×

Yearly Horoscope 2023 Ka Kanya Rashifal: ये साल कन्या राशि वालों के लिए रहेगा बहुत खास, जानिए होगा लाभ या झेंलेंगे नुकसान

2023 Kanya Rashifal Yearly Horoscope 2: साल 2023 कन्या राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2023 में - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:28 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 3:28 AM GMT)
Yearly Horoscope 2023 Ka Kanya Rashifal
X

Yearly Horoscope 2023 Ka Kanya Rashifal (Photo - Social Media)

Yearly Horoscope 2023 Ka Kanya Rashifal (साल 2023 कन्या राशि के लिए): आने वाला साल 2023 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।

कन्या राशि के लिए साल 2023 Varshik Rashifal 2023 Kanya Rashi

साल 2023 कन्या राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। कन्या राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 कन्या राशि वालों के ( Kanya Rashifal 2023) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

जल्द ही नया साल आने वाला है जिसके लिए लोग अपना ज्योतिष जान लेना चाहते हैं। सबसे पहले तो कन्या राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 कन्या राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? यह हम 2023 वार्षिक राशिफल में बताएंगे.....

कन्या राशि 2023 कैसा रहने वाला है

साल 2023 कन्या राशि वाले इस राशि का स्वामी बुध है। इस साल की शुरुआत रविवार के दिन हो रही है जो इस राशि के लिए सौभाग्य लेकर आएगा।हर चीज़ अपनी सही जगह पर ही अच्छी लगती है। इस राशि क जातक स्वभाव से थोड़े शर्मीले होते हैं, लेकिन जिनके साथ एक बार घुल-मिल जाएं तो उनके साथ खुलकर बात करते हैं। इन्हें नए डिजाइन और चमकीले रंग के कपड़े पसंद आते हैं। इनमें चंचलता और अंतर्मुखी दोनों ही गुण समाहित होते हैं।इस साल बुध अपनी राशि से चौथे स्थान, गुरू,केतु सूर्य व शनि में विचरण करेंगें, जो बुधादित्य योग बनाने वाला है। इस साल कन्या राशि वाले कर्म व भाग्य से बलवान रहने वाले हैं।

इस साल कन्या राशि वाले शनि का गोचर शुरू में पंचम और फिर छठे भाव में रहेगा, जो मानसिक तनाव के साथ मजबूती देगी। इस साल आप हर चुनौति और संघर्ष का मजबूती से सामना करेंगे। हर क्षेत्र में सेहत को छोड़ कर अच्छा रहेगा। शनि राहु-केतु की स्थिति प्रभावाशाली रहेगी। राहु के साथ गुरु चांडाल योग बनेगा।सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र का राशि गोचर शुभता के साथ अशुभता भी देगा।

2023 में कन्या राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Kanya Rashifal 2023 Money Conditions)

कन्या राशि वालों के लिए 2023 में शुक्र मजबूत बनायेगा और धन विलासिता से पूर्ण करेंगा। इस राशि के जातक पढ़ाई के लिए यह साल अच्छा है। पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। प्रतियोगिता में सफलता तय है। मेहनत करेंगे तभी सफलता मिलेगी। बिजनेस के लिए नया साल बढ़िया है। बिजनेस के योग बन रहे है। सोच-समझकर योजनाओं पर खर्च करें। शेयर बाजार में निवेश के अच्छा समय है। नौकरी के लिए यह साल बहुत बढ़िया है। किसी भी मल्टीनेशनल कंपनी में आसानी से जॉब मिल जाएगी। और बहुत सारी उपलंब्धियां मिलेगी। नौकरी के लिए साल बहुत बढ़िया है। प्रमोशन व सैलरी में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर यह साल पढ़ाई व करियर को लेकर अच्छा है। सरकारी नौकरी के चांसेज भी बनेंगे। बस आलस से दूर रहें।

