×

Year 2022 Ka Varshik Rashifal: जनवरी से दिसंबर तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य, यहां पढ़ें मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल

Year 2022 Ka Varshik Rashifal:साल 2022 12 राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। मेष से मीन तक12 राशियों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2021 9:40 AM GMT (Updated on: 21 Dec 2022 5:20 PM GMT)
Year 2022 Ka Varshik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Year 2022 Ka Varshik Rashifal (वार्षिक राशिफल 2022):

कोरोना वायरस (Corona virus) के दो साल होने और उसकी त्रासदी झेलने के बाद हम अब नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2022 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2022 ( Year 2022) क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2021 को अलविदा कहने के साथ साल 2022 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2022 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे। साल 2022 12 राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है।


मेष राशि

साल 2022 की शुरुआत में राशि स्वामी मंगल राशि जो मेष राशि के लिए खुशियां लेकर आएगा। यह साल उर्जात्मक और क्रियान्वयन से भरा रहेगा। मेष राशि वालों के लिए यह साल सुख सुविधाओं से समृद्ध होगा। मेष राशि के जो जातक नये घर, नई गाड़ी की सोच रहे हैं वो सफल होंगे। इस साल अपने महत्वपूर्ण फैसले सोच समझकर लें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करें। इस साल मेष राशि वालों को खूब उतार चढ़ाव मिलेंगे लेकिन लव लाइफ बेहद रोमांटिक रहने वाली है।

  • 2022 में मेष राशि के लिए आर्थिक स्थिति: साल 2022 मेष राशि वालों के लिये आर्थिक तौर समृद्धि के संकेत दे रहा है। पुराने समय में किए गए धन संचय और निवेश से आपको लाभ होगा। साथ ही अटका पैसा भी मिलने के संकेत हैं। मार्च में इन्वेस्ट करना आपके लिये लाभकारी हो सकता है। इस समय आपकी आमदनी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा।मेष राशि वालों के लिए 2022 तरक्‍की लेकर आया है। इस साल मेष राशि वाले आगे बढ़ेंगे और आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से साल 2022 आपके लिए लाभदायक हो सकता है। 2022 में आपको अच्‍छी नौकरी मिल सकती है।
  • मेष राशि का लव लाइफ: मेष राशि वालों के लिये साल 2022 रोमांटिक लव लाइफ लेकर आएगा। जो लोग नए रिलेशनशिप में हैं या अभी-अभी हाल के दिन में एक दूजे के दिल करीब आए हैं उनके लिए यह शुभ समय है। ऐसे नए प्रेमी जोड़ों में नज़दीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते गहरे होंगे। अगस्त के बाद जीवनसाथी में बदलाव आने से आर्थिक रुप से फायदा होगा और घर में खुशहाली का माहौल भी बनेगा। साल 2022 में शादीशुदा लोगों की जिंदगी में भी रोमांच रहेगा।
  • मेष राशि की सेहत: मेष राशि 2022 में सेहत सामान्य रहेगी। यह वर्ष आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें तो सब ठीक रहेगा। दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है। चोट चपेट या किसी बीमारी के भी संकेत मिल रहे है।
  • मेष राशि के लिए उपाय और चेतावनी: साल 2022 में मेष राशि वाले जातक योग, ध्‍यान और प्राणायाम करें। पूरे साल हनुमान जी के मंदिर जाएं और शनिवार और मंगलवार के दिन गरीबों को दान दें। देवी कवच व हनुमान चालीसा का पाठ करें, और पक्षियों को दाना दें पूरे साल करने आपको लाभ मिलेगा। आने वाले साल में मेष राशि के जातक अपने दिल की बात या कोई राज, धन से संबंधित बात किसी से भी कहने से बचें।

वृष राशि

साल 2022 की शुरुआत में वृषभ राशि के जातकों को पर्सनल और प्रोफ़ेशनल दोनों मायनों में बेहतर है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आय के कुछ नए रास्ते बनेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में बेहतर प्लानिंग ज़रूरी है। अक्टूबर माह के बाद आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। वित्त संबंधी मामलों में आप एक नई रणनीति बनाएँगे। इस दौरान आपको एक दैवीय शक्ति प्राप्त होगी। जहाँ तक परिवार का सवाल है परिवार में ख़ुशियाँ और परिजन एक-दूसरे के साथ घुल-मिल कर रहेंगे। वृषभ राशि के पुरुष और महिला जातक अपने जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता पाएँगे। साथ ही पार्टनर के साथ कहीं रोमांटिक जगह पर घूमने जाने की योजना बन सकते हैं और यह आप दोनों के रिश्तों के लिए अच्छा भी रहेगा।

