×

Vastu Tips: अगर आप भी आर्थिक रूप से दिक्कतों का कर रहें हैं सामना तो आज़मानिये ये टिप्स, आने लगेगा धन

Vastu Tips: अगर आप भी अपने जीवन में किसी तरह की तंगी का सामना कर रहे हैं तो इसके लिए कुछ उपाय भी हैं। जिन्हे आप आज़मा कर सुख समृद्धि को अपनी ज़िन्दगी में ला सकते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 16 Dec 2023 12:20 PM GMT
Vastu Tips
X

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में रखी हर चीज़ की अपनी एक दिशा हुए जगह बताई गयी है अगर ये सही स्थान पर न राखी जाये तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी आपको झेलना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपके घर में धन की कमी है और आप हर तरह की कोशिश करके हार चुके हैं तो एक बात इन वास्तु के उपायों को भी अपनाइये।

वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसे प्राप्त करें धन

वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को बेहद शुभ माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके साथ ही साथ क्रासुला प्लांट को भी काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ये दोनों ही पौधे धन को आकर्षित करते हैं। इतना ही नहीं इन्हे कुबेराशी प्लांट भी कहा जाता है। और इन्हे अगर आप घर में लगाते हैं तो आपके घर में धन और सुख समृद्धि आना शुरू हो जाती है।

वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा कुबेर की दिशा होती है और और अगर आप घर कीअलमारी को दक्षिण की दीवार से सटाकर ऐसे रखें कि उसका द्वार उत्तर की ओर ही खुले तो इससे कुबेर देव के साथ माता लक्ष्मी का भी आगमन आपके घर में होता है।

वास्तु के अनुसार आप कई तरह के उपाय कर सकते हैं जैसे एक अखंडित भोजपत्र लें और इसपर लाल चंदन को पानी में घोलकर इसपर मोर पंख से 'श्रीं' लिखें। इसके बाद आप इस भोजपत्र को अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपको इसका तुरंत फायदा होता नज़र आने लगेगा और आपको धन प्राप्ति ने कई साधन मिलने शुरू हो जायेंगे।

इसके अलावा आप घर पर लाल रिबन से बंधे सिक्के लटका सकते हैं, जिससे आपके घर में धन सम्पति आएगी। अपने पर्स में आप सिक्कों और रूपए के नोट अलग अलग रखें। इतना ही नहीं आपको अपने पर्स में नोट मोड़कर नहीं रखने चाहिए।

इसके अलावा वास्तु के अनुसार आपको अपने पर्स में 21 अखंडित चावल के दाने भी बांधकर रखने चाहिए। इससे धन लाभ का योग बनता है। इसके अलावा पर्स में तांबे और चांदी के सिक्के या कोई चीज़ रखने से भी इसका लाभ आपको मिलेगा। साथ ही अगर आप चांदी का वो सिक्का अपने पर्स में रखते हैं जिसमे माता लक्ष्मी की छवि बनी हो तो ये और भी शुभ माना जाता है।

वहीँ अगर हम घर की बात करें तो याद रखें कि आपके घर की दहलीज टूटी-फूटी या खंडित नहीं होनी चाहिए। इससे वास्तु दोष बनता है। इससे बेहद मज़बूत और सुन्दर होना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप शाम के समय हर दिन दहलीज की पूजा करते हैं तो ये काफी शुभ माना जाता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story