×

Yearly Horoscope 2023: नए साल पर घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा, सालभर छप्पर फाड़ धन की होगी वर्षा

Yearly Horoscope 2023: हर इंसान नए साल को लेकर कुछ प्लान बनाता है। अगर आप भी नए साल पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको कुछ उपाय करनी चाहिए।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 4 Dec 2022 1:38 AM GMT
Lord Lakshminarayan
X

Maa Lakshmi (Image: Social Media)

Yearly Horoscope 2023: कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत हो जाएगी। हर इंसान नए साल को लेकर कुछ प्लान बनाता है, चाहें वो घूमने का हो, कुछ नया करने का या फिर पैसों को सेव करने का। अगर आप भी नए साल पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको कुछ उपाय करनी चाहिए। इसलिए नया साल सभी के लिए मंगलमय हो, इसके लिए ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में कुछ उपायों को बताया गया है। तो आइए जानते हैं नए साल पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए क्या उपाय करनी चाहिए:

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नए साल पर घर लाएं ये चीजें:

मोरपंख

दरअसल ज्योतिष शास्त्र में मोरपंख का एक विशेष महत्व है। ऐसे में आप नए साल पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर पर मोरपंख ले आएं। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय है और इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और व्यक्ति को कभी भी धन हानि नहीं होती है। ऐसा कहते हैं कि घर में मोरपंख रखने से घर में अद्भुत और चमत्कारी प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। इसलिए नए साल के मौके पर नया साल शुरू होने से पहले इस नए काम को करें और घर में मोरपंख ले आएं क्योंकि इससे व्यक्ति की बंद किस्मत के दरवाजे भी खुल जाते हैं।

धातु का कछुआ

आपको बता दें कि वास्तु में कछुए के कई चमत्कारी फायदों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु के कछुए को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए नया साल यानी 2023 के शुरु होने से पहले ही घर में धातु का कछुआ जरूर ले आएं क्योंकि वास्तु में इसे सुख-संपत्ति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

Lord Laxminarayan

ऐसा कहते हैं कि इसे घर में रखने से बुरी शक्तियां पीछा छोड़ देती हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी का भी वास होता है। ध्यान रखें वास्तु शास्त्र के अनुसार पीतल, कांसा और चांदी से बने कछुओं को घर लाया जा सकता है।

धातु से बनी हाथी की मूर्तियां

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नए साल पर धातु की बनी हाथियों की मूर्ति को घर लाना चाहिए। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार इन्हें घर में रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही, व्यक्ति के बिजनेस में इजाफा होता है और इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस साल धातु से बने ठोस हाथी की खरीददारी पहले ही कर लें और और नए साल को मंगलमय बनाएं।

भगवान विष्णु की करें पूजा

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भगवान विष्णु जी की भी पूजा जरूर करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्त पर अपनी कृपा बनाती हैं। इसलिए भगवान लक्ष्मीनारायण जी की पूजा जरूर करें।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story