  • 2022 में वृष राशि के लिए आर्थिक स्थिति: साल 2022 वृष राशि वालों के लिये आर्थिक आय में वृद्धि होगी और कारोबार से लाभ प्राप्त होगा। कार्य के सिलसिले में की गई यात्राएँ फलदायक होंगी। इस अवधि में आप अपने जीवनसाथी को कोई महंगा गिफ़्ट देंगे और उनके साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाएँगे। इसके अलावा घर पर शुभ कार्यों का आयोजन होगा और आप उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप अच्छे से सोच-विचार करने के बाद निवेश करते हैं तो निश्चित तौर आपको अप्रत्याशित मुनाफ़ा होगा। साथ ही आप पैसे बचाने में सफल होंगे। ज्योतिष के मुताबिक़ पिता का सहयोग आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। उनकी सलाह आपकी सफलता का मूल मंत्र साबित हो सकती है, लेकिन भविष्य को लेकर आपको वित्तीय योजना बनाकर चलना होगा।
  • वृष राशि के लिए लव लाइफ: वृष राशि वालों के लिये साल 2022 अपने प्यार में भी सफलता मिलने के योग हैं। आपके और आपके पार्टनर के मधुर संबंध होंगे। समाज में आपकी पृतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। लेकिन बच्चों की दृष्टि से यह वर्ष वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य ही रहेगा।

साल 2022 में पारिवारिक जीवन वृष राशि वालों का अच्छा रहेगा। घर में शांत माहौल होगा, परिवार में आपसी प्यार और सम्मान बना रहेगा। इसके अलावा आपको परिवार के हर सदस्य से पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस साल माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और सेवा करेंगे। पत्नी के साथ सामंजस्य बिठाकर चलेंगे।

  • वृष राशि की की सेहत : वृष राशि 2022 में अपनी सेहत का ख्याल रखें। पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। सामान्य रहेगी। मानसिक परेशानी झेलेंगे। परिवार से तनाव या नौकरी की वजह से सेहत गिरेगी। इस साल चोट-चपेट और दुर्घटना की संभावना बन रही है । संभलकर वाहन चलायें और यात्रा करे।कुछ मिलाकर आप सेहत के मामले मिला जुला साल रहेगा।
  • वृष राशि की उपाय और चेतावनी: साल 2022 में वृष राशि वाले जातक विवादों से दूर रहें। लड़ाई झगड़ा कम करें। दुर्गा कवच का पाठ करें और राहु केतू का दान करेंगे तो अच्छा रहेगा। आने वाले साल में वृष राशि के जातक किसी को भी उधार देनें से बचें और रिश्तेदारों का तिरस्कार ना करें। कानूनी मामलों से दूरी बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

साल 2022 की शुरुआत में मिथुन राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस साल आपके पर्सनल और प्रोफे़शनल लाइफ़ में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। पहले किए गए काम के लिए आपकी तारीफ़ होगी और सम्मान के तौर पर आपकी पदोन्नति भी होगी। इस साल आप सकारात्मक ऊर्ज़ा से भरे रहेंगे। इस दौरान आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस साल कार्यस्थल पर बॉस आपके ऊपर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। सफलता आपके क़दमों को चूमेगी और पैसे भी ख़ूब कमाएँगे। इस दौरान आप नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं या फिर तबादले के बारे में सोच सकते हैं।

  • 2022 में मिथुन राशि के लिए आर्थिक स्थिति: मिथुन राशि वालों के लिये साल 2022 अच्छा रहेगा। जातक का बिज़नेस पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकता है, लेकिन जल्द ही मामला सुलझ भी जाएगा। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो साल अच्छा है। विदेशी कारोबार से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।आर्थिक स्थिति इस साल अच्छी रहने वाली है। आय के कुछ नए स्रोत भी आपको मिलेंगे जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। अगर इस समय आप पैसा बचाने में सफल होते हैं तो आपकी आज की बचत आपको भविष्य में बहुत काम आने वाली है। कला के क्षेत्र में शुक्र साथ देगा और नाम कमायेंगे।
  • मिथुन राशि के लिए लव लाइफ : मिथुन राशि वालों के लिये साल 2022 के मामले में अनुकूल रहेगा। साल की शुरूआत में ही जातक को प्यार मिलेगा। इस दौरान आपकी राशि के प्रेम और रोमांस के स्वामी शुक्र देव का गोचर, आपकी राशि के भागीदारी के सप्तम भाव में होगा। जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रह सकता है। वहीं अप्रैल महीने के बाद आपके लव लाइफ में नयी ऊर्जा का संचार होगा। लव पार्टनर को महंगा उपहार दे सकते हैं और रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। यदि आप प्यार के बंधन को शादी में बांधना चाहते हैं तो साल इसके लिए अनुकूल है। वाणीौर शब्दों पर नियंत्रण रखें।

