×

Vastu Tips for Mohini Plant: घर में जरूर लगाएं मोहिनी का पौधा, दूर होगी आर्थिक समस्या, हमेशा बनी रहेगी खुशहाली

Vastu Tips for Mohini Plant: मोहिनी का पौधा जिसकी पत्तियां आकार में छोटी और मोटी होती है। साथ ही चिकनी भी होती हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Nov 2022 1:08 AM GMT
Mohini plant
X

मोहिनी का पौधा (फोटो- सोशल मीडिया)

Vastu Tips for Mohini Plant: घर में हरे-भरे पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है। वास्तु शास्त्र में घर की परेशानियों को दूर करने, आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और कलेश को दूर करने के लिए कुछ विशेष पौधों का उपाय स्वरूप बताया गया है। इन पोधों को घर में सही दिशा में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार तो आने ही लगता है साथ घर की रंगत निखर जाती है। इस लकी पौधे का नाम मोहिनी का पौधा है। इसे क्रासुला प्लांट भी कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में इन पौधे को बहुत शुभ बताया गया है। आइए आपको मोहिनी पौधे के बारे में बताते हैं।

मोहिनी का पौधा जिसकी पत्तियां आकार में छोटी और मोटी होती है। साथ ही चिकनी भी होती हैं। इस पौधे की पत्तियों में कुछ का रंग गहरा हरा जबकि कुछ का रंग हल्का हरा और पीला होता है। मोहिनी पौधे के बारे में ऐसा माना जाता है कि ये पौधा बहुत तेजी से धन की बढ़ोत्तरी करता है। इसलिए इसे मनी ट्री भी कहा जाता है।

मोहिनी पौधा या क्रासुला पौधा

बता दें, मोहिनी या क्रासुला दक्षिण अफ्रीका का पौधा है। ऐसे में अब मोहिनी पौधे को भारत के कई देशों में इंडोर और आउटडोर प्लांट्स के रूप में लगाया जाता है। घर में इस पौधे को लगाने से घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है, साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है।

मोहिनी का पौधा (फोटो- सोशल मीडिया)

घर की इस दिशा में लगाएं मोहिनी का पौधा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मोहिनी के पौधे को घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इन दिशाओं में लगाने के साथ ही मोहिनी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर भी लगाना शुभ होता है।

इसके अलावा आप मोहिना का पौधा या क्रासुला प्लांट अपने लिविंग रूम और बेडरूम में भी लगा सकते हैं। मोहिनी के पौधे का साफ-सुथरी जगह पर रखना चाहिए। इस पौधे में ज्यादा पानी न डाले। नहीं तो इनडोर प्लांट होने की वजह से इस पौधे की जड़ें नीचे से सड़ने लगेंगी। ध्यान से कभी भी मोहिनी का पौधा दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

घर में आएगी बरकत

मोहिनी का पौधा घर के ईशान कोण में लगाने से धन की बढ़ोत्तरी होती है। धन की बढ़ोत्तरी होने से आर्थिक समस्या दूर होती है। मोहिना का पौधा घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है और नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश नहीं हो पाता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story