साल 2023 कन्या राशि के लिए बढ़िया रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व उन्नत रहने वाली है। धन के आगमन के कई मार्ग बनेंगे। बिजनेस में निवेश से मुनाफा होगा। बहुत दिनों से अटका धन इस साल मिल जाएगा।अगर किसी यात्रा पर जाते हैं तो भी धन लाभ होगा। इस कई स्त्रोतो से धन लाभ होने वाला है। लेकिन खर्च से बचें। खर्च अधिक होने से धन टिकने की समस्या हो सकती है। पैतृक संपत्ति का विवाद रहेगा। इसे पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। अप्रैल में आर्थिक स्थिति बदलाव आएगा। और साल के आखिर में ी धन और आमदनी में इजाफा होगा। दूसरों पर विश्वास और लापरवाही से नुकसान भी तय है।

इस साल आप अक्टूबर से दिसंबर के बीच संपत्ति और वाहन की खरीदारी कर सकते है। या बड़ा निवेश और डील करेंगे जो लाभ देगा।

कन्या राशि के लिए साल 2023 में लव लाइफ ( Saal Me Kanya Rashifal 2023 Love Life)

साल 2023 के प्रेम के मामले कन्या राशि के जातक के लिए इस साल प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने के चांसेज है। शनि और शुक्र जातक के संबंध कों मजबूत बनायेंगे। विवाह के योग भी बनेंगे। जातक के रिलेशनशिप में अंतरंगता आएगी। प्रेम संबंधों मे जातक बहुत आगे बढ़ेंगे।, जिससे इस साल रिश्ते को नाम देने के लिए यह साल अच्छा रहेगा। कुछ जातक के रिश्त गलतफहमी से भी टूटेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए साल बेहतरीन है। परिवार में तालमेल रहेगा। एक दूसरे का सम्मान करेंगे। भाई-बहनों में दूरी बनाने वाले लोग भी आस पास रहेंगे ।इसलिए सावधान रहें। माता-पिता का ख्याल रखेंगे। उनका आशीर्वाद मिलेगा।वैवाहिक जीवन में भी खुशियों की बरसात होगी। कुछ जातकों को संतान सुख मिलेगा। बच्चों के लिए समय मौज-मस्ती का रहने वाला है। एक बात और आपके एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन भी बनेंगे। बीच में गुरु राहु पारिवारिक समस्याएं भी देंगे।

कन्या राशि की सेहत ( 2023 Me Kanya Rashi Ki Sehat)

इस साल कन्या राशि के जातक इस साल सेहत के लिए कन्या राशि के जातक का साल 2023 अच्छा नहीं रहने वाला है। इस साल कई परेशानियां सेहत को लेकर होने वाली है। लेकिन इसके बाद भी जातक उर्जावान बने रहेंगे।सेहत का ध्यान रखकर बीमारियों को दूर भगाएंगे। लेकिन परिवार के सदस्यों की सेहत खराब हो सकती है और हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लेकिन मई में सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होने से स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आएगा। बाद में स्वास्थ्य लाभ लेंगे साथ ही साल 2023 आपके सेहत के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

कन्या राशि वाले करें साल 2023 में उपाय

कन्या राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल कन्या राशि वालो के अपनी समस्या के समाधान के लिए गाय की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा खिलाना चाहिए। साथ ही शनिस्त्रोत का पाठ करना चाहिए। पूरे साल श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। मंदिर जाये और योग्य ज्योतिषी को दिखाकर पन्ना भी धारण कर सकते है।

कन्या राशि के लिए 2023 में चेतावनी

आने वाले साल 2023 कन्या राशि के जातक गलत संगत और नशे की आदत से बचें वरना नुकसान तय है।

2023 में बॉलीवुड स्टार्स के लिए रहेगा बढिया

बॉलीवुड सितारे कन्या राशि वाले– करीना कपूर, अक्षय कुमार, रनबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, नेहा धूपिया, विवेक ओबरॉय, शबाना आजमी।। की है। साल 2023 कन्या राशि वालों को आर्थिक, करियर, बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

वार्षिक राशिफल


वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

2023 Ka Kanya Rashifal, कन्या राशि का भविष्य 2023, Love Life, मेष राशि विवाह योग्य 2023, सरकारी नौकरी,Mesh Rashifal January 2023, Mesh Rashifal February 2023, Mesh Rashifal March 2023, Mesh Rashifal April 2023,


नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

नोट- अगले दिन पढ़ें कन्या राशि कै वार्षिक राशिफल 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story