इस साल जो भी इस राशि के जातक अकेले रह रहे है उनकी साथी की तलाश पूरी होगी। इसके अलावा यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उन्हें प्रपोज़ करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय इंतज़ार करना होगा, क्योंकि समय इसकी गवाही नहीं दे रहा है। साथी की बातों को सम्मान दें और उनकी इज्ज़त करें

  • मिथुन राशि की सेहत : मिथुन राशि 2022 में स्वास्थ्य का ख़्याल रखना होगा और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लें, सेहत में पूरे साल उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस वजह से आप कार्य-स्थल पर मन से काम नहीं कर पाएँगे। इस वजह से आपकी शिक़ायत सामने आएगी।इस साल 2022 में वाहन चलाते वक़्त सचेत रहने की जरुरत है। मिथुन राशि के जातक इस साल मानसिक रूप से परेशान भी रह सकते हैं। ये अवधि आपको कुछ शारीरिक समस्या दे सकती है। परिवार का भी ख्याल रखें ।
  • मिथुन राशि के लिए उपाय और चेतावनी: साल 2022 में मिथुन राशि वाले जातक हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां दान करें, प्रेम सफल होगा, सौभाग्य बढ़ेगा। पढ़ाई और व्यापार में सफलता के लिए बुध मंत्र का जाप करें। गाय को हरा चारा खिलायें। इस साल गणेश जी और मां दुर्गा की पूजा करें।आने वाले साल में मिथुन राशि के जातक किसी को भी गलत न बोले और दोस्तों से उम्मीद न रखें। धोखा खा सकते हैं।

कर्क राशि

साल 2022 की शुरुआत में कर्क राशि के जातकों के लिए यह साल आपकी ज़िन्दगी में कई अहम सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। शुरुआत में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आप इनसे बाहर निकल आएंगे। इस साल समझदारीपूर्वक लिए गए आपके कुछ फ़ैसले आपको बेहतर परिणाम देंगे, हालाँकि गृहस्थी के मामलों में आपको मिले-जुले परिणाम ही मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी कहासुनी हो सकती है और कुछ समय के लिए परिवार में शांति और ख़ुशियों की कमी रहेगी। इससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको घर और परिवार से कुछ दिनों के लिए दूर भी रहना पड़ सकता है। मनोरंजन और भोग-विलासिता में अच्छे खासे पैसे ख़र्च होंगे, हालाँकि इन ख़र्चों पर आपको लगाम लगाने की भी ज़रूरत होगी।

  • कर्क राशि के लिए आर्थिक स्थिति : साल 2022 कर्क राशि वालों के लिये साल 2022 उधेड़बुन से भरा रहेगा। जातक यदि आप नौकरी करते हैं तो आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बेहतर रहेगा और जॉब में तरक्की भी होगी। बचत भी बढ़ेगी और सहकर्मियों में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। इस साल आपको एक बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग करके चलने की ज़रूरत पड़ेगी, ताकि आर्थिक परेशानियों से बचा जा सके। आपके कार्य धीरे-धीरे पूरे होते रहेंगे, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए आपको कड़ी मेहनत भी करनी होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और इन स्रोत से आप ठीक-ठाक पैसे भी कमाएँगे। बिजनेस में सतर्कता के साथ कदम उठाने की जरूरत है। इस साल विद्यार्थियों को कई सारे शानदार अवसर भी प्राप्त होंगे। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।
  • कर्क राशि के लिए लव लाइफ : कर्क राशि वालों के लिये साल 2022 पारिवारिक मामले में अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है। बड़े भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम-संबंधों की बात है तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की दरकार है। आपका पार्टनर आपको किसी बात से ठेस पहुँचा सकता है। अहंकार के कारण आपके रिश्तों में दरार भी आ सकती है, इसलिए अहंकार और ग़ुस्से से दूर रहें।
  • कर्क राशि की सेहत: कर्क राशि के जातक 2022 में सेहत का ख्याल रखें। इस साल की शुरुआत में आपकी या घर में किसी बीमारी को लेकर परेशानी बढ़ेगी। घर में भी किसी की तबियत खराब रह सकती है। छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़कर सेहत के मामले में कर्क राशि के लिए 2022 सामान्य रहेगा। काम को लेकर मानसिक तनाव होगा लेकिन बाद में स्थिति बेहतर होगी।
  • कर्क राशि के लिए उपाय और चेतावनी : साल 2022 में कर्क राशि वाले जातक हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुरु मंत्र का 108 बार जप करें। गुरुवार का व्रत करें। इस साल के 5 माह जनवरी, फरवरी मार्च सितंबर और अक्टूबर आपके लिए अच्छा परिणाम देकर जाएगा। आने वाले साल में कर्क राशि के जातक नियमित रूप से सुबह टहलना और दौड़ना आपके लिए अच्छा होगा, इससे आपकी कई समस्याएँ दूर हो सकती हैं। शराब और नशे से आपको दूर रहने की ज़रूरत है।

