TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

BMW M2 Price: 0.1 सेकेंड से कम समय में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है BMW की ये कार, कीमत होगी इतनी

BMW M2 Price: 2024 का अपडेटेड मॉडल BMW M2 की डिजाइन ऑल फीचर्स की बात करें तो यह काफी ज्यादा अपने पुराने मॉडल से मिलता जुलता है, आईए जानते हैं बीएमडब्ल्यू M2 से जुड़े डीटेल्स

Jyotsna Singh
Published on: 22 Jun 2024 8:20 AM GMT
BMW M2 Price
X

BMW M2 Price

BMW M2 Price: कार निर्माता BMW अपने शानदार लग्जरी वाहनों के चलते काफी लोकप्रिय ब्रांड मानी जाती है। ये कंपनी लगातार अपने वाहनों को एडवांस फीचर्स के साथ अपडेट करती जा रही है। हाल ही में इस कंपनी ने अपनी शानदार खूबियों से लैस M2 कूपे कार को अपडेट किया है। इस बदलाव के बाद ये कार पहले की तुलना में कही ज्यादा सुविधाजनक और ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस देने वाली कार बन चुकी है।

अपडेटेड BMW M2 फीचर्स

2024 का अपडेटेड मॉडल BMW M2 की डिजाइन ऑल फीचर्स की बात करें तो यह काफी ज्यादा अपने पुराने मॉडल से मिलता जुलता है। इस कार के केबिन में विकल्प के तौर पर अलकेन्टारा रिम के साथ नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और नए आईड्राइव सिस्टम के साथ अपडेटेड डिजिटल ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद मिलता है। वहीं इसका के लिए पेश किए गए कलर विकल्प की बात करें तो यह कार अब कई रंग विकल्पों में उपलब्ध है। जिसमें स्काई स्क्रेपर ग्रे रंग, साओ पॉल येलो, फायर रेड, पोर्टिमाओ ब्लू आदि कलर स्कीम को पेश किया गया है।इसके अलावा मानक M पहियों में ब्लैक फिनिश के साथ डबल-स्पोक डिजाइन मिलती है। इसी के साथ विकल्प के तौर पर इस अपडेटेड मॉडल में कार के पहिये सिल्वर फिनिश के साथ भी पेश किए गए हैं।


अपडेटेड BMW M2 पावरट्रेन

अपडेटेड BMW M2 कार शामिल पॉवर ट्रेन की खूबियों की बात करें तो इसमें एक पॉवरफुल 3.0-लीटर स्ट्रेट-सिक्स, टर्बोचार्ज्ड इंजन मौजूद मिलेगा। अपडेट के बाद इस इंजन का आउटपुट पहले से 20hp और 50Nm। तक बढ़ गया है। ये इंजन 480hp पर पावर और 600Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है, जिसमें वैकल्पिक M ड्राइवर पैकेज से 285 किमी प्रति घंटा तक इजाफा भी किया जा सकता है। इस नए मॉडल में पावर और टॉर्क पहले की तुलना में कहीं ज्यादा शक्तिशाली परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। जिसके चलते 2024 मॉडल 0.1 सेकेंड कम समय में। 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसके साथ ही 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ स्टैंडर्ड BMW M2 कूपे 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 4 सेकेंड में और 4.2 सेकेंड में वैकल्पिक 6-स्पीड मैनुअल मॉडल इस रफ्तार से भागने की क्षमता रखता है।


अपडेटेड BMW M2 कीमत

लॉन्च होने जा रही BMW M2 के अपडेटेड मॉडल की कीमत की बात करें तो अपडेटेड फीचर्स के चलते मौजूदा मॉडल 1 करोड़, एक्स-शोरूम से ज्यादा होने की संभावना है। BMW ने इससे पहले भारत में 2023 जून में M2 मॉडल को लॉन्च किया था। BMW M2 के अपडेटेड मॉडल को भारत में त्योहारी सीजन पर लॉन्च किया जा सकता है।



Shalini singh

Shalini singh

Next Story