×

Vishnu Rekha In Hast Rekha Shastra :आपके हाथ में भी इस जगह है V का निशान, तो न करें नजरअंदाज, जानिए कैसा रहेगा भाग्य

Vishnu Rekha In Hast Rekha Shastra : जिनके हाथ में होता है V का चिन्ह, वो लोग होते है भगवान के खास, उनपर भगवान विष्णु का होता है विशेष आशीर्वाद, मतलब विष्णु रेखा वाले जातक के जीवन में सदैव भगवान अपनी कृपा बरसाते रहते है। उन्हें सबकुछ आसानी से मिल जाता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 29 March 2024 4:15 AM GMT (Updated on: 29 March 2024 6:53 AM GMT)
Vishnu Rekha In Hast Rekha Shastra
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Vishnu Rekha In Hast Rekha Shastra

हाथ में विष्णु रेखा

हस्तरेखा (Hastreakha ) में हाथों की रेखाएं और संकेत के माध्यम से हम भविष्य के बारे में जानकारी लेते हे। हस्तरेखा बताता है कि आपके जीवन में कितना धन -सम्पत्ति रहेगा, वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा और जीवन में किस तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। ये सब हम मस्तिष्क रेख, हृदय रेखा और जीवन रेखा, चक्रों को देख पता लगाते हैं। इसी क्रम में एक विष्णु रेखा (Vishnu Rekha ) होती है, जो बहुत कम लोगों के हाथों में रहता है। ये रेखा जिस जातक के हाथ में होता है। उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।

हाथ में कहां होती है विष्णु रेखा

हाथ में जब व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा से कोई लकीर निकलकर गुरु पर्वत पर तक जाती है, यानि अगर कोई रेखा हृदय रेखा को 2 भागों में विभाजित करें तो इसे विष्णु रेखा कहा जाता है।मतलब हथेली पर जहां हृदय रेखा होती है वहां से एक रेखा गुरु पर्वत की ओर जाती है और हृदय रेखा को दो भागों में विभाजित कर देती है। इस रेखा का एक सिरा उपर की तरफ तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच की ओर जाता हुआ नजर आता है। यह अंग्रेजी के अक्षर 'V' के आकार की होती है। इसे ही विष्णु रेखा कहा जाता है। ऐसे व्यक्ति जिनके हाथों में विष्णु रेखा होती है, उन्हें काफी सौभाग्यशाली माना जाता है। जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा होती है, उन्हें सौभाग्यशाली मानते है। ऐसे लोगों की भगवान विष्णु रक्षा करते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव बेहद ही निडर होता है। बड़े-से-बड़् शत्रु इनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

विष्णु रेखा के लाभकारी प्रभाव

जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा मौजूद होती है, उन्हें अपने जीवन में खूब कामयाबी हासिल होती है। समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।

जिनके हाथों में विष्णु रेखा मौजूद होती है, ऐसे लोग निर्भिक-निडर स्वभाव के होते हैं। हर मुसीबत का डटकर सामना करते हैं। विपरीत परिस्थिति में हार नहीं मानते। समाज में मिसाल बनते हैं। इस तरह के लोग अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं, जिसे पूरा करने के लिए यह कड़ी मेहनत भी करते हैं।

लेकिन अगर जातक के विष्णु रेखा के ऊपर या पास में निशान हो तो ऐसे लोग नेक दिल और शांत उदास होते हैं ,इनका सहयोग भी हर किसी के साथ होता है ,ऐसे लोग जो भी काम को करने को ठान लेते हैं ,उसे ईमानदारी के साथ करते हैं।

विष्णु रेखा जिनके हाथ में होती है, वो लोग ऐसे लोग छल-कपट से दूर रहते हैं। हमेशा सत्य की राह पर चलते हैं । ऐसे लोगों को समाज में पद-प्रतिष्ठा मिलती है।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

विष्णु रेखा महिला-पुरुष में अलग-अलग जगह

विष्णु रेखा पुरुषों के दाएं हाथ में तो महिलाओं के बाएं हाथ में होना शुभ होता है। कहते हैं जिन लोगों के हाथ में ये रेखाएं होती हैं उनके जीवन में परेशानियां कम ही देखने को मिलती है और अगर परेशानियां आ भी जाएं तो वो शीघ्र दूर हो जाती हैं।

विष्णु रेखा के लाभ

माना जाता है कि जिन लोगो के हाथ में यह रेखा मौजूद होती है, वह लोग हमेशा सच्चाई के रास्ते पर ही आगे बढ़ते हैं। विष्णु रेखा वाले जातकों के जीवन में परेशानियां कम आती हैं। यदि उनके जीवन में परेशानी आती भी है, तो वह उन परेशानियों को जल्द ही सुलझा लेते हैं। यह लोग बुरे कार्यों से भी दूर रहते हैं। और बाकी लोगों को हमेशा अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। यह लोग सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं होती हैं। यह अपने आत्मविश्वास से अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी खास होता है, इसीलिए समाज में लोग इनकी काफी इज्जत करते हैं

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story