सिंह राशि

साल 2022 की शुरुआत में सिंह राशि के जातकों के लिए जातक के लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। इस साल जातक को परिवार दांपत्य और व्यवसायिक ज़िन्दगी को एक नए मुक़ाम पर ले जाने के लिए कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे। आप सकारात्मक ऊर्ज़ा से भरे रहेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएँगे। इस साल अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और सपनों को पूरा करने के लिए आपको अपने स्तर पर बेहतर प्रयास करना होगा। सफलता मिलने की अपार संभावना है। इस साल जनवरी , सितंबर, अक्टूबर और नवंबर का माह अच्छा साबित होना वाला है।

सिंह राशि के लिए आर्थिक स्थिति: साल 2022 सिंह राशि वालों के लिये साल 2022 में पढ़ाई में सफलता मिलने वाला है। दूसरे शब्दों में कहें तो इस साल आपको पैसों को लेकर तंगी नहीं रहने वाली है। बैंक में बचत बढ़ने के साथ ही आपके ख़र्चे भी बढ़ेंगे। नौकरी बदलने का भी योग बन रहा है। इस राशि के जातकों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारी के लिए समय सामान्य से बेहतर रहेगा। विदेश से जुड़ा व्यापार करने वाले जातक, इस साल अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। बिज़नेस के सिलसिले में यात्रा से आर्थिक लाभ होगा। प्रॉपर्टी, संचार, कपड़ा, रेस्टोरेंट, बेकरी, इलेक्ट्रिक और खान-पान से जुड़े सिंह राशि के जातकों को अपार मुनाफ़ा होगा।

सिंह राशि के लिए लव लाइफ: सिंह राशि वालों के लिये साल 2022 में निजी और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी के साथ अच्छे तालमेल के लिए वाणी और क्रोध पर संयम रखें। इस साल आपके निजी संबंध सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप सफलता के शिखर को चूमेंगे। पार्टनर के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि की सेहत: सिंह राशि के जातक 2022 में जातक को पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। अक्टूबर, नवंबर में आप ऊर्जावान बने रहेंगे। इस साल आपको सिरदर्द और जोड़ों में दर्द की शिक़ायत हो सकती है और यह परेशानी आपको पूरे साल रह सकती है।

सिंह राशि उपाय और चेतावनी: साल 2022 में सिंह राशि वाले जातक अपने काम , व्यवसाय और निजी संबंधों की बेहतरी के लिए सूर्य की उपासना करें और नित्य सुबह जल में गेहूं डालकर, सूर्यदेव को अर्पित करें।नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। तांबा धारण करें।गौ सेवा करें और उन्हें हरा चारा खिलाएं। हो सके तो माणिक्य धारण करें। ऐसा करने से बीमारी से राहत मिलेगी। घर का बना पोष्टिक खाना खिलाएं और उनकी पूरी सेवा करे। लेकिन ध्यान रहे किसी लालच और चोरी से दूर रहकर सात्विकता पर ध्यान दें।


कन्या राशि

साल 2022 की शुरुआत में कन्या राशि के जातकों के लिए ख़ूबसूरत परिणाम लेकर आने वाला है। जातक आप कई सारे सकारात्मक बदलावों को महसूस करेंगे। साल 2022 में आपकी ज़िन्दगी भी एक नए रास्ते पर जाते हुए नज़र आएगी। आपको अपने करियर, आर्थिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, लेकिन आप लोगों के बीच चर्चा का विषय रहेंगे।

कन्या राशि के लिए आर्थिक स्थिति: साल 2022 कन्या राशि वालों के लिये साल 2022 में आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है।आपको सलाह दी जाती है कि धैर्य बनाए रखें और अपने मार्ग से ना भटकें। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो अच्छी सैलरी के साथ पदोन्नति होने की अपार संभावना है। अगर कार्यक्षेत्र प्रिटिंग, कपड़ा, इस्पात या स्टील से संबंधित है तो आपको शानदार लाभ प्राप्त होगा।धन और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करते हुए जीवन में आ रही हर प्रकार की आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकेंगे। 2022 के शुरू में राजयोग बन रहा है।

कन्या राशि के लिए लव लाइफ: कन्या राशि वालों के लिये साल 2022 में निजी और पारिवारिक जीवन में ग्रहों की शुभ स्थिति आपके दांपत्य जीवन में अनुकूलता आने के संकेत दे रही है। लेकिन ग़लतफ़हमियों के कारण पार्टनर से ब्रेकअप भी हो सकता है।अगर आप अविवाहित हैं और कोई आपको भा गया है तो आप उसे प्रपोज़ कर सकते हैं। आपको सकारात्मक जवाब भी मिलेगा। यदि आप अपने प्यार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो किसी के बहकावे में ना आएँ। कोई भी फ़ैसला अपनी सूझबूझ से लें। इस साल जातकों के प्रेम जीवन पर शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। इस साल आपके परिवार और भाई-बहनों के लिए सबसे अधिक उत्तम रहेगा।

