×

जिनका मूलांक है 5 वो न खरीदें काले रंग का कार, जानिए आपके लिए कौन सा रंग है निषेध

suman
Published on: 15 March 2019 12:49 AM GMT
जिनका मूलांक है 5 वो न खरीदें काले रंग का कार, जानिए आपके लिए कौन सा रंग है निषेध
X

जयपुर :गाड़ी खरीदने की सोच रहे है तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। जैसे कब किस मुहूर्त में गाड़ी खरीदने से सही रहेगा या गाड़ी का रंग कौन सा सूट करेगा। इसके लिए या तो गाड़ी खरीदने वाले व्यक्ति की राशि या उसका मुलांक देखना चाहिए।

यदि आपका मूलांक या भाग्यांक एक है। इस अंक के स्वामी सूर्य हैं। आपको पीले, सुनहरे या क्रीम रंग का वाहन खरीदना चाहिए। नीले, भूरे, बैंगनी या काले रंग का वाहन ना खरीदें तो बेहतर रहेगा।

मूलांक या भाग्यांक दो वाले जातकों को लाल या गुलाबी रंग का वाहन खरीदने की बजाय सफेद अथवा हल्के हरे रंग का वाहन रखना चाहिए। दो अंक के स्वामी चंद्रमा हैं।

गैर-जरूरी वस्तुओं को ना दें घर में जगह, जानिए क्या होता है इनका असर?

जिन जातकों का मूलांक या भाग्यांक तीन है उनके वाहन का रंग पीला, बैंगनी, नीला या गुलाबी हो सकता है, लेकिन हल्के हरे, सफेद या भूरे रंग का वाहन खरीदने से इन्हें बचना चाहिये। तीन अंक के स्वामी गुरू ग्रह बृहस्पति हैं।

मूलांक या भाग्यांक चार वाले जातकों के वाहन का रंग नीला या भूरा हो सकता है। गुलाबी या काले रंग का वाहन आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। चार अंक राहू का अंक माना जाता है।

पांच अंक वाले जातकों के लिए पीले, गुलाबी या काले रंग के वाहन अशुभ हो सकते हैं। आपको हल्के हरे, सफेद या भूरे रंग का वाहन रखना चाहिये। पांच अंक के स्वामी बुध माने जाते हैं।

जो जातक छह, 15, या 24 तारीख को जन्मे हैं यानी जिनका मूलांक या भाग्यांक छह बनता है, उनके हल्के नीले, गुलाबी या पीले रंग के वाहन शुभ रहेंगे। काले रंग का वाहन बिल्कुल भी न खरीदें। छह अंक का प्रतिनिधित्व शुक्र करते हैं।

यदि आपका मूलांक या भाग्यांक सात बनता है तो वाहन का रंग नीला या सफेद शुभ रहेगा। सात अंक के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं।

मूलांक या भाग्यांक आठ वाले जातक काले, नीले, भूले व बैंगनी रंगों के वाहन खरीद सकते हैं। आठ अंक न्याय के देवता शनिदेव का अंक माना जाता है।

जिन जातकों का मूलांक या भाग्यांक नौ है वे जातक लाल या गुलाबी रंग का वाहन खरीदें। यह आपके लिये शुभ रहेगा। नौ अंक युद्ध के कारक मंगल का अंक माना जाता है।

suman

suman

Next Story