BMW i4: छोटी कार और बड़ा धमाका साबित होती है ये कार, BMW i4 हाई क्लास से होगी इसकी टक्कर

BMW i4: यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 462 km तक चलेगी। इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेगा

Jyotsna Singh
Published on: 28 July 2024 12:59 PM GMT
BMW i4
X

BMW i4 

BMW i4: इन दिनों छोटी और इलेक्ट्रिक कारे लोगों का दिल खूब मोह रहे हैं। पर बाज़ार में एक ऐसी कार आई है जिसमे दोनों विशेषताएं हैं। ये लग्जरी सेगमेंट की कार है, जो बाजार में BMW i4 जैसी हाई क्लास गाड़ियों से टक्कर लेगी। खास बात यह है कि Mini Countryman महज 8 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ेगी। इस कार में ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है, जो इसे खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देने में मदद करता है। इसमें Mini Countryman में बड़ा लेग रूम दिया गया है, हाई पिकअप के लिए इसमें सिंगल मोटर मिलती है। यह कार सड़क पर हाई स्पीड के लिए 204hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि ये कार महज 8.6 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। Countryman Electric हाई क्लास कार है, जिसमें 66.45kWh की दमदार बैटरी सेटअप मिलेगा। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 462 km तक चलेगी। इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेगा।


ये कार पुरानी Countryman से 60mm हाइट में ऊंची और 130mm लंबी है। कार में अलॉय व्हील, रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इस न्यू जनरेशन कार में 19 इंच के बड़े टायर साइज दिए गए हैं, जो इसे हाई एंड लुक देते हैं। इस कार के फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल और हेडलाइट मिलेगी। नई मिनी में 9.4इंच की स्क्रीन दी गई है, जो इसके इंटीरियर के लुक्स को एन्हांस करती है।कार में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे ये 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है, जो हादसे से बचने के लिए अलर्ट जारी करता है। इसमें आटो एसी और रियर सीट पर एसी वेंट मिलते हैं। मिनी की इस कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और हाई स्पीड मिलती है। Mini Countryman इलेक्ट्रिक में 170kmph की टॉप स्पीड मिलती है।Mini Countryman Electric बाजार में BMW i4, Mercedes-Benz EQA और Volvo XC40 Recharge से कम्पीट करती है।

BMW i4 डिटेल

BMW i4 की बात करें तो ये कार एक बार फुल चार्ज होने पर 590 km तक चलती है। कार में बड़ी 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।यह पावरफुल कार 190 kmph की टॉप स्पीड देती है तथा कार 250 kW डीसी चार्जर से 30 मिनट में चार्ज हो जाती है। BMW की इस कार में 70.2 kwh और 83.9 kwh दो बैटरी पैक मिलता है। इसमें डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल है, जो चारों पहियों को कंट्रोल करता है। इस बेहतरीन कार में 470 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।


ये होगी कीमत

BMW i4 कार का बेस मॉडल 78.38 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। इसका टॉप मॉडल 83.68 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। Mini Countryman का नया इलेक्ट्रिक वर्जन की शुरुआती कीमत 54.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story