कन्या राशि की सेहत: कन्या राशि के जातक 2022 में जातक ख़राब दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं। जोड़ों में दर्द, अपज और सिरदर्द की समस्या होने की संभावना है। ख़राब स्वास्थ्य के कारण कार्य-स्थल पर आपका काम भी प्रभावित होगा। साल के मध्य में ऊर्जावान बने रहेंगे। इस साल यदि आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं तो, इस दौरान आपको उस समस्या से हमेशा-हमेशा के लिए निजात मिल सकती है।

कन्या राशि के लिए उपाय और चेतावनी: साल 2022 में कन्या राशि वाले जातक अपने आय वृद्धि संबंधों में मंजबूती के लिए गणेश जी और दुर्गा देवी का पूजन करें। सुहागनों की सुहाग सामग्री देंगे तो सौभाग्य बढ़ेंगा और विवाह की परेशानी दूर होगी। भगवान शिव, सूर्य की अर्चना व ब्रह्मणों को दान-दक्षिणा देना अनिष्ट फल को हटाने में कारगर होगा। आने वाले साल में कन्या राशि के जातक इस साल स्वस्थ्य रहने के लिए योग करें। इस साल अगर ऑफिस में परेशानी हो तो नजरअंदाज करें। छोड़ने की जल्दबाजी न करें। नहीं तो परेशान रहेंगे।



तुला राशि

साल 2022 की शुरुआत में तुला राशि के जातकों के लिए यह साल काफ़ी महत्वपूर्ण रहने वाला है। सकारात्मक बदलाव होंगे। साल के शुरुआत में आप भरपूर जोश और ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे। वहीं दूसरी ओर आपको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत होगी, क्योंकि क्रोध आपकी राह में रोड़ा बन सकता है और आपका बना-बनाया काम बिगड़ सकता है।

तुला राशि के लिए आर्थिक स्थिति: साल 2022 तुला राशि वालों के लिये व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देगा । इस साल नौकरी में भी अच्छे अवसर और प्रमोशन- पदोन्नति की कर सकते हैं। तुला राशि के जातक यदि बिजनेस कर रहे हैं, तो सामाजिक सरोकार से जुड़े काम में लाभ और पहचान में वृद्धि करेंगे। यह साल आपको प्रत्याशित मुनाफ़ा देने वाला साबित होगा। इस साल आय के कई नए स्रोत सामने आएँगे। साथ ही विदेश की यात्रा भी सफल रहेगी। कला, अभिनय, डिज़ाइनिंग, फ़ैशन, आर्किटेक्ट , प्रिटिंग, मीडिया और कॉस्मेटिक से जुड़े कारोबार में बेहतर लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि के लिए लव लाइफ: तुला राशि वालों के लिये साल 2022 में जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। आप वैवाहिक और गृहस्थ जीवन का आनंद लेना चाहते हैं तो कहासुनी से बचें और परिवार के सदस्यों के साथ मिल-जुल कर रहें। परिवार के साथ समय बिताने में आप असफल रहेंगे और आपके पार्टनर के नाख़ुश रहने का एक कारण यह भी हो सकता है। परिवार पर ध्यान देना इस समय बेहद ज़रूरी होगा। माता जी की सेहत पर ध्यान देना होगा।वैवाहिक जीवन में अब नन्हा मेहमान खुशी देगा। प्यार के मामले में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इस साल आपको वही मिलेगा

तुला राशि की सेहत: तुला राशि के जातक 2022 में जातक आपकी कुण्डली में ग्रहों की स्थिति बता रही है कि सेहत का ध्यान रखें। आपको चोट लगने की संभावना है, नेत्र रोग से आप कुछ समये के लिए परेशान हो सकते हैं। बदलते मौसम का असर भी आपकी सेहत पर पड़ सकता है। मधुमेह, सिरदर्द और पीठ दर्द की शिक़ायत हो सकती है।

तुला राशि के लिए उपाय और चेतावनी: साल 2022 में तुला राशि वाले जातक गणेश पूजा करें दान दे। सारे काम बनेंगे। पूजा स्थल पर लक्ष्मी यंत्र स्थापित करें और गाय को हरा चारा खिलायें। शनिदेव को प्रसन्न रखें। छल-कपट और फरेब से दूर रहें। श्रीसूक्त का नियमित पाठ देगा लाभ। जातक अपनी बातों को किसी से भी शेयर करने से बचें वरना परिणाम नुकसान देय रहेगा। इस साल धैर्य बना कर चलें कोई अपना साथ छोड़ सकता है। अपनी गाड़ी की देखभाल खुद करें। कीमती चीजों को दूसरों को देने से बचें।


