×

Vrish Rashi Ki Bhavishyavani 2022: इस राशि के लिए फायदेमंद रहेगा साल 2022, जानिए किस क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

Vrish Rashi Ki Bhavishyavani 2022: साल 2022 वृष राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। वृष राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 5 Dec 2021 3:45 AM GMT
Varshik Rashifal 2022 Vrish Rashi
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

वृष राशि के लिए साल 2022 (Varshik Rashifal 2022 Vrish Rashi )

कोरोना वायरस ( Corona Virus) के दो साल होने और उसकी त्रासदी झेलने के बाद हम अब नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2022 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2022 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2021को अलविदा कहने के साथ साल 2022 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2022 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे। साल 2022 वृष राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। वृष राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2022 वृष राशिवालों के ( Vrish Rashi) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

वृष राशि 2022 कैसा रहने वाला है

साल 2022 की शुरुआत में वृषभ राशि के जातकों को पर्सनल और प्रोफ़ेशनल दोनों मायनों में बेहतर है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आय के कुछ नए रास्ते बनेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में बेहतर प्लानिंग ज़रूरी है। अक्टूबर माह के बाद आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। वित्त संबंधी मामलों में आप एक नई रणनीति बनाएँगे। इस दौरान आपको एक दैवीय शक्ति प्राप्त होगी। जहाँ तक परिवार का सवाल है परिवार में ख़ुशियाँ और परिजन एक-दूसरे के साथ घुल-मिल कर रहेंगे। वृषभ राशि के पुरुष और महिला जातक अपने जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता पाएँगे। साथ ही पार्टनर के साथ कहीं रोमांटिक जगह पर घूमने जाने की योजना बन सकते हैं और यह आप दोनों के रिश्तों के लिए अच्छा भी रहेगा।

2022 में वृष राशि के लिए आर्थिक स्थिति ( Money Conditions )

साल 2022 वृष राशि वालों के लिये आर्थिक आय में वृद्धि होगी और कारोबार से लाभ प्राप्त होगा। कार्य के सिलसिले में की गई यात्राएँ फलदायक होंगी। इस अवधि में आप अपने जीवनसाथी को कोई महंगा गिफ़्ट देंगे और उनके साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाएँगे। इसके अलावा घर पर शुभ कार्यों का आयोजन होगा और आप उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप अच्छे से सोच-विचार करने के बाद निवेश करते हैं तो निश्चित तौर आपको अप्रत्याशित मुनाफ़ा होगा। साथ ही आप पैसे बचाने में सफल होंगे। ज्योतिष के मुताबिक़ पिता का सहयोग आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। उनकी सलाह आपकी सफलता का मूल मंत्र साबित हो सकती है, लेकिन भविष्य को लेकर आपको वित्तीय योजना बनाकर चलना होगा।

वृष राशि के लिए साल 2022 में लव लाइफ ( Saal Me Vrish Rashi Love Life)

वृष राशि वालों के लिये साल 2022 अपने प्यार में भी सफलता मिलने के योग हैं। आपके और आपके पार्टनर के मधुर संबंध होंगे। समाज में आपकी पृतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। लेकिन बच्चों की दृष्टि से यह वर्ष वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य ही रहेगा।

साल 2022 में पारिवारिक जीवन वृष राशि वालों का अच्छा रहेगा। घर में शांत माहौल होगा, परिवार में आपसी प्यार और सम्मान बना रहेगा। इसके अलावा आपको परिवार के हर सदस्य से पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस साल माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और सेवा करेंगे। पत्नी के साथ सामंजस्य बिठाकर चलेंगे।

वृष राशि की सेहत ( 2022 Me Mesh Rashi Ki Sehat)

वृष राशि 2022 में अपनी सेहत का ख्याल रखें। पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। सामान्य रहेगी। मानसिक परेशानी झेलेंगे। परिवार से तनाव या नौकरी की वजह से सेहत गिरेगी। इस साल चोट-चपेट और दुर्घटना की संभावना बन रही है । संभलकर वाहन चलायें और यात्रा करे।कुछ मिलाकर आप सेहत के मामले मिला जुला साल रहेगा।

साल 2022 में उपाय

साल 2022 में वृष राशि वाले जातक विवादों से दूर रहें। लड़ाई झगड़ा कम करें। दुर्गा कवच का पाठ करें और राहु केतू का दान करेंगे तो अच्छा रहेगा।

वृष राशि के लिए 2022 में चेतावनी

आने वाले साल में वृष राशि के जातक किसी को भी उधार देनें से बचें और रिश्तेदारों का तिरस्कार ना करें। कानूनी मामलों से दूरी बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा।


वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

वृष राशि का भविष्य 2022, Love Life, वृष राशि विवाह योग्य 2022, सरकारी नौकरी,Mesh Rashifal January 2022, Mesh Rashifal February 2022, Mesh Rashifal March 2022, Mesh Rashifal April 2022, Mesh Rashifal May 2022, Mesh Rashifal June 2022, 2022 Ka Rashifal, 2022 नवंबर का राशिफल,2022 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2022 Ka, horoscope 2022 का व्यवसायिक राशिफल, 2022 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2022 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,वृष राशि 2022 की भविष्यवाणी,वृष राशि 2022 कैसा रहने वाला है,वृष राशि धन


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story