×

Vivah Muhurat Saal 2022 November December: आने वाले 2 माह में शादी के लिए 12 शुभ मुहूर्त, क्या 4 नवंबर देवउठनी एकादशी पर बजेगी शहनाई

Vivah Muhurat 2022 Saal November December : इस साल 2022 में शादी करने की चाह होकर भी अब शादी नहीं पाई तो परेशान न हो आपके लिए आने वाले दो माह में 12 शुभ मुहूर्त है जो आपकी इच्छा पूर्ति के लिए सही रहेगा। 4 नवंबर भगवाम विष्णु के जगने से शादी का मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इस साल दो माह में 12 विवाह के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं , जिसमें आप बेफिक्र होकर अपने लिए शुभ मुहूर्त की तलाश में है तो देख ले कौन सा मुहूर्त शुभ रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 Oct 2022 6:36 AM GMT
Vivah Muhurat Saal 2022 November December: आने वाले 2 माह में शादी के लिए 12 शुभ मुहूर्त, क्या 4 नवंबर देवउठनी एकादशी पर बजेगी शहनाई
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Saal 2022 November Me Vivah K Shubh Muhurat

2022 साल नवंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी से विवाह शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) के दिन शयन से जगते हैं और इसके बाद से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी 04 नवंबर, 2022 को है। जिसके बाद से शादी के मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि नवंबर 2022 से दिसंबर 2022 के विवाह के लिए कब-कब शुभ मुहूर्त हैं।

प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागते ही सारे शुभ काम शुरु हो जाएंगे। इस दिन से भगवान विष्णु निंद्रा से जागते हैं और शुभ कार्य शुरू होते हैं। 4 नवंबर से शादियों का सीजन शुरु हो जाएगा। हर तरफ शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी।लेकिन इधर ग्रहों के राशि परिवर्तन के चलते इस बार विवाह के मुहू्र्त 4 नवंबर से है।

इस बार 4 नवंबर से 14 दिसंबर तक शादियों के लग्न है। इन दो महिनों में शादी के 12 मुहूर्त बन रहे है।

2022 का शुभ विवाह मुहूर्त

साल 2022 नवंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त

21 नवंबर 202- सोमवार ,मार्गशीर्ष ,स्वाती ,त्रयोदशी

22 नवंबर 2022- मंगलवार, मार्गशीर्ष ,अनुराधा, प्रतिपदा

25 नवंबर 2022- शुक्रवार ,मार्गशीर्ष ,मूल ,तृतीया

26 नवंबर 2022- शनिवार ,मार्गशीर्ष, मूल ,चतुर्थी

27 नवंबर 2022- रविवार ,मार्गशीर्ष, उत्तराषाढ़ा, पंचमी

28 नवंबर 2022- सोमवार ,मार्गशीर्ष ,उत्तराषाढ़ा ,षष्ठी

साल 2022 दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त

2 दिसंबर 2022- शुक्रवार, मार्गशीर्ष उत्तर भाद्रपद, दशमी ।

3 दिसंबर 2022- शनिवार ,मार्गशीर्ष ,रेवती ,एकादशी ।

7 दिसंबर 2022- बुधवार ,मार्गशीर्ष ,रोहिणी ,पूर्णिमा ।

8 दिसंबर 2022- गुरुवार ,मार्गशीर्ष ,मृगशिरा, प्रतिपदा ।

9 दिसंबर 2022- शुक्रवार ,पौष, मृगशिरा, द्वितीया ।

14 दिसंबर 2022- बुधवार ,पौष ,मघा, षष्ठी।


इस साल नवंबर में देवउठनी एकादशी के दिन सूर्य की स्थिति सही नहीं होने से इस दिन शादी के लिए शुभ नही रहेगा। कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी दीपावली के बाद आती है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयन करते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन उठते हैं, इसीलिए इसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। कहते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में 4 माह शयन के बाद जागते हैं। भगवान विष्णु के शयनकाल के चार मास में विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, इसीलिए देवोत्थान एकादशी पर श्री हरि के जागने के बाद शुभ तथा मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इस दिन तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है।

2022 Saal November Me Vivah K Shubh Muhurat, साल 2022 दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त vivah muhurat 2022,, साल 2022 दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त , 2022 विवाह मुहूर्त लिस्ट, 2022 vivah muhurat, shadi muhurat 2022, हिन्दू पंचांग 2022 विवाह मुहूर्त, विवाह मुहूर्त 2022, shubh vivah muhurat 2022, vivah muhurat in 2022, ठाकुर प्रसाद कैलेंडर 2022 विवाह मुहूर्त, हिन्दू पंचांग 2022 विवाह मुहूर्त february, shadi muhurat in 2022, 2022 shadi muhurat, february 2022 shadi muhurat, shadi ka muhurat 2022, feb 2022 shadi muhurat, शुभ विवाह मुहूर्त 2022, नाम से जाने शादी का मुहूर्त 2022, january 2022 shadi muhurat, पंचांग 2022 विवाह मुहूर्त, shadi shubh muhurat 2022

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story