TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानिए किस राशि के लोगों को मिलेगा फायदा, किसे नुकसान?

By
Published on: 22 Aug 2017 10:39 AM GMT
शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानिए किस राशि के लोगों को मिलेगा फायदा, किसे नुकसान?
X
शुक्र का कर्क राशि में गोचर

सहारनपुर: 21 अगस्त 2017 को शुक्र ग्रह सुबह 11:03 मिनट पर कर्क राशि में गोचर कर रहा है। भौतिक सुख-सुविधाओं का दाता कहे जाने वाला शुक्र ग्रह तुला और वृषभ राशि को नियंत्रित करता है। कलात्मक गुणों का ये स्वामी स्त्री प्रधान ग्रह है जो जातक के प्रेम संबंध, सौंदर्य आदि के साथ-साथ वैवाहिक सुख का भी कारक है क्योंकि शुक्र ग्रह विलासिता प्रदान करता है।

इसलिए इसके आगमन से भौतिकवादी विचारों में बदलाव आने लग जाते हैं और व्यक्ति ख़र्चीला स्वभाव का हो जाता है। कुंडली में शुक्र का अच्छा होना संपन्नता की निशानी है। शुक्र की मज़बूती से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। आइए नज़र डालें इन राशियों के भविष्य पर गोचर के दौरान।

मेष : शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ भाव में प्रवेश करेगा। इस गोचर के दौरान घरेलू ज़िंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। घर या घरेलू चीज़ों पर खर्च कर सकते हैं। आपके पार्टनर कार्यक्षेत्र पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यही नहीं आपका करियर का ग्राफ़ भी इस दौरान ऊपर चढ़ेगा। आपको अपनी निजी व व्यवसायिक जीवन के बीच संतुलन रखने की आवश्यकता है। मां को इस दौरान आराम मिलेगा। अपने जीवनसाथी या फिर बिजनेस पार्टनर से खुशी मिलेगी।

उपायः चंदन, चमेली या फिर गुलाब की खुशबू वाले इत्र का रोज इस्तेमाल करें।

वृषभ: शुक्र आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेगा। अपने पसंद के व्यक्ति या लव पार्टनर से शादी होने के आसार नज़र आ रहे हैं। हालांकि ऐसा भी संभव है कि आप इस दौरान किसी व्यक्ति से यात्रा के दौरान मिलें और वो आपके दिल में बस जाए। दोस्तों व साथी के साथ सिनेमा आदि के बहाने अच्छा समय बिता सकेंगे। अपने भाई-बहनों की मदद करना पसंद करेंगे। छोटी-छोटी यात्रा का संयोग दिखाई दे रहा है। जीवनसाथी को भौतिक सुविधाओं का आनंद प्राप्त होगा और आपका समाज में स्तर और बढ़ेगा।

उपायः मां लक्ष्मी की पूजा करें।

आगे की स्लाइड में पढ़ें मिथुन और कर्क राशिफल

मिथुन: मिथुन राशि में शुक्र दूसरे भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आप पारिवारिक समारहों का आनंद उठाएंगे। बोलचाल में मिठास व सॉफ्टनेस आएगी जो दूसरों को आपके प्रति आकर्षित करेगी। विदेश में किसी प्रॉपर्टी या किसी बाहरी इलाके में ज़मीन-जायदाद होने से मुनाफ़ा संभव है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और आप अच्छी रकम जमा कर पाएंगे। छात्रों को अपने रिज़ल्ट से खुशी मिलेगी। आपसी रिश्तों में प्यार व अपनापन बढ़ेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।

उपायः भगवान शिव की पूजा करें और उनका दही से अभिषेक करें।

कर्क: शुक्र आपकी ही राशि से ही गोचर करेगा जो आपके प्रथम भाव में स्थित होगा। इस बीच आप पर शुक्र ग्रह की कृपा पूर्ण रूप से होगी। आप सभी भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। हवा में प्यार का ख़ुमार रहेगा लेकिन लोग क्या सोचेंगे, इसके चलते आप इज़हार-ए-मोहब्बत से कतराएंगे। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। रोजमर्रा के झगड़े व छोटी-छोटी नोंक-झोक के बाद अब आपकी वैवाहिक ज़िंदगी भी खुशहाल रहेगी। शादीशुदा ज़िंदगी में रोमांस बना रहेगा और प्रेमियों के लिए समय अनुकूल होगा। यदि आपके पार्टनर कार्यरत्त हैं तो प्रमोशन के फुल चांस हैं। छात्र पढ़ाई में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। दोस्तों से सहायता मिलेगी। यानि कुल मिलाकर शुक्र का गोचर आपके लिए मंगलकारी

उपायः माता को खुश रखें और उनका आशीर्वाद लें।

आगे की स्लाइड में पढ़ें सिंह और कन्या राशिफल

सिंह: शुक्र का ये गोचर आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा। ख़र्चों में इजाफा हो सकता है। विदेशी यात्रा विलासपूर्ण रहेगी। संभव है कि यात्रा काम से संबंधित हो। शुक्र के प्रभाव के कारण वास्नात्मक क्रियाओं में रूचि बढ़ सकती है, परंतु इस पर संयम भी रखें। हो सकता है कि कोई आपका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य का ख़्याल रखें और आर्थिक कष्ट से बचने के लिए ख़र्चों पर विराम लगाएं।

