Lamborghini Urus SE: भारत में लॉन्च, 3996 cc का ट्विन-टर्बो V8 इंजन से लैस करती है हवा से बातें

Lamborghini Urus SE: इस कार की अधिकतम गति 312 किमी प्रति घंटा होगी। लेम्बोर्गिनी उरुस एसई को सबसे पहले अमेरिका में लेम्बोर्गिनी लाउंज, NYC में लॉन्च किया गया था।

Jyotsna Singh
Published on: 9 Aug 2024 12:00 PM GMT (Updated on: 9 Aug 2024 12:00 PM GMT)
Lamborghini Urus SE
X

Lamborghini Urus SE 

Lamborghini Urus SE: भारतीय ऑटो बाजार में विदेशी ब्रांड की कई बेशकीमती दिग्गज कारें मजबूती से अपनी पकड़ मार्केट में बनाने में सक्षम साबित हुईं हैं। जिसमें से एक ऑटो मेकर कंपनी Lamborghini का भी नाम शामिल है। इस कंपनी ने भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Lamborghini Urus SE कार को पेश किया गया है। यह परफॉरमेंस एसयूवी, Urus की सक्सेसर है। लेम्बोर्गिनी का दावा है कि Urus SE 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस कार की अधिकतम गति 312 किमी प्रति घंटा होगी। लेम्बोर्गिनी उरुस एसई को सबसे पहले अमेरिका में लेम्बोर्गिनी लाउंज, NYC में लॉन्च किया गया था।

Lamborghini Urus SE डिजाइन

Lamborghini Urus SE डिजाइन की बात करें तो Urus SE में अपडेटेड फ्रंट बंपर, ग्रिल और रियर डिफ्यूजर जैसे लेटेस्ट तकनीकी सुविधाओं को जोड़ा गया है। इसमें एक्सटर्नल फीचर्स में शार्प विजुअल्स हऔर इसमें नया टेल-लैंप,बोनट पर नई कैरेक्टर लाइन्स देखने को मिलती हैं। लेम्बोर्गिनी का इस नई कार को लेकर दावा है कि एयरोडायनामिक्स और कूलिंग एफिशियंसी दोनों में सुधार हुआ है। इस कार के हुड के नीचे एक अपडेटेड पावरट्रेन को प्लेस किया गया है। Lamborghini Urus SE SUV का सिल्हूट लेम्बोर्गिनी उरुस लाइनअप को साझा करता है।रैपअराउंड DRLs के साथ मैट्रिक्स LED तकनीक से लैस किया गया है। SE मॉडल में थोड़ा लंबा बोनट शामिल है, वहीं इसमें हेडलैंप यूनिट को पहले की तुलना पतला नजर आता है।

Lamborghini Urus SE फीचर्स

Lamborghini Urus SE फीचर्स की बात करें तोनई लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो से ज्यादा रिस्पॉन्सिव UI के साथ 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें एक डेडिकेटेड टेलीमेट्री सिस्टम है। SE के अंदर भी मामूली बदलाव मिलते हैं। उरुस SE के केबिन में नए डिजाइन किए गए AC वेंट, अपडेटेड मैटेरियल, नया पैनल और डैशबोर्ड कवरिंग जैसे अपडेटेड फीचर्स मिलते हैं। Urus SE में 6,800 rpm का रेव-लिमिटर शामिल किया गया है। यह आगे की तरफ एक इंटीग्रेटेड डिफरेंशियल, बीच में एक हैंग-ऑन डिफरेंशियल और पीछे की तरफ टॉर्क वेक्टरिंग के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक सेल्फ-लॉकिंग डिफरेंशियल के जरिए अपनी पावर को चारों पहियों तक पहुंचाने में सक्षम होता है।

Lamborghini Urus SE इंजन

भारत में लॉन्च हुई Lamborghini Urus SE जिसे प्लग-इन-हाइब्रिड सिस्टम है 3996 cc का ट्विन-टर्बो V8 इंजन से लैस किया है। जिसमें 25.9 kWh बैटरी पैक भी उपलब्ध मिलेगी। इस बैटरी को8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर से कनेक्ट किया गया है। पावरट्रेन 778 bhp और 800 Nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। Urus SE को लेकर कंपनी का दावा है कि इस कार में 3.13 kg/CV का बेहतर पावर-टू-वेट रेशियो की क्षमता है, जबकि Urus S में यह 3.3 kg/CV है। Urus SE को भारत में 4.57 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story