×

Women Personality: नाखूनों के आकार से जानें महिलाओं का व्यक्तित्व

Women Personality: नाखून छोटे हों या बड़े किसी न किसी खूबियों को दर्शाते ही हैं। आइये आज जानते हैं कि स्त्रियों के नाखून से आप कैसे आंके उनका व्यक्तित्व।

Pallavi Srivastava
Published on: 30 Oct 2021 11:12 AM GMT
Women Prsonality
X

जानें स्त्रियों के व्यवहार के बारे में pic(social media)

Women Personality: उंगलियों के नाखून सिर्फ स्त्रियों की सुंदरता ही बयां नहीं करते बल्कि उनके व्यक्तित्व के बारे में भी बताते हैं। भारतीय ज्योतिष में कुंडली का विषेश महत्व है। लेकिन भारतीय ज्योतिष(Indian astrology) का एक प्रमुख अंग है, सामुद्रिक शास्त्र(oceanography)। इसके द्वारा व्यक्ति के अंगों के हिसाब से उसके बारे में बताया जाता है। आज हम आपको एक एक्सपर्ट द्वारा बताए गये महिलाओं की नाखून के अनुरूप स्त्रियों की प्रकृति के बारे में बतायेंगे-

नाख़ून बताते हैं महिलाओं का राज pic(social media)

लाल नाखून (Red Nail)

अगर किसी महिला के नाखून लाल हैं, तो वह शारीरिक रूप से स्वस्थ्य, सुंदर, धनवान व भाग्यवान मानी जाती है। ये अपनो की सेवा करने वाली होती है, तथा ऐसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

पीले नाखून(Yellow Nail)

अगर किसी महिला के नाखून पीले रंग के हैं तो वह कम सन्तान को जन्म देने वाली होती है। ऐसे लोगों में खून की कमी, पीलिया एंव सिर दर्द से सम्बन्धित रोग बने रहते है। व्यवहार में चिड़चिड़ापन होने के कारण इनके दाम्प्तय जीवन ज्यादा सुखमय नहीं रहता है।

नाखूनों पर सफेद व काले रंग के धब्बे(white and black spots on nails)

नाखूनों पर सफेद व काले रंग के धब्बें हो, वह स्त्री झगड़ालू प्रवृत्ति की होती है। इनका दिमाग तेज होता है, परन्तु इस्तेमाल गलत दिशा में करती है। ये जल्दी किसी का सम्मान नहीं करती हैं।

छोटे नाखून(Short Nail)

जिनके नाखून हमेशा छोटे बने रहते हैं, उनमे धैर्य की कमी होती है, और ऐसे लोग संकीर्ण मानसिकता के होते हैं। ऐसी महिलाएं कमजोर दिल के साथ दूसरों की कमियां निकालाने वाली होती हैं। इन्हें दिल संबंधित बीमारी एवं नसों से संबंधित रोग लगने का खतरा बना रहता है।

लंबे नाखून(Long Nail)

यदि किसी महिला के नाखून चौड़े व लंबे हैं तो वह महिला गंभीर प्रवृत्ति की होती है। ऐसी महिलाएं हमेशा हमेशा प्लानिंग के साथ काम करती है। साथ ही अपने क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करती हैं।

उठे हुए नाखून(Raised Nails)

जिन महिलाओं के नाखून फूले एवं ऊपर की तरफ उठे हुए होते हैं, वह गुस्सले स्वाभव की होती हैं, लेकिन जल्दी ही मान भी जाती हैं। ऐसी महिलाएं किसी के बहकावे में बहुत जल्दी आ जाती हैं।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story