TRENDING TAGS :
Foldable House: 70 लाख में पहियों पर चलते फिरते घर का उठाएं लुत्फ, बस एक बटन दबाने से होगा फोल्ड, जानिए डिटेल
Foldable House: कंपनी पोडएक्स गो द्वारा निर्मित ग्रैंड S1 फोल्डेबल हाउस में स्पेस की बात करें तो इसमें 4 सदस्य के रहने के लिए आरामदायक जगह और इंटीरियर मौजूद है।
Foldable House First Model Grande S1
Foldable House: अब अगर आपको सफर के दौरान रास्ते में कहीं ठहरने के लिए घर वाली फील चाहिए तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आधुनिक घर बनाने वाली एक कंपनी पोडएक्स गो ने ग्रैंड S1 नाम से एक फोल्डेबल घर बनाया है। उत्तरी अमेरिका में कंपनी ने फोल्डेबल घर के तौर पहला मॉडल पेश कर दिया है।इसमें रहने के लिए 364 वर्गफीट एरिया मिलता है। यानी एक स्माल हाउस के कॉन्सेप्ट पर पूरी तरह से खरा उतरता है। इसे A36 स्टील का इस्तेमाल कर निर्मित किया गया है। इस घर को मजबूती और कंफर्ट देने के लिए इस मूवेबल घर में पॉलीयूरेथेन पैनल्स को शामिल किया गया है। साथ ही ग्रैंड S1 हाउस को फोल्डिंग मैकेनिज्म पर निर्मित किया गया है। इस समूचे घर को इस्तेमाल न होने पर एक बटन दबाते ही फोल्ड किया जा सकता है। इसी के साथ आपको जब इस घर को इस्तेमाल में लाना हो तो वापस एक बटन दबा कर आप इसे पहले की तरह बिना किसी खास दिक्कत के एक घर की तरह पा सकते हैं।बस बटन दबाने के बाद इसे ओपन होने में 15 मिनट का समय जरूर लेता है। 15 मिनट में यह फोल्डेबल और मूवेबल होम 8.5 फीट से 22.5 फीट तक के स्पेस कवरेज के साथ फैल जाता है।
सुखसुविधा का है तगड़ा इंतजाम
कंपनी पोडएक्स गो द्वारा निर्मित ग्रैंड S1 फोल्डेबल हाउस में स्पेस की बात करें तो इसमें 4 सदस्य के रहने के लिए आरामदायक जगह और इंटीरियर मौजूद है। साथ ही उनका सामान रखने के लिए भी कबर्ड और कई तरह से बेहतरीन स्पेस के साथ इसे डिजाइन किया गया है। इस घर की किचन में फ्रिज, ओवन जैसे तमाम इलेक्ट्रोनिक उपकरण के साथ इस आधुनिक घर में आमतौर पर इस्तेमाल में लाया जाने वाला पूरा फर्नीचर उपलब्ध मिलता है।
company is called PodX Go and their first model the Grande S1 will be launchingफोल्डेबल हाउस प्राइज
इस आधुनिक फोल्डेबल हाउस की कीमत की बात करें तो मिली जानकारियों के आधार पर लगभग 70 लाख रुपये है। इस घर की सबसे बड़ी खूबी है कि इसे आप अपने साथ पिकअप-ट्रक के पीछे बांधकर कहीं भी ले जा सकते हैं और ठहरने के लिए किसी होटल या लाउंज को तलाशने और उसके खर्च से बचने के लिए फैमिली या फ्रेंड के साथ इस मूवेबल घर का इस्तेमाल कर सकते हैं।