×

Uttrayan Kya Hota Hai : उत्तरायण क्या होता है, जानिए धार्मिक महत्व, इस दिन का महाभारत काल में भीष्म पितामह को क्यों था इंतजार ?

Uttrayan Kya Hota Hai : उत्तरायण की शुरुआत के साथ ही सूर्य की रौशनी तेज होने लगती है और शरीर में ऊर्जा का संचार करती है। प्रकृति और रितु में बदलाव के साथ नकारात्मकता को दूर कर सकारत्मकता भरती है। साथ ही ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग प्रकाशित करती हैा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 13 Jan 2023 11:15 PM GMT (Updated on: 14 Jan 2023 2:27 AM GMT)
Uttrayan Ka Mahatva
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Uttrayan Ka Mahatva

उत्तरायण का महत्व :14 जनवरी से सूर्य धनु राशि से मकर राशि में जायेंगे। इस दिन को संक्रांति काल (sankranti kaal ) कहते हैं। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश नव जीवन में प्रवेश ऊर्जावान बने रहने का प्रतीक है। उत्तरायण जीवन में बदलाव का प्रतीक है। यह सूर्य के सिर्फ राशि परिवर्तन की तिथि नहीं है, बल्कि जीवन में नवचेतना की ओर बढ़ने की घड़ी है।

उत्तरायण कब होता है

जब सूर्य मकर से मिथुन राशि तक भ्रमण करता है, तो इस अंतराल को उत्तरायण कहते हैं। सूर्य के उत्तरायण की यह अवधि 6 माह की होती है। वहीं जब सूर्य कर्क राशि से धनु राशि तक भ्रमण करता है तब इस समय को दक्षिणायन कहते हैं। दक्षिणायन को नकारात्मकता का और उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक मानतो है। उत्तरायण शुरू होने पर सूर्य देव (Surya Dev) धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इसे मकर संक्रांति भी कहते है। इस दिन को उत्तरायण (Uttarayan) के नाम से भी जाना जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से उत्तरायण की शुरूआत 22 दिसंबर के बाद होता है। 22 दिसंबर की दोपहर को सूर्य मकर रेखा के बिल्कुल ऊपर होते हैं। मकर रेखा सूर्यदेव की दक्षिण की लक्ष्मण रेखा है।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)


उत्तरायण क्या है

उत्तरायण ही वह समय होता है, जब संक्रांति का दिन बदलाव का दिन बन जाता है। उत्तरायण सूर्य की एक स्थिति है। मान्यता है कि इसके बाद मृत्यु लोक से स्वर्ग तक का मार्ग प्रकाशित हो जाता है और देवता भी इस दौरान शक्तिशाली हो जाते हैं। इसलिए उत्तरायण को बहुत ही शुभ माना जाता है। उत्तरायण देवताओं के लिए दिन और दक्षिणायन देवों के लिए रात के सामान है, यह समय इतना शुभ है कि भीष्म पितामह ने अपनी मृत्यु के लिए इस दिन की प्रतीक्षा की थी। उन्होंने स्वेच्छा से इस दिन प्राण त्यागे थे।

शुभता का प्रतीक है उत्तरायण को सकारात्मकता और दक्षिणायन को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। उत्तरायण से दिन की अवधि लंबी और रात छोटी होने लगती है, वहीं दक्षिणायन में रात लंबी और दिन छोटे होते हैं। उत्तरायण में सूर्य मकर राशि से प्रवेश करके कर्क राशि की ओर गति करते हैं और दक्षिणायन में सूर्य की गति कर्क राशि से मकर की ओर होती है.

साल में सूर्य छह माह उत्तरायण रहते हैं और छह माह दक्षिणायन की गति करते हैं। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य उत्तरायण होते हैं और इसके बाद जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हुए आगे बढ़ते हैं और मिथुन में प्रवेश करते हैं, तब दक्षिणायन आरंभ होता है।

उत्तरायण में भीष्म पितामह ने त्यागे थे प्राण

महाभारत के समय भीष्म पितामह ने भी इसी शुभ काल में प्राण त्त्यागा था। बाणों की शय्या पर लेटे पितामह ने उत्तरायण का इंतजार किया था प्राण त्यागने के लिए। इसीलिए बाणों से बिंधे होने का बाद भी इस तिथि की प्रतीक्षा की थी।उत्तरायण शुरू होने पर स्वेच्छा से उन्होंने प्राण छोड़ कर ईश्वर का सानिध्य पाया था । इस दिन से ही सूर्य उत्तरायण शुरू होते हैं। इसलिए इस पर्व को उत्तरायणी भी कहा जाता है। यह ऋतु परिवर्तन का भी सूचक है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story