वृश्चिक राशि

साल 2022 की शुरुआत में वृश्चिक राशि के जातक आपके लिए जरूर है कि हनुमान जी की पूजा करें और ध्यान सबकुछ सामान्य होगा। जातकों के लिए आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और आपको इसके लिए तैयार भी रहना होगा, आगे बढ़ने के लिए आपको कई सारे सुनहरे मौक़े मिलेंगे और ये आपको हर मायने में फ़ायदा भी पहुंचाएंगे। वित्तीय मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि इस दौरान आपके ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। इस साल आपको एक बेहतर वित्तीय योजना बनाकर चलना होगा। सितारों का कहना है कि पैसे कमाने के लिए मेहनत करने से पीछे नहीं हटेंगे। बड़े निवेश के दौरान आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा। निवेश से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें और उसके बाद ही निवेश करें।अक्टूबर के बाद से आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होगी।

वृश्चिक राशि के लिए आर्थिक स्थिति: साल 2022 वृश्चिक राशि वालों के लिये साल 2022 में वृश्चिक राशि के जातक अपने सहकर्मियों पर हावी हो सकते हैं। गलत संगत से आपको नुकसान हो सकता है। आप इवेंट मैनेजमेंट फर्म, डिटेक्टिव एजेंसी, सिक्योरिटी एजेंसी, मेडिसिन बिजनेस, में सफल हो सकते हैं।कुछ परेशानियों को छोड़ आपके लिए यह साल आपके लिए ठीक ही रहने वाला है। अगर आप व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपका कारोबार इस्पात, स्टील, ब्यूटी, स्पा, कपड़ों और आयात-निर्यात का है तो इस साल आपको बेहतर लाभ प्राप्त होगा। जल्दबाज़ी में आर्थिक फ़ैसले ना लें, क्योंकि आर्थिक नुक़सान की संभावना भी है।

वृश्चिक राशि के लिए लव लाइफ: वृश्चिक राशि वालों के लिये साल 2022 में घर-परिवार से आपको दिल ख़ुश करने वाले समाट भी प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा और आप अपने परिवार के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे। साथी से वाद-विवाद का हल बातचीत से ही होगा। प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में संतुलन बनाकर चलना होगा। बच्चे मजे में रहेंगे और उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी । यह साल रोमांस से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में ख़ुशियों की बारिश होगी। आप दोनों एक-दूसरे को उपहार देंगे। दिन-प्रतिदिन आपके रिश्तों में मिठास आएगी।

वृश्चिक राशि की सेहत: वृश्चिक राशि के जातक 2022 में जातक साल के शुरू में आपको विशेष सावधान रहने की ज़रूरत है। बाद में आपकी सेहत संबंधी दिक्क़तें दूर होंगी, लेकिन काम के दबाव के कारण आप थोड़े गुस्से में आ सकते हैं। आपकी सेहत में भी सुधार देखा जाएगा। क्योंकि गुरु बृहस्पति की आपकी ही राशि पर दृष्टि होगी। इसके अलावा आपको योग, व्यायाम और मेडिटेशन करेंगे जो सेहत को तंदुरूस्त रखेगा।

वृश्चिक राशि के लिए उपाय और चेतावनी: साल 2022 में वृश्चिक राशि वाले जातक अपनी भलाई के लिए ब्रह्मणों को भोजन कराएं पुखराज धारण करें। मोती भी पहनें। सूर्य को जल दें साथ में पूरे साल काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। हनुमान जी की पूजा करें और माता-पिता की सेवा भी करें। केतु मंत्र का जाप आपकी हर समस्या का समाधान करने वाला होगा। आने वाले साल में वृश्चिक राशि के जातक अगर राजनीति में जाने की सोच रहे है तो सावधानी बरतें और अपनी सारी बातों दूसरों से शेयर करने से भी बचें वरना अपने पैर पर कुलहाड़ी मारेंगे। नौकरी छोड़ने की न सोचें।



धनु राशि

साल 2022 की शुरुआत में धनु राशि के जातकों के लिए यह साल समृद्धिदायक रहेगा। इस साल ठीक उसी राह पर चलेंगे, जैसा आपने सोचा था। इस साल आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी और आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। इस धन की अच्छी आवक रहेगी, लेकिन अनावश्यक ख़र्च से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक बैलेंस देखकर ही ख़र्च के लिए हाथ आगे बढ़ाएँ। आर्थिक स्तर पर आपको बेहतर मैनेजमेंट की ज़रूरत होगी। संबंधों और रोजगार पर भी यह साल सकारात्मक दृष्टि डाल रहा है।

