×

BMW M 1000 RR Bike: 33 लाख रुपये वाली बाइक भारत में लॉन्च, मिलेंगी कई शानदार खूबियां

BMW M 1000 RR Bike Price and Features: BMW M 1000 RR बाइक में इंजन पावर की बात करें तो यह बाइक 3.1 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है।

Jyotsna Singh
Published on: 8 Oct 2023 2:52 AM GMT
BMW M 1000 RR Bike Price and Features
X

BMW M 1000 RR Bike Price and Features (Photo - Social Media)

BMW M 1000 RR Bike Price: भारतीय ऑटो मार्केट में स्पोर्ट्स बाईक की एक विस्तृत रेंज मौजूद है। जिसमें बीएमडब्ल्यू कंपनी की धाकड़ बाईक की बात करें तो इस जर्मन ऑटोमेकर BMW मोटरराड ने हाल ही में भारत में अपनी नई BMW M 1000 R बाइक को मार्केट में बिक्री के लिए उतार दिया है। इस लेटेस्ट बाईक को BMW M 1000 RR बाइक का नेकेड स्पोर्ट्स वर्जन भी कहा जा सकता है। इसी के साथ BMW मोटरराड की R 1300 GS एडवेंचर बाइक भी जल्द ही बर्लिन में लॉन्च कर सकती है। इस बाइक के साल के अंत या 2024 की शुरुआत तक भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। आइये जानते हैं नई BMW M 1000 R बाईक से जुड़े डिटेल्स के बारे में-

BMW M 1000 RR बाइक इंजन पावर

BMW M 1000 RR बाइक में इंजन पावर की बात करें तो यह बाइक 3.1 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 306 किलोमीटर प्रति घंटा है।इस हाल ही लांच हुई बाईक में BS6 फेज-II मानकों के अनुरूप 999cc का इंजन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 14,500rpm पर 209bhp की पावर और 11,000rpm पर 113Nm का टार्क जनरेट करने में पूरी तरह से सक्षम है। वहीं ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

नई BMW M 1000 R बाईक लुक

नई BMW M 1000 R बाईक के लुक की बात करें तो इस BMW M 1000 R को एक स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, कार्बन फाइबर विंगलेट्स, अपवेट अक्रापोविक टाइटेनियम एग्जॉस्ट सिस्टम, हीटेड ग्रिप्स और एक विंडस्क्रीन दी गई है, ये सारे फीचर्स इस बाईक को काफी आकर्षक और ट्रेंडी बनाते हैं।

बाइक में 6.5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB चार्जिंग सॉकेट, ऑल LED लाइटिंग सेटअप और M कार्बन व्हील आदि को शामिल किया गया हैं। इस बाईक के कलर स्कीम की बात करें तो कंपनी ने इसे रेसिंग ब्लू मेटैलिक, लाइट व्हाइट और रेसिंग रेड कलर जैसे खूबसूरत रंग संयोजन के साथ बिक्री के लिए पेश किया है।


BMW M 1000 R बाईक फीचर्स

BMW M 1000 R बाईक में फीचर्स की बात करें तो इसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए चार राइडिंग मोड्स रेन, डायनेमिक, रोड और रेस जैसे शानदार विकल्प मिलते हैं। वहीं इस बाइक में सामने की तरफ 45mm के इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरह एल्यूमीनियम स्विंग आर्म भी देखने को मिलता है। सुपर फास्ट बाईक के राइडर की सेफ्टी के लिए कम्पनी ने BMW M 1000 R में बेहद लोकप्रिय सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया हैं। जिसमें बाईक पर सुरक्षा मानकों में नियंत्रण के लिए एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

क्या है BMW M 1000 R की कीमत

भारतीय बाजार में BMW M 1000 R को 33 लाख रुपये एक्स-शोरूम में लॉन्च किया गया है। यह हाल ही में लॉन्च हुई डुकाटी पैनिगेल V4 R बाइक को टक्कर देती है।

Admin 2

Admin 2

Next Story