2024 Land Rover Discovery Sports: अब लैंड रोवर पेश करेगी डिस्कवरी का अपडेट मॉडल

2024 Land Rover Discovery Sports: डिस्कवरी एसयूवी कार को 2017 में बिक्री के लिए पेश किया गया था। इसके अतिरिक्त जगुआर लैंड रोवर की लाइनअप की डिस्कवरी एसयूवी बिक्री के मामले में सबसे कम बिकने वाली SUV साबित हुई है।

Jyotsna Singh
Published on: 1 Sep 2024 3:16 PM GMT
Land Rover Discovery Sports
X

Land Rover Discovery Sports

2024 Land Rover Discovery Sports: वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर अपने पोर्टफोलियो में शामिल डिस्कवरी SUV का नया अवतार पेश करने जा रही है। लैंडरोवर लाइनअप में सबसे पुराने मॉडल के तौर पर शामिल ये कार बाजार में अब दूसरी कारों की तुलना में प्रतिस्पर्धा में काफी पीछे जा चुकी है। डिस्कवरी एसयूवी कार को 2017 में बिक्री के लिए पेश किया गया था। इसके अतिरिक्त जगुआर लैंड रोवर की लाइनअप की डिस्कवरी एसयूवी बिक्री के मामले में सबसे कम बिकने वाली SUV साबित हुई है।


इस कंपनी की बिक्री रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 2023 में वैश्विक स्तर पर डिस्कवरी की करीब 16,750 कारों को ग्राहक मिले थे वहीं JLR ने अपनी दूसरी एसयूवी कार डिफेंडर कर करीब 1.10 लाख वाहनों की बिक्री में सफलता हासिल की है।JLR की नई डिस्कवरी एसयूवी कार भारत में कब पेश की जाएगी इससे संबंधित अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कयास लगाया जा रहा है कि 2025 में कंपनी डिस्कवरी एसयूवी का EV वर्जन पेश कर सकती है। जिसके पश्चात अपडेटेड नई डिफेंडर को वैश्विक बाजार में उतारा जा सकता है।


डिस्कवरी अपडेटेड फीचर्स

JLR की नई डिस्कवरी मौजूदा रेंज रोवर में शामिलMLA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ कंपेटेबल साबित होता है। डिफेंडर ऑक्टा के समान ही इस एसयूवी का भी परफॉर्मेंस वेरिएंट पेश किया जाएगा। छठी जनरेशन की डिस्कवरी बदले हुए लुक के साथ पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प में आ सकती है। इस कार को MPV जैसे डिजाइन एलिमेंट मिल सकते हैं। जिसके बाद ये कार फॉक्सवैगन ID बज के साथ मुकाबला करने में सक्षम होगी।JLR ने 2026 तक 6 लैंड रोवर इलेक्ट्रिक कार उतारने की पुष्टि की है, इस लिस्ट में डिस्कवरी का भी नाम शामिल है। दरअसल, लैंड रोवर डिफेंडर के बाद डिस्कवरी SUV की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है, जिसे बढ़ाने के लिए नया बदलाव किया जा रहा है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story