होली, राशि और रंग: ऐसे खेलेंगे होली, तो चमकेगी किस्मत

हर राशि का एक खास रंग होता है और उस रंग और गुलाल से होली खेलना आपके लिए कल्याणकारी होती है। इस बार होली 29 मार्च को है।

Suman  Mishra
Published on: 26 March 2021 4:18 PM IST
होली, राशि और रंग: ऐसे खेलेंगे होली, तो चमकेगी किस्मत
X

सोशल मीडिया से फोटो

लखनऊ : होली एक ऐसा पर्व है जहां रंगों और गुलाल की मस्ती में सबकुछ सराबोर होता है। होली के दिन रंग और गुलाल प्रेम,मस्ती और भाइचारे का अद्भुत संदेश देते हैं। दरअसल यह एक ऐसा पर्व है जो मन के किसी भी मलाल को दूर कर उसे खुशियों के गुलाल में सराबोर करता है।

होली के दिन हम सभी रंग लगाते हैं और गुलाल खेलते है। ऐसे में अगर आप राशि के मुताबिक होली के रंगों और गुलाल का इस्तमाल करें तो इसका महत्व बढ़ जाता है। दरअसल हर राशि का एक खास रंग होता है और उस रंग और गुलाल से होली खेलना आपके लिए कल्याणकारी होती है। इस बार होली का पर्व 29 मार्च को है और होलिका दहन 28 मार्च को होगा।


मेष से कर्क तक के लिए कौन सा रंग लकी

शुभ समाचार

मेष इस राशि के लोगों के लिए लाल और पीला रंग बेहद शुभ रहता हैं। ऐसे में आप होली पर इन्ही दो रंगों को दूसरों को लगाए। ऐसा करने से होली वाले दिन आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा।

खुशियों की बहार

वृषभ इस राशि के जातक को हरा और नीला रंग लगाना चाहिए। हरा और नीला रंग इस राशि के लिए शुभ माना जाता हैं। ऐसे में जब आप इस रंग से दूसरों का चेहरा रंगते हैं तो आपके और सामने वाले के जीवन में खुशियों की बहार आती हैं।

दाम्पत्य जीवन में खुशी

मिथुन गुलाबी रंग इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली होता हैं। होली वाले दिन इस रंग को आप सबसे पहले अपने प्रेमी या जीवनसाथी को लगाए। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन सदा सुखी बना रखेगा।

परिवार में सुख शान्ति

कर्क इस राशि के जातक के लिए जामुनी रंग ख़ास माना जाता हैं। इस रंग से अपने घर के सदस्यों को रंगने से परिवार में सुख शान्ति बनी रहती हैं। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों की उन्नति होती हैं।






सिंह से वृश्चिक तक के लिए कौन सा रंग लकी

कोई कष्ट नहीं

सिंह इस राशि के जातक नारंगी रंग से होली खेले। इस रंग को किसी और को लगाने से पहले हनुमान जी को लगाए। ऐसा करने से अगली होली तक उनकी कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी और आपको कभी कोई कष्ट नहीं होगा।

धन लाभ

कन्या इस राशि के जातक के लिए मेहरून और सिल्वर रंग अत्यधिक शुभ होता हैं। इस रंग से होली खेलने पर आपसी रिश्तों में मिठास आती हैं और साथ ही धन लाभ होता हैं।

आर्थिक तंगी नहीं

तुला इस राशि के लोगों के लिए सुनहरा गोल्डन रंग और पीला कलर लक्की होता हैं। इन रंगों से होली खेलने पर आपकी किस्मत चमकेगी और साथ ही आपके घर कभी आर्थिक तंगी नहीं आएगी।

भविष्य में अच्छा लाभ

वृश्चिक इस राशि के लोग सफ़ेद रंग से होली खेल अपनी किस्मत चमका सकते हैं। इस रंग से अपने दोस्तों के साथ होली अवश्य खेले इससे आपको भविष्य में एक अच्छा लाभ मिलेगा।






धनु से मीन तक के लिए कौन सा रंग लकी

लक्ष्मी का आगमन

धनु इस राशि के जातक के लिए लाल रंग बेहद भाग्यशाली होता हैं। इस रंग को आप सबसे पहले माता रानी को लगाए और फिर घर के दूसरे सदस्यों को इससे रंगे। ऐसा करने से आपके घर लक्ष्मी का आगमन होगा।

बुरी नज़र नहीं लगेगी

मकर काला रंग इन राशि वालों को हमेशा बुरी नज़र से बचाता हैं। इसलिए होली वाले दिन इस रंग से टिका लगाने से आपकी खुशियों पर किसी की बुरी नज़र नहीं लगेगी।

मनोकामनाएँ पूर्ण होगी।

कुंभ इन राशि वालों को भूरा और जामुनी रंग लाभ पहुचता हैं। इस दिन इस रंग से होली खेलने पर आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होगी।

किस्मत चमकेगी

मीन इस राशि के जातक ग्रे यानी स्लेटी रंग लाभदायक होता हैं। इस रंग से करीबियों के साथ होली खेलने से खुशियाँ बढ़ती हैं और किस्मत चमकती हैं।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story