×

31 March 2024 Vedic Panchang :🌞~ वैदिक पंचांग ~🌞

31 March 2024 Vedic Panchang :ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत के अनुसार जानिए किस दिन क्या होता है असर

Kanchan Singh
Published on: 31 March 2024 6:58 AM GMT (Updated on: 31 March 2024 11:52 AM GMT)
Panchang Newstrack
X

 Panchang Newstrack

31 March 2024 Vedic Panchang 🙏🏻 # श्री हरि # 🙏🏻

⛅दिनांक - 31 मार्च 2024

⛅दिन - रविवार

⛅विक्रम संवत् - 2080

⛅अयन - उत्तरायण

⛅ऋतु - वसंत

⛅मास - चैत्र

⛅पक्ष - कृष्ण

⛅तिथि - षष्ठी रात्रि 09:30 तक तत्पश्चात सप्तमी

⛅नक्षत्र - ज्येष्ठा रात्रि 10:57 तक तत्पश्चात मूल

⛅योग - व्यतिपात रात्रि 09.53 तक, तत्पश्चात वरियान

⛅राहु काल - शाम 05:20 से शाम 06:52 तक

⛅सूर्योदय - 06:33

⛅सूर्यास्त - 06:52

⛅दिशा शूल - पश्चिम

⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:00 से 05:46 तक

⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:19 अप्रैल 01 से 01:06 अप्रैल 01 तक

⛅व्रत पर्व विवरण - संत एकनाथजी षष्ठी

⛅विशेष - षष्ठी को नीम-भक्षण (पत्ती, फल खाने या दातुन मुँह में डालने) से नीच योनियों की प्राप्ति होती है ।

🔷गर्मी में दस्त 🔷

👉🏻 1 कटोरी नारियल पानी में आधा चम्मच धनिया-जीरा, 1 चम्मच मिश्री व आधा चम्मच जायफल चूर्ण डालकर दिन में 3 बार पीने से गर्मी के दस्त बंद हो जाते है ।

🔷ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत के अनुसार

हिंदू धर्म में दैनिक जीवन से जुड़ी भी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता है नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से जुड़ी। माना जाता है कि सप्ताह के कुछ दिन ऐसे होते हैं जब नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाना हमारे धर्म ग्रंथों में शुभ नहीं माना गया है, जबकि इसके बिपरीत कुछ दिनों को इन कामों के लिए शुभ माना गया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं शास्त्र

🔷 ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत के अनुसार जानिए किस दिन नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से होता है क्या असर..

🔹1. सोमवार🔹

सोम का संबंध चंद्रमा से है इसलिए सोमवार को बाल या नाखून काटना मानसिक स्वास्थ्य व संतान के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है।

🔹 2. मंगलवार🔹

मंगलवार को बाल कटवाना व दाढ़ी बनाना उम्र कम करने वाला माना गया है।

🔹 3. बुधवार🔹

बुधवार के दिन नाखून और बाल कटवाने से घर में बरकत रहती है व लक्ष्मी का आगमन होता है।

🔹4. गुरुवार🔹

गुरुवार को भगवान विष्णु का वार माना गया है। इस दिन बाल कटवाने से लक्ष्मी का नुकसान और मान-सम्मान की हानि होती है।

🔹5. शुक्रवार🔹

शुक्र ग्रह को ग्लैमर का प्रतीक माना गया है। इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है। इससे लाभ, धन और यश मिलता है।

🔹6. शनिवार🔹

शनिवार का दिन बाल कटवाने के लिए अशुभ होता है यह जल्दी मृत्यु का कारण माना जाता है।

🔹7. रविवार🔹

रविवार को बाल कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि ये सूर्य का वार है इससे धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है।

🙏🏻🅰️

🌞~वैदिक पंचांग ~🌞

🌷 बच्चों का रोना 🌷

👦🏻 रात को बच्चे उठकर रोते हैं तो दूध आदि पिलाकर/पिलाते हुए सिर पर हाथ घुमाते हुए गुरु मंत्र जप करें, तुलसी की माला पहनाये।

🙏🏻 🅰️

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 ग्रहबाधा दूर करने का उपाय 🌷

👉🏻 शनि, राहू-केतु आदि ग्रहों के दोष-निवारण के लिए प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को अपने हाथ से आटे की लोई गुड़सहित प्रेमपूर्वक किसी नंदी अथवा गाय को खिलायें | कैसी भी ग्रहबाधा हो, दूर हो जायेगी |

🙏🏻 लोककल्याण सेतु – अक्टूबर 2019

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 स्वप्नदोष, धातु सम्बंधित तकलीफें 🌷

👉🏻 जिसको स्वप्नदोष, धातु सम्बंधित तकलीफें हैं, उनके लिए सरल उपाय हैं, सूर्य-अस्त के बाद अँधेरा होने के पहले, पश्चिम (west) में एक ही तारा होता हैं- शुक्र का तारा , वहा चमकता हैं। उसको यह मंत्र बोले

हेमकुंदमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् |

सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्‍यहम् ||

🌷 ॐ शुक्राय नमः

🏡 अगर घर पर हो तो दीपक भी दिखा दें नहीं तो सिर्फ़ मंत्र बोले. स्वप्नदोष, धातु की तकलीफों में बहुत लाभ होता हैं, शरीर में शुक्र मजबूत होता हैं ।

💵 कोई खर्चा नहीं हैं.कोई भी दिन कर सकते हैं। शुक्रवार को करो तो और अच्छा हैं ।

👉🏻 जिसको यह प्रॉब्लम हैं वे मानते हैं की यह ग़लत आदत हैं और यह मुझमे हैं। यह आदत आप में हैं तो आपसे अलग हैं। आप अपने को शुद्ध, बुध आत्मा जानो। इस तरह इससे बच सकते हों। दृढ विश्वास रखें।

📒 🙏🏻🅰️

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story