×

होली की रात शुक्र मकर से आए कुंभ, जानिए मेष, वृष, कर्क,मिथुन पर क्या पडे़गा प्रभाव

suman
Published on: 22 March 2019 12:33 AM GMT
होली की रात शुक्र मकर से आए कुंभ, जानिए मेष, वृष, कर्क,मिथुन पर क्या पडे़गा प्रभाव
X

शुक्र ग्रह का गोचर 21 मार्च 2019 यानी गुरुवार रात 3 बजकर 39 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में हो रहा है। शुक्र का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र का गोचर जब भी होता है उसका मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। शुक्र मकर से कुंभ में परिवर्तन होंगे । कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस समय मीन में बुध नीच में विचरण कर रहे हैं। शुक्र को समाज में भोग-विलास, गाड़ी, भूमि, संबंध और ऐश्वर्य का देव माना जाता है। इसलिए शुक्र को अनुकूल स्थिति में रखना अत्यंत आवश्यक है।

मेष राशि में शुक्र का 11वें भाव में हो रहा है। ये आपको धन प्राप्ति का संकेत दे रहें है। इस समय आप काफी व्यस्त रह सकते हैं साथ ही आप काफी ज्यादा सक्रिय भी हो सकते हैं। शुक्र आपके लिए यात्रा का योग बना रहें हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने से आप लव लाइफ का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। शादी में आ रही रुकावटों से भी छुटकारा मिल सकता है। विवाह प्रस्तावित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

वृष राशि से शुक्र कर्मभाव में गोचर करेंगे। व्यायसायिक तौर पर देखा जाए तो यह समय आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। कार्य में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल में सहयोगियों के साथ तालमेल बैठाने का प्रयास करना पड़ेगा । लेकिन इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। बिजनेस पार्टनर व सीनियर आपके काम को लेकर आपकी कड़ी मेहनत पर तारीफ कर सकते हैं।

मिथुन राशि का स्वामी बुध है, जो राशि शुक्र का मित्र भी है। शुक्र का ये परिवर्तन आपके लिए हो सकता है । फाइनेंसियली आपको लाभ हो सकता है।यह समय कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का है । इस समय दूसरों की बात सुनना आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी।कर्क राशि से बुध शुक्र आठवें स्थान में गोचर करेंगे। इस अवधि में आपको कुछ बेहतरी मौके मिल सकते हैं। यदि आप कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहें है तो यह आपके लिए बेहतरीन समय हो सकता है। अनपेक्षित स्त्रोत से धन प्राप्ति भी हो सकती है।

कर्क राशि से बुध शुक्र आठवें स्थान में गोचर करेंगे। इस अवधि में आपको कुछ बेहतरी मौके मिल सकते हैं। यदि आप कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहें है तो यह आपके लिए बेहतरीन समय हो सकता है। अनपेक्षित स्त्रोत से धन प्राप्ति भी हो सकती है।

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। जो बुध राशि से अलग होकर शुक्र राशि से सातवें भाव में गोचर कर रहें हैं। शुक्र भी बुध के साथ आ रहें हैं। यदि आपका ब्रेकअप हो चुका है तो इस समय आपकों नया पार्टनर मिलने की संभावना है। शादी और सगाई के लिए भी यह समय काफी अच्छा है।

कन्या राशि में शुक्र छठे घर में आ रहें हैं। इस समय आप शत्रुओं पर विजय हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर होने व धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। दुश्मनों पर आप भारी पड़ सकते हैं। ईर्ष्या रखने वाले व नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को आप करारा जवाब दे सकते हैं।

पंचम भाव में शुक्र राशि परिवर्तन करके चल रहें हैं। इस समय आपको पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है सकते। हो सकता है कि आज आपका मन अस्थिर रहे। घ्यान व क्रियायोग करने से आपको राहत मिल सकती है। हो सकता है कि आपकी योजनाएं आपकी सोंच के हिसाब से सफल न हो पाएं। इसलिए आपको प्रोफशनली भी थोड़ा विचार विमर्श कर लेना चाहिए।

वृश्चिक राशि से शुक्र चौथे घर में गोचर करेंगे। हो सकता है कि आपको आपकी मां की याद आए और आप अपना कुछ समय घर पर बिताने की इच्छा रखें। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिल सकते हैं। घर के बुजुर्ग आपसे बात करके खुश हो सकते हैं। परिवार में सकारात्मक वातावरण का आप आनंद उठा सकते हैं।

धनु राशि से शुक्र तीसरे स्थान में आ रहें हैं।इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती हैं। आपका दृष्टिकोंण लचीला हो सकता है। किसी बात को लेकर आप चिंचित हो सकते हैं।मेडिटेशन और योगा आपको शांति दे सकते है। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ना ही आपके लिए बेहतर होगा।

मकर राशि से शुक्र दूसरे भाव में गोचर कर रहें हैं। इस समय आपके धन की स्थिति काफी बेहतर हो सकती है। छात्रों के लिए भी यह समय काफी अच्छा है। विदेश पढ़ रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। आपके परिजन भी आपके लिए उत्साहवर्धक हो सकते हैं।

कुंभ राशि में ही शुक्र का परिवर्तन होगा। इस समय आपको अपने कार्यस्थल और परिवार में तालमेल बैठाना होगा नही तो आपका कोई पारिवारिक सदस्य आप से नाराज हो सकता है। यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । आपको अपने उच्च अधिकारी के गुस्से का पात्र बनना पड़ सकता है।

मीन राशि में शुक्र 12वें भाव में गोचर करेंगें। यह भाव खर्चो का भाव भी कहलाता है। लेकिन यहां पर आपका खर्च शुभ कार्यों पर ही होगा। हो सकता है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी बेहतर हो सकता हैं।

suman

suman

Next Story