×

2024 Range Rover Evoque: नई रेंज रोवर इवोक भारत में हुई लॉन्च, मिलेंगे कई खास फीचर्स

2024 Range Rover Evoque: नई रेंज रोवर इवोक में इन अपडेट्स के बाद 2 पावरट्रेन विकल्पों के साथ डायनेमिक SE ट्रिम को भी शामिल किया गया है।

Jyotsna Singh
Published on: 31 Jan 2024 11:25 AM GMT
2024 Range Rover Evoque Price Features Specs
X

2024 Range Rover Evoque Price Features Specs 

2024 Range Rover Evoque: दिग्गज कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर भारतीय ऑटो मार्केट में ऊंची कीमतों के बाबजूद भी अपने कई मॉडल की सफलतापूर्वक बिक्री करती है। बाजार से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए यह कम्पनी अब अपने पहले से मौजूद मॉडल इवोक को कई बेहतरीन फीचर्स से लैस कर 2024 रेंज रोवर इवोक मॉडल के नाम से इसे रिलॉन्च किया है।

कंपनी ने लग्जरी SUV की मौजूदा डिज़ाइन के साथ कोई छेड़छाड़ न करते हुए सिर्फ इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में थोड़े बहुत बदलाव किए हैं। इसी के साथ इवोक में कलर वेरिएंट को भी अपडेट किया गया है। जिसके उपरांत अब ये एसयूवी आउटर कलर ऑप्शन में कोरिंथियन ब्रॉन्ज और ट्रिबेका ब्लू विकल्पों के तौर पर भी उपलब्ध होगी। नई रेंज रोवर इवोक में इन अपडेट्स के बाद 2 पावरट्रेन विकल्पों के साथ डायनेमिक SE ट्रिम को भी शामिल किया गया है। रेंज रोवर पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल मॉडल रेंज रोवर इवोक का अपडेटेड मॉडल भारत में हालही में लॉन्च कर दिया है।आइए जानते हैं 2024 रेंज रोवर इवोक से जुड़े डिटेल्स के बारे में विस्तार से-

2024 रेंज रोवर इवोक अपडेटेड फीचर्स (2024 Range Rover Evoque Features)

नई रेंज रोवर इवोक 2024 में अपडेटेड फीचर्स की बात करें तो इस नए मॉडल में अब एक कॉन्फिगर केबिन लाइटिंग, नया फ्लोटिंग 28.95cm राउन्डेड ग्लास टचस्क्रीन की सुविधा के साथ ही एक नया सेंटर कंसोल डिजाइन भी बदलाव के तौर पर देखने को मिलता है।

इसी के साथ लेटेस्ट डिजाइन की ग्रिल, सिग्नेचर LED DRLs के साथ पिक्सेल LED हेडलैंप, डायमंड कट व्हील और लाल ब्रेक कैलिपर्स जैसे फीचर्स के साथ इस न्यू कार के केबिन में विंडसर लेदर सीटें के साथ ही एक शैडो ऐश-ग्रे फिनिशर भी उपलब्ध है। साथ ही एयर प्यूरीफायर, 3D सराउंड व्यू कैमरे जैसी कई अत्याधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया है।

2024 रेंज रोवर इवोक पावरट्रेन विकल्प

2024 रेंज रोवर इवोक की खूबियों की बात करें तो कम्पनी ने इस लग्जरी SUV को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में पेश किया है। इसके डीजल वेरिएंट को 2.0-लीटर, इंजेनियम यूनिट के साथ बिक्री के लिए उतार है। ये इंजन 201bhp की पावर और 430Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर, इंजेनियम इंजन को शामिल किया है। ये इंजन 247bhp की अधिकतम पावर और 365Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है।

2024 रेंज रोवर इवोक की कीमत (2024 Range Rover Evoque Price)

2024 रेंज रोवर इवोक कीमत की कीमत की बात करें तो कम्पनी द्वारा की गई आधिकारिक पुष्टि के अनुसार इस लग्जरी कार को शुरुआती कीमत ₹67.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर बिक्री के लिए पेश किया है।

Admin 2

Admin 2

Next Story