2022 में धनु राशि के लिए आर्थिक स्थिति : साल 2022 धनु राशि वालों के लिये पैसे की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। कारोबार में निवेश करना जैातक के लिए फ़ायदे का सौदा होगा। कारोबार में पिता का सहयोग वरदान साबित होगा। नए घर या वाहन ख़रीदने का योग बन रहा है। इस साल आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, क्योंकि आप धन बचाने और आभूषण व रत्नों में पैसा निवेश करते नजर आ सकते हैं। पारिवारिक समारोह में आपको ढेर सारा धन भी खर्च करना पड़ सकता है। आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अच्छी सैलरी और पदोन्नति की पूरी संभावना है। साथ ही कार्य-स्थल पर आपके काम की सराहना होगी।आर्थिक मामले में शानदार रहने वाला है। पूरे साल पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है। आय के लिए कई नए स्रोत मिलेंगे। अगर आप विदेशी कारोबार से जुड़े हैं तो अप्रत्याशित मुनाफ़ा मिलने वाला है।

धनु राशि के लिए लव लाइफ : साल 2022 में धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में हँसी-ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्य एक-दूसरे को प्यार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम-संबंधों की बात करें तो यह आनंदमय रहने वाला है। प्रियतम के साथ यादगार लम्हें बिताने में आप सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मुसीबतें ला सकता है। आपके लिए यही बेहतर होगा कि संबंधों में पारदर्शिता रखें। गुरु की वजह से आप इस साल अपने बिगड़ते रिश्तों को सुधार लेंगे।मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि की सेहत: धनु राशि के जातक 2022 में जातक साल के शुरू में सेहत ख़राब होने की संभावना नज़र आ रही है। पेट और आँखों में परेशानी के साथ-साथ अनिद्रा की बीमारी हो सकती है। हाई-ब्लडप्रेशर के कारण भी दिक्क़तें हो सकती है, इसलिए ग़ुस्सा करने और आक्रामक होने से बचें। ऐसे में आराम के लिए समय निकालना भी आपके लिए ज़रूरी होगा, नहीं तो सेहत नाजुक हो सकती है। वैसे भी आप भी जानते हैं कि स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है। साथ ही खानपान पर भी ध्यान दें। बाज़ार की वस्तुएँ और जंक फ़ूड खाने से बचें। ख़ूब पानी पिएँ।

धनु राशि के लिए उपाय और चेतावनी: साल 2022 में धनु राशि वाले जातक ईश्वर की भक्ति जरूर करें।संबंधों की मजबूती के लिए गेंदे का पौधा लगायें सूर्य को रोज जल्द हल्दी और कुमकुम मिलाकर लगायें।आने वाले साल में धनु राशि के जातक घर वालों की बातों को दिल से न लें और सेहत का ध्यान रखें। बाहर जाने के क्रम में वाहन से सतर्क रहें। विरोधियों की नजर आप रहेगी ध्यान रखें।


मकर राशि

इस राशि के जातक साल के शुरुआती में आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस साल आपके खर्चों में अधिकता रहेगी इसलिए योजनाओं के साथ आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने का प्रयास करने की ज़रुरत है।

मकर राशि की आर्थिक स्थिति : मकर राशि के जातकों के लिए यह साल कार्य-स्थल पर बढ़िया साबित होने वाला है। वित्तीय मामलों से संबंधित कागज़ातों पर आँख बंद करके हस्ताक्षर ना करें और उन्हें संभालकर रखें, क्योंकि कोई धोखा दे सकता है। नौकरी में पदोन्नति की इच्छा रखने वाले जातकों को इस वर्ष कुछ हद तक सफलता प्राप्त हो सकती है। मकर राशि के विद्यार्थी जातकों को इस साल पढ़ाई में पूरा ध्यान लगाना होगा।

मकर राशि के लिए लव लाइफ: आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी ख़ुशियों से भर जाएगी। बच्चों का सर्वांगिण विकास होगा, जिससे आपको बेहद ही ख़ुशी मिलेगी। पढ़ाई में भी वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। साल के अंत तक आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

प्रेम-जीवन के लिए तोहफ़ा साबित होने वाला है। शादीशुदा जातकों की ज़िन्दगी प्यार और रोमांस से भरी रहेगी। पार्टनर के साथ मुलाक़ातों का दौर जारी रहेगा। अगर अभी तक आपको आपका प्यार नहीं मिला है तो इस अवधि में आपको प्यार आपको मिल सकता है। प्रपोज़ल मिलने की पूरी संभावना है।

मकर राशि की सेहत: इस राशि के जातक इस साल सेहत अच्छी रहेगी। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। मोटापा, सुस्ती और अनिद्रा जैसी दिक्क़तें हो सकती हैं। घर या घर से बाहर किसी भी काम में जल्दबाज़ी करने से बचें। चोट लगने की संभावना है। पिता की सेहत का ख़्याल रखें। उनके खानपान का ध्यान रखें।

