×

Vastu Shastra Tips हो जाए सावधान! घर में इन बातों का रखें ख्याल, वर्ना हो जाएंगे कंगाल

Vastu Shastra Tips घर में हर तरह से नकारात्मकता हावी है। पूजा पाठ धूप दीप के बाद भी कुछ अच्छा नहीं होरहा , घर वालों की सेहत आमदनी पर भी असर पड़ रहा है तो इन बातों का ख्याल रख आप वास्तु दोष का पता लगा सकते है,

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 Jan 2024 3:15 AM GMT
Vastu Shastra Tips हो जाए सावधान! घर में इन बातों का रखें ख्याल, वर्ना हो जाएंगे कंगाल
X

Vastu Shastra Tips:वास्तु शास्त्र के अनुसार जब घर के अन्दर किसी नकारात्मक उर्जा का वास हो जाता है तो वह घर-परिवार सदैव आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह, आपसी वैर और संकट से जूझता है। यह संकट घर-परिवार में तब तक बना रहता है जब तक कि इस नकारात्मक ऊर्जा का समाधान न हो जाए। इतना ही नहीं आर्थिक परिवार को दीमक की तरह खा जाता है।परिणामस्वरूप परिवार बहुत कम समय में ही बर्बाद हो जाता है। वास्तु के इन दोषों से मुक्ति पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ खास और उपाय हैं।

वास्तु शास्त्र के लक्षण- खास उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कबूतर का घोंसला अस्थिरता के हालात पैदा करता है और साथ ही निर्धनता को भी आमंत्रण देता है। अगर घर में ऐसा कुछ है तो जल्द से जल्द इसे हटाने का प्रयास करें।

अगर आपके घर के किसी भीनल्के या फिर टंकी में से पानी टपकता है तो इसका आश्य है कि आपके घर से धन का अत्याधिक व्यय हो रहा है। इन्हें हमेशा बंद रखें और टंकियों में से पानी का टपना ठीक करवाएं।

सूखी पत्तियांअगर आपके घर में लगे पौधों पर सूखी पत्तियां नजर आने लगी है तो उनकी कटाई करने में समय ना लगाएं। घर में लगे पौधों को हमेशा हरा-भरा रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार सूखी पत्तियां घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ता है। परिणामस्वरुप घर आर्थिक संकट गहराने लगता है।

अकसर घरों में छत का उपयोग बेकार पड़े सामान को रखने के लिए किया जाता है। लेकिन ऐसा करना धन के आगमन के लिए बाधक साबित होता है। छत हमेशा साफ रखने का प्रयत्न करना चाहिए।

घर की सजावट के लिए कभी सूखे फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आपको फूल पसंद हैं तो हमेशा प्राकृतिक खुशबूदार फूलों को ही घर में रखें।

शहद की मक्खी का डंक तो वैसे ही खतरनाक होता है, लेकिन घर में इसका बनाया हुआ घोंसला नकारात्मक परिणाम देता है। घर के भीतर इसकी मौजूदगी एक अशुभ संकेत है।

घर में मकड़ी क जाल बुनना दुर्भाग्य की निशानी है। इसे जल्द से जल्द हटवाएं और आगे से ऐसा ना हो इसके लिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

घर में टूटा हुआ शीशा ना सिर्फ वास्तु के नियमों के विरुद्ध है बल्कि ये पूरे प्रभाव के साथ नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने के लिए रास्ता भी देता है।

चमगादड़ का दिखना बहुत अशुभ माना जाता है। अगर घर में यह प्रवेश कर जाए तो यह दुर्भाग्य, निर्धनता के साथ-साथ बुरे स्वास्थ्य का भी परिचायक है।

अगर आपके घर की दीवारों पर निशान पड़ गए हैं, उनकी पपड़ी उतरने लगी है तो जल्द से जल्द उसे ठीक करवाएं। यह दुर्भाग्य और निर्धनता को आकर्षित करते हैं।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story