Mahindra Diwali Sale: दिवाली पर महिंद्रा ने दिया छप्परफाड़ डिस्काउंट, 4.4 लाख तक की छूट

Mahindra Diwali Sale 2024: अगर आप दिवाली पर महिंद्रा की गाड़ियों को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। कंपनी अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 25 Oct 2024 5:56 AM GMT
Diwali, Mahindra XUV, Mahindra XUV Price, Mahindra Offer Discount, Diwali 2024, Automobile, Automobile News
X

Diwali, Mahindra XUV, Mahindra XUV Price, Mahindra Offer Discount, Diwali 2024, Automobile, Automobile News 

Mahindra Diwali Sale 2024: अगर आप दिवाली पर महिंद्रा की गाड़ियों को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। कंपनी अपनी तगड़े फीचर्स वाली गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। जिसमें एक्सचेंज ऑफर, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और दूसरी डील्स को भी शामिल किया गया है। महिंद्रा की गाड़ियों के फीचर्स भी काफी अच्छे और तगड़े हैं। महिंद्रा की एसयूवी पर मिलने वाला 4.4 लाख रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। तो ऐसे में आइए जानते हैं महिंद्रा की गाड़ियों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से:

महिंद्रा की इन गाड़ियों पर मिल रहा डिस्काउंट ऑफर (Mahindra Big Offers And Discounts):

महिंद्रा XUV300

महिंद्रा एक्सयूवी 300 पर कंपनी 1.8 लाख रुपए तक की छूट दे रही है, जिसकी कुछ ही यूनिट बची हैं।

महिंद्रा XUV400

XUV400 EV पर पिछले एक साल से 2 लाख रुपए से ज़्यादा की छूट पर मार्केट में उपलब्ध है। इस गाड़ी पर 4.4 लाख रुपए तक की भारी छूट मिल रही है।

महिंद्रा XUV700

XUV700 की कीमत में कई बार कटौती हुई है। इस गाड़ी पर 1.8 लाख रुपए तक की छूट के साथ ये गाड़ी मार्केट में उपलब्ध हैं। इस गाड़ी पर 40,000 रुपए की छूट मिल रही है।

Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero पर 1 लाख रुपए की छूट मिल रही है। ये गाड़ी 35,000 तक की छूट के साथ मार्केट में उपल्ब्ध है। दूसरी ओर, बोलेरो नियो पर करीब 1.35 लाख रुपए की छूट मिल रही है।


Mahindra Scorpio Classic

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पर 1.2 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। इस गाड़ी के फीचर्स भी काफी अच्छे हैं।

Mahindra Scorpio N

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में बेहतरीन इंजन विकल्प, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प, कई सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन और कुछ वेरिएंट में 4WD हार्डवेयर मिलते हैं। इस एसयूवी पर करीब 1 लाख रुपए की छूट मिल रही है।

Mahindra Thar

महिंद्रा थार रॉक्स की थ3-डोर पर अब 1.6 लाख रुपए तक की छूटमिल रही है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story