मकर राशि के लिए उपाय और चेतावनी:अपने भाग्योदय के लिए आंकड़े का पौधा लगाएं, पीपल की सेवा और दीपदा करें। माता-पिता का उचित मार्गदर्शन मिलेगा। नकारात्मक सोच-विचार और नकारात्मक लोगों से दूर रहें। गायत्री मंत्र का जप आपके भाग्योदय के लिए सहायक होगा।



कुम्भ राशि

इस साल 2022 में कुंभ राशि के जातकों के लिए कई सारी सौगातें लेकर आ रहा है। यह साल बहुत सारे अच्छे अनुभव देकर जाने वाला है। आपके समझदारी पूर्वक लिए गए फ़ैसले बेहतर परिणाम देंगे। इस साल आपका ध्यान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर होगा।

कुम्भ राशि की आर्थिक स्थिति: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो यह साल आपके लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं है। कार्य-स्थल पर कोई अच्छा पद मिलेगा, ऑफ़िस में होने वाले विवादों से आपको दूर रहना होगा। आप नई ज़िम्मेदारी लेंगे और इससे आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। इस अवधि में आप पुराने क़र्ज़ से उबर जाएँगे। मार्च से जुलाई तक धन हानी होने की संभावना है इसलिए सावधान रहें। अक्टूबर के मध्य में आय में कमी रह सकती है। इस दौरान आपकी मेहनत भी रंग लाएगी।

कुंभ राशि के लिए लव लाइफ :परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ सैर-सपाटे की योजना बना सकते हैं। इससे एक-दूसरे के करीब आने का मौक़ा मिलेगा। घर पर पूजा-पाठ का आयोजन होगा। बच्चों की शरारतें इस दौरान आपको परेशान कर सकती हैं। प्यार के मामले में आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। इस दौरान कुछ उतार-चढ़ावों का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों के लिए यह साल कठिन सालों में से एक रहने वाला है। कई सारी चुनौतियों से आपको होकर गुज़रना होगा, लेकिन कुछ समय बाद ही सबकुछ अपने-आप ठीक भी हो जाएगा। बस थोड़ी सतर्कता ज़रूरी है।

कुंभ राशि की सेहत: इस साल 2022 कुम्भ राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहने वाली है और किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी होने की भी संभावना नहीं है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप लापरवाही करें।

कुंभ राशि के लिए उपाय और चेतावनी: कुंभ राशि के जातक पौधों की सेवा करें। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा करने के लिए ईश्वर का साथ देंगे।बड़ों की सेवा करें। हनुमान जी को चोला चढ़ायें। बड़ों की आलोचना से बचें।


मीन राशि

साल 2022 मीन राशि के जातकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। इस साल गुरु के कारण जातक को चाहें पारिवारिक हो या आर्थिक हर समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा। नौकरी व बिजनेस में नए कीर्तिमान गढ़ेंगे। संबंधों में परेशानियां होगी, लेकिन सूझ-बूझ से निदान करेंगे।

मीन राशि की आर्थिक स्थिति : इस साल पढ़ाई वाले जातक के लिए सफलता वाला है। अगर एक्टिंग, नाटक, फ़ाइन आर्ट, क्रिएटिव वर्क, फ़ोटोग्राफ़ी, सोशल सर्विस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, विधि एवं कानून, के विषयों में रुचि रखते है तो साल उपलब्धियों से भरा व काफी अच्छा रह सकता है। इस साल इस राशि के जातक के जीवन में खर्च की अधिकता रहेगी। विदेशों में स्थापित बिजनेस से लाभ होगा। साल के मध्य में अनेक रास्तों से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी में खर्च करेंगे। मांगलिक काम में धन खर्च होगा। फिर भी धन के कई स्त्रोत बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन से भी लाभ होगा।

मीन राशि के लिए लव लाइफ : इस साल जातक के परिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी रहेगा। साल के उत्तरार्ध में राहु के कारण मतभेद-अनबन होगा। वाद-विवाद से बचें, प्रतिष्ठा बचाएं, परिवार माता-पिता, भाई-बहनों को साथ लेकर चलें। तभी जमीन या वाहन की खरीद कर सकते हैं।

मीन राशि की सेहत: इस राशि के जातकों के लिए साल 2022 सेहत का मिश्रित परिणाम देगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस साल किसी गंभीर बीमारी की संभावना नहीं है। आपका साल और अच्छा बीतेगा। आत्मबल में थोड़ी कमी आ सकती है।

मीन राशि के लिए उपाय और चेतावनी : इस साल मीन राशि के जातक केले के पेड़ लगाएं और गुरुवार के दिन इन पेड़ों को जल चढ़ाएं। गुरुवार का व्रत रखें। प्रतिदिन केसर का तिलक लगाए।व्रत के दौरान केले न खाएं तो बहुत सी परेशानियों का समाधान होगा। महामृत्युंजय मंत्र का जाप या श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करने से आत्मबल में वृद्धि होगी।


वार्षिक राशिफल


वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story