×

शानदार डिजाइन और धांसू फीचर्स के साथ Jeep Wrangler Facelift 2024 लॉन्च

Jeep Wrangler Facelift 2024: जीप ने भारत में Wrangler ऑफ रोडिंग SUV का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस SUV को दो 2 वेरिएंट- अनलिमिटेड और रूबिकॉन में पेश किया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 26 April 2024 8:11 AM GMT
शानदार डिजाइन और धांसू फीचर्स के साथ Jeep Wrangler Facelift 2024 लॉन्च
X

Jeep Wrangler Facelift 2024: अगर आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। पॉपुलर अमेरिकी कंपनी जीप ने भारत में Wrangler ऑफ रोडिंग SUV का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस SUV को दो 2 वेरिएंट- अनलिमिटेड और रूबिकॉन में पेश किया है। इस गाड़ी में ग्राहकों को शानदार डिजाइन के साथ धांसू फीचर्स मिलेंगे।

Jeep Wrangler Facelift 2024 में ग्राहकों को कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। इस गाड़ी में सिग्नेचर 7-स्लैट रेडिएटर ग्रिल के साथ 18 इंच के अलॉय व्हील मिलेगा। Jeep Wrangler Facelift 2024 में नया गोरिल्ला ग्लास विंडशील्ड के साथ स्लीक डिजाइन मिलता है। इसमें आपको नए 18 इंच के अलॉय व्हील भी देखने को मिलता है। अनलिमिटेड वेरिएंट अब पांच एक्सटीरियर कलर ऑप्शन (ब्राइट व्हाइट, ब्लैक, ग्रेनाइट क्रिस्टल, फायरक्रैकर रेड और सार्ज ग्रीन) में आती है। इसके अलावा इस गाड़ी में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Jeep Wrangler Facelift 2024 के रिव्यू, फीचर्स और कीमत के बारे में:

Jeep Wrangler Facelift 2024 के रिव्यू और फीचर्स (Jeep Wrangler Facelift 2024 Review And Features):

Jeep Wrangler Facelift 2024 के रिव्यू और फीचर्स की बात करें तो रुबिकॉन में सिग्नेचर सात-स्लैट रेडिएटर ग्रिल और 17-इंच के अलॉय व्हील फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा दोनों वेरिएंट की प्रमुख विशेषताओं में से एक हार्ड-टॉप और सॉफ्ट-टॉप रुफ हैं। Jeep Wrangler Facelift 2024 के इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो केबिन के अंदर एक बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। डिजाइन के तौर पर ये नई जीप रैंगलर को Wrangler पर ही आधारित है। इसमें सिग्नेचर 7-स्लैट रेडिएटर ग्रिल फीचर्स मिलता है।

ये गाड़ी 5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। वहीं इस गाड़ी में सेंट्रल एयर वेंट अब इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे दिया गया है। इसके अलावा इस गाड़ी में 12-वे एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्ट की भी सुविधा ग्राहकों को मिलती है।


Jeep Wrangler Facelift 2024 में सेफ्टी फीचर्स के लिए इस गाड़ी में ADAS सुइट के साथ 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट आदि फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसमें हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक रोल मिटिगेशन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, टायर प्रेशर मॉनिटर, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Jeep Wrangler Facelift 2024 के पावरट्रेन में पहले की तरह ही रैंगलर के दोनों वेरिएंट 2.0-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन पर आधारित हैं। इतना ही नहीं ये 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। ये इंजन 270 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का अधिकतम टॉर्क भी पैदा कर सकते हैं।

Jeep Wrangler Facelift 2024 को सेलेक्ट-ट्रैक फुल-टाइम 4WD सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया है। जिससे गाड़ी किसी भी तरह के रास्ते पर स्मूद ड्राइव में सक्षम है। इससे ऑफ रोडिंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो सकती है।

Jeep Wrangler Facelift 2024 की कीमत (Jeep Wrangler Facelift 2024 Price):

Jeep Wrangler Facelift 2024 की कीमत की बात करें तो इस गाड़ी के Unlimited वेरिएंट की कीमत करीब 67.65 लाख रुपए और Rubicon वेरिएंट की कीमत 71.65 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। जानकारी के लिए बता दें कि, Wrangler Facelift मॉडल पहले से 5 लाख रुपये ज्यादा महंगा हो गया है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story