×

Vehicles Purchase Mahurat: फरवरी महीने में नया वाहन खरीदने का सही मुहूर्त जानें, इस दिन भूलकर भी न खरीदें कोई गाड़ी

Vehicles Purchase Muhurat in Febuary 2024 : अगर आप भी फरवरी माह में कोई नई गाड़ी लेने की योजना बना रहे हैं तो यहाँ हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आये हैं जिसकी मदद से आप सही दिन तारिख और मुहूर्त देखकर कोई भी वाहन खरीद सकते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 2 Feb 2024 6:11 AM GMT
Vehicles Purchase Muhurat in Febuary 2024
X

Vehicles Purchase Muhurat in Febuary 2024 (Image Credit-Social Media)

Vehicles Purchase Muhurat in Febuary 2024 :Vehicles Purchase Muhurat in Febuary 2024 :अगर आप फरवरी 2024 में कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं और इसके लिए ऐसे दिन के बारे में विचार कर रहें हैं जो सबसे शुभ और सही हो तो हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आएं हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे दिन बताने जा रहे हैं जो नए वाहन को खरीदने के लिए सबसे सही होता है।

नया वाहन खरीदने के लिए सही मुहूर्त

हिन्दू धर्म में जहाँ सभी तरह के मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त को देखना अच्छा माना जाता है उसी तरह संपत्ति, वाहन, भूमि खरीदने से पहले भी शुभ मुहूर्त को निकलना ज़रूरी होता है। सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि अगर शुभ मुहूर्त में कोई काम किया जाये तो वो सफल होता है। ऐसे ही कोई वाहन अगर शुभ मुहूर्त में खरीदा जाता है तो गाड़ी के मालिक के लिए ये सफलता के मार्ग खोलता है।

कहा जाता है कि अगर शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदा जाये तो ये लम्बे समय तक सही और सुरक्षित रहता है साथ ही इसको चलने वाले के लिए भी ये शुभ रहता है। साथ ही साथ किसी तरह की दुर्घटना से भी बचाता है। फरवरी का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने अगर आपको कोई नया वाहन लेना है जैसे कार, बाइक या किसी भी तरह के वाहन तो आइये आपको इसके लिए शुभ तारीख, मुहूर्त , और नक्षत्र के बारे में बता दें।

तारीख

दिन

मुहूर्त

नक्षत्र

1 फरवरी 2024

गुरुवार

सुबह 07.10 - दोपहर 02.03

चित्रा

2 फरवरी 2024

शुक्रवार

शाम 04.02 - सुबह 05.57, 3 फरवरी

स्वाती

4 फरवरी 2024

रविवार

शाम 05.49 - सुबह 07.07, 5 फरवरी

अनुराधा

5 फरवरी 2024

सोमवार

सुबह 07.07 - सुबह 07.54

अनुराधा

14 फरवरी 2024

बुधवार

सुबह 07.01 - सुबह 10.43

रेवती

18 फरवरी 2024

रविवार

सुबह 08.15 - सुबह. 06.57, 19 फरवरी

रोहिणी

19 फरवरी 2024

21 फरवरी 2024

सोमवार

बुधवार

सुबह 06.57 - सुबह 10.33

सुबह 11.27 - सुबह 06.54, 22 फरवरी

मृगशिरा

पुनर्वसु

22 फरवरी 2024

गुरुवार

सुबह 06.54 - दोपहर 01.21

पुष्य

29 फरवरी 2024

गुरुवार

सुबह 06.47 - सुबह 06.46, 1 मार्च

चित्रा, स्वाती

वाहन खरीदने के लिए कौन से दिन शुभ हैं?

ऐसी भी मान्यता है कि नए वाहन की खरीदारी करते समय अगर आप मुहूर्त का ध्यान नहीं देते हैं तो ये विकास और प्रगति में बाधा बन सकता है। यदि वाहन खरीदने के लिए मुहूर्त पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये अनावश्यक परेशानियों को भी आमंत्रित कर सकता है। कुछ ऐसे दिन होते हैं जिन्हें वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन माना जाता है और वाहन खरीदने के लिए इन शुभ दिनों में सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार शामिल हैं। वाहन खरीदने के लिए शनिवार का दिन शुभ नहीं माना जाता है। फिलहाल आप ऊपर दी गयी लिस्ट में फरवरी माह में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त पर एक नज़र डाल सकते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story