BMW 5 Series LWB: जबरदस्त फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च होगी ये गाड़ी

BMW 5 Series LWB: अगर आप BMW के फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग मॉडल BMW 5 Series LWB को लॉन्च करने की तैयारी में है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 13 Jun 2024 5:55 AM GMT
BMW 5 Series LWB
X

BMW 5 Series LWB

BMW 5 Series LWB: अगर आप BMW के फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग मॉडल BMW 5 Series LWB को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस गाड़ी को कंपनी कई सारे तगड़े फीचर्स के साथ मार्केट में उतारने की तैयारी में है। BMW India भारत में 24 जुलाई को पहली बार 5 Series LWB पेश करने जा रही है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि, BMW 5 Series LWB के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से:

BMW 5 Series LWB के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (BMW 5 Series LWB Features, Launch Date And Price):

BMW 5 Series LWB के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की बात करें तो इस गाड़ी के फीचर्स काफी तगड़े हैं। इस लग्जरी कारों की बिक्री बढ़ने के साथ, कंपनी बढ़ती मांग को देखते हुए इस मॉडल को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी में है। दरअसल BMW 5 Series का टक्कर मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास LWB से होगी। चीन में लॉन्च हुई इस गाड़ी की लंबाई 5175 मिमी चौड़ाई 1900 मिमी और ऊंचाई 1520 मिमी है। वहीं भारत-स्पेक सेशन में मामूली बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

BMW 5 Series LWB इंडियन मार्केट में जल्द ही एंट्री करने वाली है। BMW 5 Series LWB के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो इस अपकमिंग BMW 5 Series गाड़ी मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास LWB को कंपीट करेगी। इस गाड़ी का व्हीलबेस 3,105 मिमी होगा। ये गाड़ी घरेलू बाजार में रिटेल की जाने वाली 3 सीरीज ग्रैंड लिमो के साथ आने वाली है और दिखने में स्टैंडर्ड 5 सीरीज जैसी ही होने वाली है। इस गाड़ी में इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल डिजाइन, हेडलैंप और टेल लैंप जैसे फीचर्स हैं।

इस गाड़ी में बंपर में ट्रिम लेवल के आधार पर मामूली अपडेट मिल सकते हैं। ये गाड़ी होफमिस्टर किंक पर इल्यूमिनेटेड 5 एम्बलम के साथ आता है। नई BMW 5 सीरीज में 2.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और डीजल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन विकल्पों के साथ आता है। इस गाड़ी में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

BMW 5 Series LWB में इक्विपमेंट लिस्ट में 5G कनेक्टिविटी और 8K रिजॉल्यूशन मिलता है। इस गाड़ी में एक बड़ी 31.1-इंच पैनोरमिक डिस्प्ले स्क्रीन के साथ B&W ऑडियो, 3-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। ये गाड़ी दो-रंग की क्विल्टेड सीट अपहोल्स्ट्री, टाइटेनियम ब्रॉन्ज एक्सेंट, क्राफ्टेड क्लैरिटी ग्लास ट्रीटमेंट के साथ कंट्रोल मिलता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story