×

Mahindra XUV400 EV: महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी XUV400 इलेक्ट्रिक SUV का नया प्रो वेरिएंट पेश करने की कर रही तैयारी

Mahindra XUV400 EV: कम्पनी इस एसयूवी में शामिल किए जा रहे एडवांस फीचर्स को अपने नेक्स्ट मॉडल एसयूवी XUV300 फेसलिफ्ट और थार 5-डोर सहित अन्य महिंद्रा SUV में भी शामिल करने की तैयारी कर रही है।

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 29 Dec 2023 5:01 AM GMT
Mahindra XUV400 EV
X

Mahindra XUV400 EV  (PHOTO: SOCIAL MEDIA )

Mahindra XUV400 EV: भारतीय ऑटो मार्केट की दिग्गज वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लगातार अपने वाहनों को अपग्रेड कर मार्केट में रिलॉन्च कर रही है।इसी कड़ी में मार्केट में पहले से मौजूद अपनी XUV400 की बिक्री को और अधिक मजबूत करने के लिए इस इलेक्ट्रिक SUV का नया प्रो वेरिएंट पेश करने की तैयारी कर रही है। कम्पनी इस एसयूवी में शामिल किए जा रहे एडवांस फीचर्स को अपने नेक्स्ट मॉडल एसयूवी XUV300 फेसलिफ्ट और थार 5-डोर सहित अन्य महिंद्रा SUV में भी शामिल करने की तैयारी कर रही है। XUV400 प्रो वेरिएंट को दो ट्रिम्स- EC और EL दोनों में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। इन्हें EC प्रो और EL प्रो टाइटल नेम मिल सकता है। आइए जानते हैं महिन्द्रा के EC प्रो वेरिएंट से जुड़े डिटेल्स के बारे में विस्तार से...

महिन्द्रा के EC प्रो वेरिएंट फीचर

महिंद्रा XUV400 के अपकमिंग मॉडल EC प्रो वेरिएंट में शामिल खूबियों की बात करें तो इसमें शामिल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अपग्रेड होने के बाद अब पूरी तरह से डिजिटल 10.25-इंच स्क्रीन के तौर पर शामिल किया जा सकता है। साथ ही खास सुविधाजनक फीचर्स के तौर पर इसमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलेगा। वहीं इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रुमेंटेशन में अन्य फीचर भी उपलब्ध मिलते हैं।OCPI इंटीग्रेशन के साथ रियर में USB चार्जिंग पोर्ट के साथ एक वायरलेस चार्जर भी है। इस इलेक्ट्रिक वेरिएंट में इंफोटेनमेंट स्क्रीन 10.25-इंच की यूनिट है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले से लैस है। यह सिस्टम एड्रोनॉक्स कनेक्ट UI से ऑपरेटर होता है। वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ इसमें सुविधा के लिए एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट भी मौजूद मिलता है।


महिन्द्रा के EC प्रो वेरिएंट पॉवर ट्रेन के साथ लुक और डिज़ाइन

महिन्द्रा के EC प्रो वेरिएंट में शामिल पावर ट्रेन की बात करें तो EC प्रो में 34kWh और EL प्रो में 39.5kWh बैटरी को शामिल किया गया है, जो क्रमश: 250 और 290 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। महिंद्रा XUV400 के EL प्रो में शामिल न्यू लुक की बात करें तो इस गाड़ी में नया डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील और नया शार्क-फिन एंटीना मौजूद मिलता है। इसी के साथ इस एसयूवी का फ्रंट मौजूदा मॉडल से थोड़ा फर्क हो सकता है। जिसमें नई ग्रिल और नए LED DRLs मौजूद हैं। इसके अलावा, कॉपर के ट्विन पीक्स लोगो और कॉपर रूफ में भी अंतर, नई लाइसेंस प्लेट, रैप-अराउंड टेललैंप और नया टेलगेट दिया है। इस एसयूवी की कीमत की बात करें तो को इस वेरिएंट के लांच के साथ ही इसकी कीमतों से जुड़ी जानकारियां सामने आ सकेंगी।




Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story