Women Astro Tips:महिलाएं हो जाइए सावधान, शनि देव की पूजा में ये गलती पड़ सकती है भारी, जानिए शनिवार के उपाय

Women Astro Tips:शनि देव न्याय के देव है। राजा-रंक सबके साथ न्याय एक सामान करते है। उनकी पूजा का अधिकार सबकों है, लेकिन महिलाओं को शनि देव की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जानते हैं किस बाता का....

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 Jun 2024 11:36 AM GMT
Women Astro Tips:महिलाएं हो जाइए सावधान, शनि देव की पूजा में ये गलती पड़ सकती है भारी, जानिए शनिवार के उपाय
X

Women Astro Tips: शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है।नियमित रूप से शनिवार को शनि देव की पूजा करते हैं तो उन्हें शनि की महादशा, ढेया और साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाता है। औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं। हिंदू धर्म शास्त्रों में इस बारे में क्या लिखा गया है ये सब जानना चाहेंगे। तो आप भी अगर शनि देव के प्रसन्न करना चाहते हैं. उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो आपको उनकी पूजा के सभी नियमों के बारे में बता होना चाहिए। वैसे तो जिस भी जातक पर शनिदेव मेहरबान होते हैं उसकी नैया पार हो जाती है।

शनि को क्रूर ग्रह भी माना जाता है और यदि कुंडली में शनि देव सही स्थान पर ना हो तो आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती है। खासकर महिलाएं जब शनिदेव की पूजा करती हैं तो उनके लिए जरूरी है कि वह कुछ नियमों का पालन करें। यदि वे ऐसा नहीं करती हैं तो शनि की नाराजगी से उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

महिलाएं इन बातों का रखें विशेष ध्यान

शनिदेव की नजर हमेशा ही अच्छे और बुरे कर्म करने वालों पर बनी रहती है। महिलाओ की कुंडली में शनि दोष हो या फिर शनि की महादशा हो तो उन्हें शनिदेव की नियमित आराधना करनी चाहिए।

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि महिलाओं का शनिदेव की मूर्ति पर तेल चढ़ाना भी वर्जित है। शनि को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक लगाएं या फिर शनि मंदिर में शनि के नियमित दीपक लगा सकती हैं।

यदि महिलाएं शनि की कृपा पाना चाहती हैं तो वह शनि चालीसा का पाठ कर सकती है। इस प्रकार वह भगवान शनिदेव को आसानी से प्रसन्न कर सकती हैं।

शनिवार के दिन महिलाओं को शनि से संबंधित चीजें जैसे सरसों का तेल, काले कपड़े, काले जूते, लोहे के बर्तन, काली उड़द आदि चीजों का दान करना चाहिए, इससे शनि दोष शांत होता है।

शनिदेव की पूजा करते समय महिलाओं को गलती से भी शनि की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है. शास्त्रों के अनुसार, शनि देव की मूर्ति को छूने से महिलाओं पर शनि की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है>

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story