×

Vastu Tips: कमरे का रंग आपके मूड और वातावरण को करता है काफी प्रभावित, जानिए कैसे

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार आपके घर के कमरे का रंग आपके मूड को काफी ज़्यादा प्रभावित कर सकता है ऐसे में आपको इसकी सही दिशा और रंगों की सही और पूरी जानकारी होनी चाहिए।

Shweta Srivastava
Published on: 21 Dec 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 21 Dec 2023 2:00 AM GMT)
Vastu Tips
X

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: हम अपने घर के लिए एक एक चीज़ को बेहद खास रखना चाहते हैं। चाहे वो घर के पर्दे हों, फर्नीचर हो या दीवारों का रंग हो। लेकिन क्या आपको पता है इसका असर घर में रहने वाले लोगों पर भी पड़ता है। घर पर रखी या सजाई गयी कई चीज़ें आपको बेहद प्रभावित करतीं हैं। आज हम आपको बातात्ने जा रहे हैं कि ये आपको किस तरह से और कितना प्रभावित कर सकतीं हैं।

कमरे का रंग आपके मूड और वातावरण को कैसे करता है प्रभावित

इंटीरियर डिज़ाइन में रंग को मनोवैज्ञानिक रूप से भी जोड़ा जाता रहा है, जो स्थानों के मूड, वातावरण और कार्यक्षमता को गहराई से प्रभावित करता है। आजकल लोग अपने घरों को लेकर न सिर्फ वास्तु के लिहाज़ से अलर्ट हुए हैं बल्कि रंगों का भी उन्हें महत्त्व पता है।

वास्तु विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आपको अपने घर के प्रत्येक कमरे की एनर्जी को वहां की आवश्यकता के अनुसार रंगों का चयन करना चाहिए। इतना ही नहीं जब आप अपने घर के किसी खास हिस्से के लिए कोई रंग चुनते हैं, वो उसकी दिशा पर भी निर्भर करता है। रंग का चयन समझदारी से करने से आपको अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह बनाए रखने में बहुत फायदा हो सकता है। आज हम आपको कुछ पॉइंट्स बता रहे हैं जिन पर वास्तु के अनुसार दीवार का रंग चुनते समय विचार करना सबसे जरूरी है।

बेडरूम के लिए आदर्श दीवार का रंग

आदर्श रूप से, बेडरूम की दिशा दक्षिण-पश्चिम में होनी चाहिए, और चूंकि यह दिशा पृथ्वी के तत्वों को दर्शाती है, इसलिए आपको अपने बेडरूम को भूरे, चॉकलेट या बेज जैसे मिट्टी के रंगों से रंगवाना चाहिए।

बच्चों के कमरे के लिए आदर्श दीवार का रंग

वास्तु के अनुसार बच्चे के कमरे की आदर्श दिशा उत्तर या उत्तर-पश्चिम है। उत्तर-पश्चिम दिशा चंद्रमा की होती है, इसलिए कमरे में सफेद रंग करवाना चाहिए।

किचन के लिए आदर्श दीवार का रंग

वास्तु के अनुसार रसोई या आपके किचन के लिए आदर्श दिशा दक्षिण-पूर्व का कोना है। आपको बता दें कि दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि के देवता द्वारा शासित होती है, इसलिए आपको अपनी रसोई का रंग नारंगी या लाल करना चाहिए, जो अग्नि का रंग है।

बाथरूम के लिए आदर्श दीवार का रंग

वास्तु के अनुसार बाथरूम आपके घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। और आपको अपने बाथरूम का रंग सफेद रखना चाहिए।

लिविंग रूम के लिए आदर्श दीवार का रंग

लिविंग रूम आदर्श रूप से उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित होना चाहिए और उसका रंग पीला होना चाहिए। लिविंग रूम के लिए दूसरी पसंदीदा दिशा उत्तर-पश्चिम है, और वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी दीवारों का रंग सफेद होना चाहिए।

घर के मंदिर के लिए आदर्श दीवार का रंग

वास्तु के अनुसार पूजा कक्ष उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित होना चाहिए और पूजा कक्ष की दीवारों का रंग पीला होना चाहिए।

बालकनी के लिए आदर्श दीवार का रंग

वास्तु के अनुसार बालकनी उत्तर या पूर्व दिशा में होनी चाहिए। बालकनियों के लिए शांत रंगों को प्राथमिकता देनी चाहिए और अगर वो उत्तर या पूर्व दिशा में स्थित हैं तो गहरे रंगों से बचना चाहिए।

स्टोर रूम के लिए आदर्श दीवार का रंग

वास्तु के अनुसार भारी सामान को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए, इसलिए आपके घर में स्टोर रूम का आदर्श स्थान दक्षिण-पश्चिम है। स्टोररूम को हमेशा हल्के रंगों से रंगना चाहिए और स्टोररूम के लिए गहरे रंगों से सख्ती से बचना चाहिए। सफेद रंग भण्डार कक्ष के लिए आदर्श है।

नोट : इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story