आशीर्वाद आपके साथ हमेशा रहता हैं। इतना ही नहीं अगर आपके घर में कोई वास्तु दोष है और आप चाहकर भी इसे ठीक नहीं कर पा रहे हैं तो अपने घर में तुलसी का पौधा लगा लें। ये आपके घर के सभी वास्तु दोष दूर कर देता हैं।

तुलसी का पौधा अगर आप अपने घर में लगा रहे हैं तो इसके लिए आपको कुछ बताओं का भी विशेष ध्यान देना होगा। अगर आप इन नियमों के अनुसार तुलसी की पूजा नहीं करते हैं तो भगवान् का आशीर्वाद आपको नहीं मिल पता है। इस तुलसी विवाह पर आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।

कैसे माता तुलसी को दें जल

तुलसी विवाह पर और रोज़ तुलसी पूजन के समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है। इसकी पूजा सुबह और शाम करनी चाहिए। साथ ही आपको बता दें कि माता तुलसी को सुबह के समय जल देना चाहिए और शाम को घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जो भी माता तुलसी के पास शाम को दीपक जलाता है उसपर महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। और वास्तु दोष भी घर से दूर होता है।

ऐसे करें तुलसी के पौधे की सेवा

तुलसी के पौधे को अगर सही देखभाल न मिले तो ये सूख भी जल्दी जाता है। वहीँ शास्त्रों में लिखा है कि तुलसी का पौधा सूखना शुभ नहीं होता। इसलिए आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके घर का पौधा सूखे न। इसके अलावा तुलसी के पौधे के आस पास किसी तरह की गन्दगी भी इक्कठा न होने दें। क्योंकी गन्दगी भी इस पौधे के सूखने की अहम् वजह है। वहीँ अगर आप तुलसी को दूध चढ़ाते हैं तो ये हमेशा हरा भरा रहता है। साथ ही याद रखें कि जिस भी गमले में तुलसी हो उसमे कोई भी और पौधा न लगाएं।

ज्‍यादा जल न चढ़ाएं

ज़्यादातर घरों में कई लोग तुलसी में जल चढ़ाते हैं ऐसे में भी इस पौधे को दिक्कत होती है। दरअसल ज़्यादा जल देने से तुलसी के पौधे की जड़ों को काफी ज़्यादा नुकसान पहुँचता है। साथ ही वो ऐसे में मुरझा भी जाता है। दरअसल तुलसी के पौधे को ज़रूरत से ज़्यादा पानी नहीं देना चाहिए। यही वजह है कि जब भी आप तुलसी को पानी दें तो उतना ही जल चढाये जितना उसे ज़रूरत हो।

मैंने अक्‍सर देखा है कि तुलसी के पौधे पर घर के सभी लोग चढ़ाते हैं। ऐसा करने से यानि ज्यादा पानी देने से तुलसी की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। और वह मुरझा सकता है। जी हां तुलसी के पौधों को जरूरत से ज्यादा पानी पसंद नहीं होता है। इसलिए तुलसी के पौधे को पानी देते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि आप पौधे को उतना ही पानी दे, जितने की उसे जरूरत हो। अगर घर के सभी सदस्‍यों को तुलसी पर जल चढ़ाना है तो थोड़ा-थोड़ा ही चढ़ाएं।

सूर्यास्त के बाद न तोड़ें तुलसी की पत्तियां

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पत्तों को सूर्यास्त के बाद नहीं तोडना चाहिए। इसके अलावा इसे एकादशी, रविवार और सूर्य या चंद्र ग्रहण काल में भी इसे नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति पर दोष लगता है।

तुलसी विवाह के दौरान आपको इन सभी पॉइंट्स का ध्यान रखना ज़रूरी है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story