×

5 Upcoming Electric SUVs: 5 इलेक्ट्रिक SUVs भारतीय ऑटो मार्केट में जल्द ही लेंगी एंट्री, टाटा पंच EV, किआ, महिंद्रा, टाटा हैरियर में मिलेंगे कई खास फीचर्स

5 Upcoming Electric SUVs: देश की दिग्गज ऑटोमेकर कंपनियां आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहीं हैं। जिनमें महिंद्रा, किआ मोटर्स और टाटा मोटर्स जैसी कई और कंपनियां शामिल हैं।

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 15 Oct 2023 5:30 AM GMT (Updated on: 15 Oct 2023 5:30 AM GMT)
5 Upcoming Electric SUV cars
X

5 Upcoming Electric SUV cars (photo: social media )

5 Upcoming Electric SUVs: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऑटोमोबिल सेक्टर में नियमों में सख्ती होने के बाद अब ऑटोमेकर कंपनियां इलेक्ट्रिक प्लेटफार्म पर ही अपने नए वाहनों को तैयार कर रहीं हैं। यही वजह है कि भारतीय ऑटो मार्केट में अपनी तेज़ी से इलेक्ट्रिक वाहनों का विस्तार होता जा रहा है। साथ ही बिना थमें बाजार में एक के बाद कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों के ऊपर अपनी मजबूत पकड़ बनाते जा रहें हैं। इसी क्रम में देश की दिग्गज ऑटोमेकर कंपनियां आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहीं हैं। जिनमें महिंद्रा, किआ मोटर्स और टाटा मोटर्स जैसी कई और कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-

महिंद्रा XUV.e8

महिंद्रा एंड महिंद्रा इलेक्ट्रिक सेगमेंट की ओर अपने कदम तेज़ी से बढ़ा रही है। इसी कड़ी में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार XUV.e8 की टेस्टिंग कर रही है, जिसे अगले साल दूसरी छमाही में पेश किया जा सकता है। इसमें 80kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका पावर आउटपुट 230PS से 350PS तक होगा। एक बार चार्ज करने पर यह 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। महिंद्रा की इस एसयूवी की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये के करीब होने की उम्मीद की जा रही है। यह गाड़ी महिंद्रा XUV700 पर आधारित है।


टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक

दिग्गज ऑटो मेकर कम्पनी टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक सेगमेंट्स में तेज़ी से अपने पंख फैला रही है। इसी क्रम में यह कम्पनी टाटा हैरियर एसयूवी को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है।इन्हे मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जा सकता है। यह सेटअप 100.75hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा।

हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी के लुक की बात करें तो इसके ICE मॉडल के समान ही होगा। इस मॉडल में नए फीचर्स के तौर पर पैरानॉमिक सनरूफ के साथ क्लोज्ड ग्रिल भी देखने को मिल सकता है। इस गाड़ी में फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 18 इंच के नए अलॉय व्हील भी उपलब्ध होंगे। अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये से शुरू होती है।

टाटा पंच EV

टाटा मोटर्स पंच EV को आने वाले हफ्तों में बाजार में लॉन्च करने वाली है। सिंगल चार्ज में यह 350 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी। अपकमिंग ऑल-इलेक्ट्रिक माइक्रो-SUV अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। सेगमेंट में इसे टिगोर और नेक्सन EV के बीच में रखा जाएगा। इस एसयूवी की कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू होती है।


टाटा कर्व

टोटल इलेक्ट्रिक के अपने लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। इसी क्रम में टाटा मोटर्स अपनी कर्व SUV का इलेक्ट्रिक और ICE वेरिएंट में उतारने की योजना बना रही है। SUV में एक नया फ्रंट फेसिया देखने को मिलता है। कर्व तीन-पिन सॉकेट के माध्यम से लैपटॉप, टेंट या अन्य विद्युत उपकरणों जैसे अन्य उपकरणों को भी पावर दे सकती है। उम्मीद है कि कर्व EV एक बार चार्ज करने पर 400 से 500 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। इसकी कीमत की बात करें तो करीब 15 लाख रुपये के आस पास होने की संभावना है।


किआ EV9

किआ मोटर्स अपने नेक्स्ट मॉडल EV9 SUV को लॉन्च के लिए तैयार कर रही है। यह एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस तकनीक (ADAS) लेवल-3 से लैस होगी। साथ ही सिंगल चार्ज में यह 581 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी।मिली जानकारियों के आधार और अब इसे 2024 की शुरुआत में बिक्री के लिए उतारा जा सकता है। उम्मीद की इसमें 78.1kWh और 99.8kWh की बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा।


इस बात की उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये हो सकती है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story