उपायः गाय की पूजा करें व उन्हें चारा खिलाएं।

कन्या: शुक्र आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेगा। आर्थिक व सामजिक स्थिति में सुधार आएगा। बैंक बैलेंस बढ़ने का आनंद उठाएंगे। लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसी महिला से मदद प्राप्त हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से कोई सोची मुराद पूरी होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी। प्रेम संबंध पहले से मज़बूत होंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस करने वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है।

उपायः शुक्रवार के दिन कन्याओं का पूजन करें।

आगे की स्लाइड में पढ़ें तुला और वृश्चिक राशिफल

तुला: शुक्र आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेगा। इस बीच कार्यक्षेत्र पर किसी प्रकार की अनबन हो सकती है लेकिन खुद को कॉन्ट्रोवर्सी से बचाने की ज़रूरत है वरना ये विवाद आपके लिए घातक हो सकते हैं। घरेलू ज़िंदगी में शांति रहेगी और किसी महिला द्वारा प्रॉब्लम्स का निदान प्राप्त होगा। अपने निज़ी रिश्तों में किसी और को शामिल न होने दें। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने काम व पारिवारिक जीवन के प्रति समर्पित रहेंगे।

उपायः श्रद्धाभाव से मां दुर्गा की पूजा करें व खीर का प्रसाद चढ़ाएं।

वृश्चिक: शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवें भाव में गोचर करेगा। कुल मिलाकर देखें तो ये समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी, बिजनेस पार्टनर व विदेश संबंधों से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में की गई लंबी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। लव लाइफ पहले से ज़्यादा रोमांटिक हो जाएगी। हालांकि थोड़ी बहुत अनबन संभव है। समाज में आपकी छवि सुधरेगी और आप अपना समय सामाजिक गतिविधियों में बिताना पसंद करेंगे। कलात्मक क्षेत्र में भी रूझान हो सकता है। लंबी यात्रा तय है।

उपायः सफेद चंदन से भगवान शिव की आराधना करें।

आगे की स्लाइड में पढ़ें धनु और मकर राशिफल

धनु: शुक्र आपकी राशि से आठवें भाव में प्रवेश करेगा। सेहत ढ़ीली पड़ सकती है। वास्नात्मक क्रियाओं में ज़्यादा मन लगाने से आप बीमार पड़ सकते हैं या फिर आपका नाम भी ख़राब हो सकता है। इस दौरान यौन रोग से पीड़ित भी हो सकते हैं। कोई विवाद लंबा खिच सकता है। संभल कर ड्राइव करें अन्यथा चोट लगने का डर है। गुपचुप तरीकों से चीज़ों को एंजॉय करेंगे और अपने ऋण भी चुका सकेंगे। इस गोचर काल में आर्थिक संकट भी देखने को मिल सकता है इसलिए शर्त, जुआं जैसी चीज़ों से दूर रहें। आध्यात्म की ओर झुकाव अच्छा

उपायः चांदी का बना कोई उपहार अपनी मां को शुक्रवार के दिन भेंट करें।

मकर: मकर राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र सातवें भाव से गोचर करेगा। शादीशुदा जीवन में खुशी की लहर दौड़ेगी। रोमांस पूरे ज़ोर पर रहेगा और आप अपने पार्टनर के संग अच्छा समय बिता पाएंगे। जब प्यार है तो थोड़ी बहुत टकरार भी जायज़ है। अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर प्रमोशन मिल सकता है। विपरीत लिंग के जातक के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने की ज़रूरत है। अपने पार्टनर की ज़रूरतों को समझना होगा। सुखी जीवन के लिए बहस से बचें।

उपायः आस्था के साथ देवी मां का पूजन करें।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कुंभ और मीन राशिफल

कुंभ: शुक्र आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेगा। कुछ हासिल करने के लिए ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है। हालांकि निरंतर प्रयास व लगन से सफलता मिल सकती है। ख़र्चों में वृद्धि होगी। महिलाओं के साथ कोई लड़ाई या अनबन होने के आसार हैं। ज़मीन से संबंधित कुछ विवाद खड़े हो सकते हैं। सड़क पर वाहन संभलकर चलाएं। कानूनी क्षेत्रों में करियर बनाने वाले लोगों को अच्छा मुक़ाम हासिल हो सकता है। चीज़ों का सही प्रकार से अवलोकन यदि कर लिया जाए तो आप विवादों से बच सकते हैं।

उपायः शुक्रवार को मां दुर्गा की आराधना के बाद स्फटिक की माला का जाप करें।

मीन: शुक्र आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आप खुद को कलात्मक बनाने में सफल होंगे साथ ही कुछ सीखने का जज़्बा पैदा होगा। कमाई के साधन बढ़ेंगे। ये पीरियड आपके लिए काफी रोमांटिक साबित होगा, ऐसे में ये संभव है कि आप किसी से दिल लगा बैठें। अति हर चीज़ की बुरी होती है, इसलिए अपनी हदों का ध्यान रखें। इन सबके अलावा किसी नए रिश्ते से आपको खुशी हासिल होगी। शादीशुदा हैं तो आपके पार्टनर को फायदा होगा। बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

उपायः शुक्रवार को चावल दान करें।

Next Story