×

Vrishchik Rashi Ki Varshik Bhavishyavani 2022: वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा वर्षफल, क्या मिलेगी अपार सफलता या करना होगा इंतजार

Vrishchik Rashi Ki Bhavishyavani 2022: साल 2022 वृश्चिक राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है।वृश्चिक राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 27 Dec 2021 5:01 AM GMT (Updated on: 29 Dec 2021 3:24 AM GMT)
वृश्चिक राशि के लिए साल 2022
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

वृश्चिक राशि के लिए साल 2022 (Varshik Rashifal 2022 Vrishchik Rashi )

कोरोना वायरस ( Corona Virus) के दो साल होने और उसकी त्रासदी झेलने के बाद हम अब नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2022 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2022 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2021को अलविदा कहने के साथ साल 2022 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2022 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे। साल 2022 वृश्चिक राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है।वृश्चिक राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2022 वृश्चिक राशि वालों के ( Vrishchik Rashifal 2022) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

वृश्चिक राशि 2022 कैसा रहने वाला है

साल 2022 की शुरुआत में वृश्चिक राशि के जातक आपके लिए जरूर है कि हनुमान जी की पूजा करें और ध्यान सबकुछ सामान्य होगा। जातकों के लिए आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और आपको इसके लिए तैयार भी रहना होगा, आगे बढ़ने के लिए आपको कई सारे सुनहरे मौक़े मिलेंगे और ये आपको हर मायने में फ़ायदा भी पहुंचाएंगे। वित्तीय मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि इस दौरान आपके ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। इस साल आपको एक बेहतर वित्तीय योजना बनाकर चलना होगा। सितारों का कहना है कि पैसे कमाने के लिए मेहनत करने से पीछे नहीं हटेंगे। बड़े निवेश के दौरान आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा। निवेश से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें और उसके बाद ही निवेश करें।अक्टूबर के बाद से आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होगी।

2022 में वृश्चिक राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Vrishchik Rashifal 2022 Money Conditions )

साल 2022 वृश्चिक राशि वालों के लिये साल 2022 में वृश्चिक राशि के जातक अपने सहकर्मियों पर हावी हो सकते हैं। गलत संगत से आपको नुकसान हो सकता है। आप इवेंट मैनेजमेंट फर्म, डिटेक्टिव एजेंसी, सिक्योरिटी एजेंसी, मेडिसिन बिजनेस, में सफल हो सकते हैं।कुछ परेशानियों को छोड़ आपके लिए यह साल आपके लिए ठीक ही रहने वाला है। अगर आप व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपका कारोबार इस्पात, स्टील, ब्यूटी, स्पा, कपड़ों और आयात-निर्यात का है तो इस साल आपको बेहतर लाभ प्राप्त होगा। जल्दबाज़ी में आर्थिक फ़ैसले ना लें, क्योंकि आर्थिक नुक़सान की संभावना भी है। फालतू के ख़र्च से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसे कमाने और बचाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, आप पैसे बचाने में सफल रहेंगे। इस साल के आखिरी में आय के कुछ नए स्रोत भी बनेंगे। इस दौरान आप अपने सपनों का घर या ज़मीन ख़रीद सकते हैं।बैंकिंग और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बहुत ही उपयुक्त है। अपने सपने को पूरा करने के लिए कोशिश करेंगे और आपकी यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी।

वृश्चिक राशि के लिए साल 2022 में लव लाइफ ( Saal Me Vrishchik Rashifal 2022 Love Life)

वृश्चिक राशि वालों के लिये साल 2022 में घर-परिवार से आपको दिल ख़ुश करने वाले समाट भी प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा और आप अपने परिवार के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे। साथी से वाद-विवाद का हल बातचीत से ही होगा। प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में संतुलन बनाकर चलना होगा। बच्चे मजे में रहेंगे और उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी । यह साल रोमांस से भरा रहने वाला है। एक-दूसरे के साथ हसीन पल बिताने के कई सारे मौक़े मिलेंगे। पार्टनर के साथ रोमाण्टिक जगह की सैर पर भी जाने की योजना बन रही है और आप दोनों के रिश्ते मजबूत होंगे। कई बार पार्टनर के व्यवहार में आपको आक्रामकता भी देखने को मिल सकती है, लेकिन ऐसे में आपको शांत रहना है और स्थिति को कंट्रोल करना है। इस समय अपने पार्टनर को समझें और बातचीत से मामले का समाधान निकालें।वैवाहिक जीवन में ख़ुशियों की बारिश होगी। आप दोनों एक-दूसरे को उपहार देंगे। दिन-प्रतिदिन आपके रिश्तों में मिठास आएगी। वहीं वैवाहिक लोगों के विवाहेत्तर संबंध भी बन सकते हैं, लेकिन इन सब से जितना दूर रहें वही आपके लिए अच्छा होगा। वहीं कुँवारे जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक राशि की सेहत ( 2022 MeVrishchik Rashi Ki Sehat)

वृश्चिक राशि के जातक 2022 में जातक साल के शुरू में आपको विशेष सावधान रहने की ज़रूरत है। बाद में आपकी सेहत संबंधी दिक्क़तें दूर होंगी, लेकिन काम के दबाव के कारण आप थोड़े गुस्से में आ सकते हैं।बाद में इस साल आप ऊर्ज़ा से भर जाएँगे और तरोताज़ा महसूस करेगे। आपकी सेहत में भी सुधार देखा जाएगा। क्योंकि गुरु बृहस्पति की आपकी ही राशि पर दृष्टि होगी। इसके अलावा आपको योग, व्यायाम और मेडिटेशन करेंगे जो सेहत को तंदुरूस्त रखेगा।

वृश्चिक राशि वाले करें साल 2022 में उपाय

साल 2022 में वृश्चिक राशि वाले जातक अपनी भलाई के लिए ब्रह्मणों को भोजन कराएं पुखराज धारण करें। मोती भी पहनें। सूर्य को जल दें साथ में पूरे साल काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। हनुमान जी की पूजा करें और माता-पिता की सेवा भी करें। केतु मंत्र का जाप आपकी हर समस्या का समाधान करने वाला होगा। शुभ रंग --सफेद, लाल. नारंगी, हल्का रंग

वृश्चिक राशि के लिए 2022 में चेतावनी

आने वाले साल में वृश्चिक राशि के जातक अगर राजनीति में जाने की सोच रहे है तो सावधानी बरतें और अपनी सारी बातों दूसरों से शेयर करने से भी बचें वरना अपने पैर पर कुलहाड़ी मारेंगे। नौकरी छोड़ने की न सोचें।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

वृश्चिक राशि का भविष्य 2022, Love Life,वृश्चिक राशि विवाह योग्य 2022, सरकारी नौकरी, Vrishchik Rashifal January 2022,Vrishchik Rashifal February 2022, Vrishchik Rashifal March 2022, Vrishchik Rashifal April 2022, Vrishchik Rashifal May 2022, Vrishchik Rashifal June 2022, 2022 Ka Rashifal, 2022 नवंबर का राशिफल,2022 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2022 Ka, horoscope 2022 का व्यवसायिक राशिफल, 2022 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, सिंह राशिफल, सिंह राशिफल, वृश्चिक राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2022 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,वृश्चिक राशि 2022 की भविष्यवाणी,वृश्चिक राशि 2022 कैसा रहने वाला है,


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story