×

Land Rover Range Rover EV 2025: लैंडरोवर पांचवीं जनरेशन की पहली EV 2025 में कर रही लांच की तैयारियां, ये रेंज रोवर का इलेक्ट्रिक वर्जन, जानिए डिटेल्स

Land Rover Range Rover EV 2025: लैंडरोवर की पांचवीं जनरेशन की रेंज कंपनी की पहली EV होगी। लैंड रोवर इंडिया ने कहा है कि इसके बाद रेंज रोवर स्पोर्ट EV की बुकिंग जल्द ही शुरू हो सकती है।

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 20 Sep 2023 5:22 AM GMT
Land Rover Range Rover EV 2025
X

Land Rover Range Rover EV 2025  (photo: social media )

Land Rover Range Rover EV 2025: ब्रिटिश वाहन निर्माता जगुआर लैंड रोवर (JLR) की गाड़ियों का जलवा देखते ही बनता है। जिन रास्तों से ये गाड़ियां गुजरती हैं हर कोई कुछ क्षण के लिए अपलक इनकी ओर देखता ही रह जाता है। लैंडरोवर अब जल्द ही भारत में अपना एक इलेक्ट्रिक सेगमेंट लांच कर सकती है। लैंडरोवर की पांचवीं जनरेशन की रेंज कंपनी की पहली EV होगी। लैंड रोवर इंडिया ने कहा है कि इसके बाद रेंज रोवर स्पोर्ट EV की बुकिंग जल्द ही शुरू हो सकती है।

इस इलेक्ट्रिक कार के लिए कंपनी साल के अंत तक बुकिंग लेना भी शुरू कर सकती है। अपकमिंग इलेक्ट्रिक मॉडल रेंज रोवर पेश करने की तैयारियां जोरों से चल रहीं है।लैंड रोवर इंडिया ने कहा है कि इसके बाद रेंज रोवर स्पोर्ट EV की बुकिंग भी शुरू होगी। आइए जानते हैं रेंज रोवर इलेक्ट्रिक कार से जुड़े डिटेल्स के बारे में....

रेंज रोवर इलेक्ट्रिक फीचर्स और लुक

अपकमिंग रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के फीचर्स की बात करें तो इस मॉडल का इंटीरियर हुबहूं अपने पहले से मार्केट में मौजूद मॉडल के समान होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इस गाड़ी में ड्राइविंग सीट के अलावा मौजूद सीटों पर पैसेंजर्स के बैठने और उनके कंफर्ट के लिए कर तरह के अत्याधुनिक तकनीक से लैस फीचर्स को शामिल किया जाएगा। ताकि पैसेंजर्स को ज्यादा से ज्यादा आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

रेंज रोवर इलेक्ट्रिक लुक की बात करें तो Land Rover ने अपनी इस ऑल-इलेक्ट्रिक फ्लैगशिप कार के बारे में अभी तक काेई खुलासा नहीं किया है। ये जरूर है कि JLR इसे अलग दिखाने के लिए कुछ इलेक्ट्रिक वाहन की विशेषता वाला कलर या डिजाइन टच दे सकती है।लेकिन इस बात की उम्मीद की जा रही है कि ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज रोवर लुक के मामले में इसका इंटीरियर डिजाइनर और इसका एक्सटर्नल डिजाइन पहले से मौजूद मॉडल की खूबियों को अपने साथ शेयर करेगा।

रेंज रोवर इलेक्ट्रिक पॉवर ट्रेन

रेंज रोवर इलेक्ट्रिक में उपलब्ध पॉवर ट्रेन की खूबियों की बात करें तो इसमें 120kw तक के बैटरी पैक विकसित करने और सिंगल चार्ज पर 700 किलोमीटर से अधिक की रेंज की पेशकश की गई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर आगामी रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के पावरट्रेन और बैटरी पैक की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में JLR ने बैटरी सोर्सिंग के लिए टाटा एग्रेटास के साथ साझेदारी की है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी नेक्स्ट जेनरेशन रेंज रोवर इवोक, रेंज रोवर वेलार और लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट एसयूवी केवल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आएंगी। बताया जा रहा है कि वेलार 2024 के अंत में कंपनी के यूके में स्थित हेलवुड मर्सीसाइड प्लांट से उत्पादन होने वाली पहली एसयूवी होगी।

रेंज रोवर इलेक्ट्रिक साल 2025 में हो सकती है लांच

मौजूदा समय में जगुआर तीन नए ईवी लॉन्च करने की योजना बना रही है। लैंड रोवर रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के निर्माण के लिए ऑल -इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तैयार कर रही है। कंपनी ने इस पर करीब 18.6 बिलियन डॉलर निवेश किया है।लग्जरी SUV ब्रांड Land Rover अपने मॉड्यूलर लोंगिट्युडिनल आर्किटेक्चर (MLA) को बनाए रखने की योजना पर भी काम कर रही है।जानकारी के मुताबिक साल 2025 में कंपनी अपना नया जेईए प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक लैंड रोवर और उसका सहयोगी ब्रांड जगुआर इलेक्ट्रिक कार को लेकर साथ में काम कर रहे हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story