×

BMW CE 02 E Scooter: भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में BMW ने मारी एंट्री, न्यू CE 02 लांच करने की कर रही तैयारी

BMW CE 02 E Scooter: BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर में शामिल खूबियों की बात करें तो इस दोपहिया वाहन में 3.5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 14 इंच के अलॉय व्हील्स उपलब्ध मिलते हैं।

Jyotsna Singh
Published on: 20 Jan 2024 12:03 PM GMT
BMW CE 02 E Scooter India
X

BMW CE 02 E Scooter India

BMW CE 02 E Scooter: भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अब दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू अपना पांव पसारने जा रही है। यह कंपनी 2024 में BMW CE 02 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 2023 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर अमेरिका और ब्रिटिश ऑटो मार्केट में बिक्री के लिए पहले से ही उपलब्ध है। CE 04 पर बेस्ड इस स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान कई बार भारतीय सड़कों पर दौड़ते हुए देखा गया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसके लांच की घोषणा कर सकती है। आइये जानते हैं BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी जानकारियों के बारे में-

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर फीचर्स

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर में शामिल खूबियों की बात करें तो इस दोपहिया वाहन में 3.5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 14 इंच के अलॉय व्हील्स उपलब्ध मिलते हैं। सस्पेंशन के लिए सामने टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे साइड-माउंटेड मोनो-शॉक यूनिट मिलती है। इस व्हीकल में सामान्य स्कूटर के समान फ्लोरबोर्ड सेक्शन नहीं मिलता है बल्कि एक बाइक जैसे फुटपेग को शामिल किया गया हैं।

इसमें LED टेललैंप के साथ फ्लोटिंग-टाइप रियर फेंडर, DRLs के साथ चौकोर LED हेडलैंप, स्लिम साइड प्रोफाइल, ऊंचा हैंडलबार, सिंगल-पीस सीट, स्प्लिट-टाइप पिलर ग्रैब रेल जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी पैक

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज क्षमता की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हैं। यह स्कूटर टॉप स्पीड में 95 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तय कर सकती है।वहीं ब्रेकिंग के लिए सिंगल-चैनल ABS के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा के साथ ESC, RSC, रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और 3 राइडिंग मोड- सर्फ, फ्लो और फ्लैश इसकी क्षमता की बढ़ाने के लिए दिए गए हैं। CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2kWh बैटरी पैक मिलता है, जो 15hp की पावर जनरेट करने में सक्षम है।

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर कीमत

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत को लेकर अभी कम्पनी द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी खूबियों को देखते हुए बीएमडब्ल्यू के इलेक्ट्रिक स्कूटर को 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस पास कीमत के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है।

Admin 2

Admin 2

Next Story