Citron Basalt SUV Coupe: सिट्रोन बेसाल्ट कई नई खूबियों से लैस इस कार की कीमतों को सुनकर रह जाएंगे हैरान

Citron Basalt SUV Coupe: कंपनी जल्द ही इनसे जुड़ी जानकारी साझा कर सकती है। हालांकि अटकलों के अनुसार बेसाल्ट के सभी वैरिएंट की कीमतों का अंदाजा लगाया गया है। आइए जानते हैं सिट्रोन बेसाल्ट से जुड़े डिटेल्स के बारे में

Jyotsna Singh
Published on: 16 Aug 2024 2:26 PM GMT
Citron Basalt SUV Coupe
X

Citron Basalt SUV Coupe

Citron Basalt SUV Coupe: भारतीय बाजार में सिट्रोन इंडिया ने अपनी पहली कूप SUV लॉन्च कर दी है। ये कार हाल ही में भारत में लॉन्च हुई टाटा कर्व EV को अपनी खूबियों और कीमतों के चलते तगड़ी टक्कर देगी।कम्पनी ने इस कार को भारतीय बाजार की नब्ज को देखते हुए खूबियों के मुकाबले बेहद बजट सेगमेंट में पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम 7.99 लाख रुपए है। कीमत को देखते हुए ये कार कूप सेगमेंट में देश की सबसे कम कीमत पर मिलने वाली SUV मॉडल है। सिट्रोन बेसाल्ट को 3 वैरिएंट You, Plus और Max में लॉन्च किया गया है। बेसाल्ट के बाकी सभी वैरिएंट की कीमतें अभी सामने नहीं आई हैं। कंपनी जल्द ही इनसे जुड़ी जानकारी साझा कर सकती है। हालांकि अटकलों के अनुसार बेसाल्ट के सभी वैरिएंट की कीमतों का अंदाजा लगाया गया है। आइए जानते हैं सिट्रोन बेसाल्ट से जुड़े डिटेल्स के बारे में....

सिट्रोन बेसाल्ट कलर ऑप्शन

सिट्रोन बेसाल्ट एसयूवी कार में व्हाइट और रेड कलर की रूफ मिलेगी। कलर विकल्प में पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लेटिनम ग्रे, गार्नेट रेड और कॉस्मो ब्लू 5 सिंगल-टोन ऑप्शन को शामिल किया गया है।


सिट्रोन बेसाल्ट फीचर्स

सिट्रोन बेसाल्ट में एक कूप रूफलाइन मिलती है, जो बी-पिलर से नीचे की ओर एक इनबिल्ट स्पॉइलर लिप के साथ एक हाई डेक लिड में दी गई है। इसमें 16-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फ्रंट एंड फीचर्स के मामले में काफी ज्यादा एडवांस कार साबित होती है। सिट्रोन C3 एयरक्रॉस से काफी मिलता-जुलताभू मॉडल है, इसमें समान स्टाइल वाले DRLs, हेडलैंप क्लस्टर, ग्रिल और फ्रंट में एयर इनटेक की प्लेसमेंट मौजूद हैं।





सिट्रोन बेसाल्ट इंटीरियर

बेसाल्ट में 15-वाट वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ इसका इंटीरियर लेआउट C3 एयरक्रॉस को साझा करता है, जिसमें इसके डैशबोर्ड डिजाइन और 10.25-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन में काफी समानता हैं। एयरक्रॉस के विपरीत इसमें 7.0-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसमें पीछे की सीटों के लिए एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट सिस्टम को शामिल किया गया है।


सिट्रोन बेसाल्ट पॉवर ट्रेन

सिट्रोन बेसाल्ट में मौजूद पावरट्रेन की बात करें तो इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। बेसाल्ट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 108 बीएचपी और 195 एनएम के साथ आता है। ये 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। बेसाल्ट में एक नैचुरली एस्पिरेटेड 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 81 बीएचपी और 115 एनएम का टॉर्क देता है। यह केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।इसके कुल 6 ट्रिम में आएंगे। जिसमें 1.2-लीटर नॉर्मल पेट्रोल MT, 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल MT और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल AT शामिल हैं।


सिट्रोन बेसाल्ट कीमत

भारतीय बाजार में सिट्रोन बेसाल्ट की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 13.0 लाख रुपए होगी। बेसाल्ट की डिलीवरी सितंबर में शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में इसके सभी वैरिएंट और उनकी कीमतों का अनाउंस किया जाएगा। भारत में इसका मुकाबला टाटा कर्व के साथ मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल से होगा।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story