×

Vivah Muhurat 2022: देवउठनी एकादशी से चातुर्मास हुआ खत्म,मांगलिक कार्य शुरू, जानें नवंबर-मार्च तक शादी के शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2022: देव उठनी एकादशी से मांगलिक कार्य की शुरुआत हो जाती है। देवउठनी एकादशी या कार्तिक एकादशी को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 4 Nov 2022 2:53 AM GMT
Vivah Shubh Muhurat 2022
X
Vivah Muhurat 2022 (Image- Social Media)

Vivah Muhurat 2022: देव उठनी एकादशी से मांगलिक कार्य की शुरुआत हो जाती है। देवउठनी एकादशी या कार्तिक एकादशी को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष फल प्रदान होता है। देवउठनी एकादशी को ही देवोत्थान, प्रबोधनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल देवउठनी एकादशी 04 नवंबर 2022 यानी आज मनाई जा रही है।

आज से मांगलिक कार्य की शुरुआत होने जा रही है। दरअसल ऐसी मान्यता है कि जुलाई माह में देवशयनी एकादशी से श्री हरि विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, जिसके बाद देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का शयन काल समाप्त होता है और इसी दिन से विवाह और अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। देव उठनी एकादशी से चातुर्मास खत्म हो जाता है। बता दें इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आते है और फिर से वे अपने हाथों में सृष्टि के संचालन का कार्यभार संभालते हैं। वहीं इसके साथ ही चार माह से मांगलिक कार्यों पर लगी रोक भी हट जाती है।

हालांकि इस साल यानी 2022 में देवउठनी एकादशी को विवाह का मुहूर्त नहीं है क्योंकि इस समय शुक्र अस्त है। बता दें शुक्र 20 नवंबर तक अस्त रहेगा, तब तक कोई विवाह कार्यक्रम नहीं होगा। वहीं नवंबर माह में विवाह के सिर्फ चार ही मुहूर्त हैं। ऐसे में नवंबर माह में सिर्फ 4 दिन ही विवाह के शुभ मुहूर्त होने से बस इस 4 दिन ही शादियां हो सकेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर-मार्च तक शादी के शुभ मुहूर्त:

नवंबर 2022 - मार्च 2023 तक शादी के शुभ मुहूर्त (Vivah / Shadi Muhurat November 2022 to March 2023)

नंवबर 2022 विवाह के शुभ मुहूर्त- 21, 24, 25, 27 नवंबर

दिसंबर 2022 विवाह के शुभ मुहूर्त- 2, 7, 8, 9, 14 दिसंबर

जनवरी 2023 शादी के शुभ मुहूर्त- 15, 18, 25, 26, 27, 30, 31 जनवरी 2023

फरवरी 2023 शादी के शुभ मुहूर्त- 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 22, 23, 28 फरवरी 2023

मार्च 2023 शादी के शुभ मुहूर्त- 6, 9, 11 और 13 मार्च 2023


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story