×

Vastu Tips for Tulsi Plant: वास्तु अनुसार जानें घर में कौन सी तुलसी लगाना है अति शुभ और इन्हें लगाने के खास नियम

Vastu Tips for Tulsi Plant: हिंदू धर्म में तुलसी पौधा को बेहद शुभ माना जाता है। जिस घर में तुलसी पौधा वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाया जाता है वहां सदैव सुख और समृद्धि का वास होता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 10 Nov 2022 1:54 AM GMT
Vastu tips for Tulsi plant
X

Tulsi plant (Image: Social Media)

Vastu Tips for Tulsi Plant: हिंदू धर्म में तुलसी पौधा को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी पौधा वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाया जाता है वहां सदैव सुख और समृद्धि का वास होता है। सभी पूजा पाठ में तुलसी की पत्ती चढ़ाई जाती है, खासकर भगवान विष्णु की पूजा में प्रमुख माना जाता है।ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में कौन सी तुलसी लगाना है बेहद शुभ और इससे जुड़ी नियम:

कौन सी तुलसी लगाना है अति शुभ

दरअसल तुलसी कई प्रकार की होती है, लेकिन वास्तु के अनुसार घर के लिए पूजन और वास्तु दोषों को दूर करने के लिए कुछ विशेष प्रकार की तुलसी के पौधे को लगाना ही शुभ माना जाता है। बता दें घर में दो तरह के तुलसी के पौधे लगाए जाते हैं, एक रामा और दूसरी श्यामा तुलसी। वास्तु अनुसार, घर पर लगाने के लिए सबसे अच्छी तुलसी रामा को माना जाता है क्योंकि इसे सभी तुलसी के पौधों में सबसे पवित्र माना जाता है।

रामा तुलसी किस दिशा में लगाना शुभ (Rama Tulsi plant vastu tips)

रामा तुलसी का रंग हल्का हरा और इसका स्वाद मीठा होता है। आयुर्वेद में भी रामा तुलसी को सभी तुलसियों में सबसे अधिक औषधीय माना गया है। यह तुलसी इतनी पवित्र है कि यह शरीर और मन पर पॉजिटिव प्रभाव डालती है। रामा तुलसी का पौधा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। लेकिन

ध्यान रखें कभी भी तुलसी पौधा को ऐसे जगह ना लगाएं जहां जहां किसी का पैर पड़ता हो।

श्यामा तुलसी से जुड़े नियम (Shyama Tulsi plant vastu rules)

दरअसल गहरे हरे या हल्के बैंगनी रंग की पत्तियों वाली तुलसी को श्यामा तुलसी कहा जाता है। बता दें इसका सीधा संबंध और श्याम वर्ण भगवान विष्णु से मिलता हुआ माना जाता है। इस कारण से घर में श्यामा तुलसी भी लगाई जाती है, लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि पूजन से ज्यादा इसका इस्तेमाल औषधीय रूप में करना शुभ माना जाता है।

तुलसी पौधे के लिए वास्तु नियम (Tulsi plant vastu rules)

हिंदू धर्म में तुलसी एक पूजनीय और महत्वपूर्ण पौधा है जिसे माता लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। इस पौधे के वास्तु नियमों में से सबसे मुख्य नियम यह है कि तुलसी का पौधा घर के आंगन में और चौरे में लगाना चाहिए। घर में तुलसी पौधे को लगाना सकारात्मकता को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। इसलिए नियमित रूप से तुलसी में जल देने और इसके मंत्रों का जाप (तुलसी के मंत्र) करने से घर में सदैव खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है। ध्यान रखें तुलसी के पौधे को हमेशा घर के भीतर ही लगाना शुभ माना जाता है। इसे कभी भी घर से बाहर ना लगाएं। हिंदू मान्यता के अनुसार तुलसी के पौधे को घर में लगाने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है और घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है जहां तुलसी पौधा लगा होता है। वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए तुलसी के पौधे की रोज पूजा करनी चाहिए। आपको बता दें घर में तुलसी का पौधा होने से परिवार में सुख शांति और सुख-समृद्धि आती है। तुलसी पूजन नियमित रूप से करने से आपके जीवन में खुशहाली के मार्ग खुल जाते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story